Movie prime

आज खास : पंचमी दोपहर 03:43 बजे तक, राहु काल शाम 5:02 बजे से

 

आज का पंचांग

दिनांक : 22/09/2024 सम्वत् : 2081 मास : आश्विन कृष्ण पक्ष तिथि : पंचमी दोपहर 03:43 बजे तक उपरांत षष्ठी वार : रविवार सूर्योदय : 06:25 AM सूर्यास्त :  06:33 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : दक्षिणायन दिनमान : 12/07/46 घंटे अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:05 बजे से दोपहर 12:54 बजे तक आज खास : पंचमी दोपहर 03:43 बजे तक, राहु काल शाम 5:02 बजे से नक्षत्र : कृतिका रात्रि 11:02 बजे तक उपरांत रोहिणी योग : हर्षण प्रातः 08:18 बजे तक उपरांत वज्र करण : तैतिल दोपहर 03:43 बजे तक उपरांत गर 02:41 आम बजे तक उपरांत वणिज चन्द्रमा : आज वृषभ राशि पर संचार करेगा सूर्य : कन्या राशि पर संचार करेगा राहु काल : आज शाम 5:02 बजे से शाम 06:33 बजे तक रहेगा दिशा शूल : पश्चिम दिशा में आज का व्रत एवं त्योहार : पंचमी का श्राद्ध शिववास : नंदी पर दोपहर 03:43 बजे तक उपरांत भोजन पर आज खास : पंचमी दोपहर 03:43 बजे तक, राहु काल शाम 5:02 बजे से
दिन का चौघड़िया  :
 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
उद्वेग  06:28 AM  07:59 AM
चर  07:59 AM  09:29 AM
लाभ  09:29 AM 10:59 AM
अमृत 10:59 AM  12:29 PM
काल  12:29 PM  01:59 PM
शुभ 01:59 PM  03:29 PM
रोग 03:29 PM 16:59 PM
उद्वेग  16:59 PM 18:29 PM
         रात का चौघड़िया  :
 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
शुभ 06:29 PM  07:59 PM
अमृत 07:59 PM  09:29 PM
चर  09:29 PM  10:59 PM
रोग 10:59 PM  12:29 AM*
काल 12:29 AM* 01:59 AM*
लाभ 01:59 AM*  03:29 AM*
उद्वेग  03:29 AM*  04:59 AM*
शुभ  04:59 AM*  06:29 AM*
* अगला दिन
आज खास : पंचमी दोपहर 03:43 बजे तक, राहु काल शाम 5:02 बजे से मेष राशि : आज किसी परिजन का स्वास्थ्य चिन्ता का कारण बन सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में बहसबाजी करने से बचें। लोग आपसे बहुत अपेक्षायें रखेंगे। इसीलिये आपके ऊपर थोड़ा दबाव भी हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में नवीनता का आनन्द लेंगे।
वृषभ राशि : वैवाहिक जीवन काफी उत्तम रहेगा। नजदीकी लोगों के साथ गम्भीर मुद्दों पर विमर्श कर सकते हैं। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन से लोग प्रेरणा लेंगे। बच्चों की उन्नति से गर्व का अनुभव करेंगे।
मिथुन राशि : कार्यक्षेत्र में अन्दरूनी राजनीति हो सकती है। महत्वपूर्ण उपकरणों में खराबी होने की सम्भावना है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से आपको बचना चाहिये। दूसरों से मदद की अपेक्षा करते वक्त अपने स्वाभिमान का भी ध्यान रखें। रक्तचाप की समस्या आपको परेशान कर सकती है।
कर्क राशि : प्रेम सम्बन्धों में नयी ताजगी का अनुभव करेंगे। आज आप कई सारी समस्याओं को सुलझाने के मूड में रहेंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। युवाओं को जॉब के नये अवसर मिलेंगे।
आज खास : पंचमी दोपहर 03:43 बजे तक, राहु काल शाम 5:02 बजे से
सिंह राशि : जीवनसाथी को करियर के लिये प्रेरित करना उत्तम होगा। मन में कुछ नया और रचनात्मक करने की इच्छा रहेगी। दूसरों की समस्याओं को लेकर भावुक हो सकते हैं। पारिवारिक कलह शान्त होगी। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेंगे।
कन्या राशि : अपने लक्ष्यों को पूरा करने को लेकर उत्सुक रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। विदेश यात्रा होने की सम्भावना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। दिखावे की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिये।
आज खास : पंचमी दोपहर 03:43 बजे तक, राहु काल शाम 5:02 बजे से
तुला राशि : परिजनों की भावना का ध्यान रखें। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखना आवश्यक है। मधुमेह के रोगियों को खानपान का ध्यान रखना चाहिये। सहयोगी आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं। झूठी शान और अहँकार से आपको बचना चाहिये।
वृश्चिक राशि : धन सम्बन्धित मामलों के लिये दिन शानदार रहेगा। आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी के विचारों से आप प्रभावित रहेंगे। मित्रों के साथ बाहर घूमने के लिये जा सकते हैं। बढ़ते हुये खर्चों को नियन्त्रित करने में सफलता मिलेगी।
आज खास : पंचमी दोपहर 03:43 बजे तक, राहु काल शाम 5:02 बजे से
धनु राशि : कार्यक्षेत्र में आपको पिता का सहयोग मिल सकता है। नये विषयों के अध्ययन में आप रुचि लेंगे। पैरों में खिंचाव व दर्द की शिकायत हो सकती है। बैंककर्मियों को आज पदोन्नति मिलने की सम्भावना बन रही है। दूसरों की भावनाओं की कद्र करें। अपने अनुभवों का लाभ उठायेंगे।
मकर राशि : व्यवसाय में नये साझेदार जोड़ने का विचार बनायेंगे। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। किसी सहकर्मी से आपका मतविरोध हो सकता है। पुराने अनुभवों का लाभ उठा सकते हैं। अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा।
कुम्भ राशि : आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर जल्दबाज़ी न करें। फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ नहीं है। जीवनसाथी के साथ नज़दीकियाँ बढ़ेंगी। गलत सूचनाओं के कारण काम में बाधा आ सकती है। माता की आज्ञा का पालन करेंगे।
मीन राशि : आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। युवा लड़के गलत संगति में फँस सकते हैं। जब भी घर से निकलें तो परिजनों को सूचना अवश्य दे दें। कारोबारियों को कर्ज लेना पड़ सकता है। एलर्जी और खाँसी की समस्या होने की आशंका है। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं।
आज खास : पंचमी दोपहर 03:43 बजे तक, राहु काल शाम 5:02 बजे से