आज खास : द्वितीया 05:30 AM बजे तक, राहु काल सुबह 10:57 बजे से
Oct 4, 2024, 04:27 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 04/10/2024 सम्वत् : 2081 मास : आश्विन शुक्ल पक्ष तिथि : द्वितीया 05.30 AM बजे तक पश्चात् शुक्ल तृतीया वार : शुक्रवार सूर्योदय : 06:31 AM सूर्यास्त : 06:19 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : दक्षिणायन दिनमान : 11/47/56 घंटे अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:02 बजे से दोपहर 12:49 बजे तक रहेगा
दिन का चौघड़िया :
रात का चौघड़िया : मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
चर | 06:35 AM | 08:02 AM |
लाभ | 08:02 AM | 09:30 AM |
अमृत | 09:30 AM | 10:57 AM |
काल | 10:57 AM | 12:25 PM |
शुभ | 12:25 PM | 01:52 PM |
रोग | 01:52 PM | 15:20 PM |
उद्वेग | 15:20 PM | 16:47 PM |
चर | 16:47 PM | 18:15 PM |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
रोग | 18:15 PM | 07:47 PM |
काल | 07:47 PM | 09:20 PM |
लाभ | 09:20 PM | 10:53 PM |
उद्वेग | 10:53 PM | 12:25 AM* |
शुभ | 12:25 AM* | 01:58 AM* |
अमृत | 01:58 AM* | 03:30 AM* |
चर | 03:30 AM* | 05:03 AM* |
रोग | 05:03 AM* | 06:35 AM* |

वृषभ राशि : यह समय अपने लक्ष्य के लिए गंभीरता से कोशिश करने का है ,आपको बहुत जल्दी इसका फल भी मिलेगा ǀ आप अभी कुछ बातों के बारे में सोच रहे थे,उनको कार्यान्वित करने का समय आ गया है ǀ आपको अपना सारा ध्यान अब इसी पर लगाना होगा ǀ हालाँकि आप इसके कारण बहुत व्यस्त रहेंगे ,लेकिन आपको इसका अच्छा फल भी जल्दी मिलेगा और आपकी सफलता की इच्छा बढ़ेगी
कर्क राशि : यह आपके लिए अपने आप से किये हुए वादों और अपनी योजनाओं को अमल में लाने का बहुत अच्छा समय है ǀ नयी योजनायें भी जल्दी ही कामयाब होंगीं ǀहालाँकि, दोस्तों के साथ मजे करने और थोड़े मनोरंजन के लिए भी अच्छा समय है ǀइसीलिए शाम को सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं ǀ अफवाहों से बचें और आनंद उठायें

कन्या राशि : अपने प्रति ईमानदार रहें क्योकि इसी से आप हरेक स्थिति में खुश रह पायेंगे ǀ केवल दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान न करें ,जो आपको भी अच्छा लगे,वही करें ǀ आपको यह सोचने में कुछ समस्या हो सकती है कि कहां से शुरू करूं,इसलिए सारे पहलू देखकर अपनी प्राथमिकताएं तय कर लें

तुला राशि : आज आप किसी बड़े सम्मेलन या सेमिनार की मेजबानी कर सकते हैं लेकिन आपके मनचाहे समय पर स्थान की उपलब्धता के कारण हुई हल्की सी ग़लतफ़हमी से आपको शर्मिंदगी महसूस होगी और आपको कार्यक्रम रद्द करना पड़ सकता है ǀ आपको ऐसे समय में शांति बनाये रखनी होगी और सकारात्मक कोशिशें करते रहनी होंगी ǀ
वृश्चिक राशि : आप सच्चे और ईमानदार लोगों से मिलना पसंद करते हैं ǀलेकिन आज आपकी मुलाक़ात उनसे होगी जो मुखौटे लगाये रखते हैं ǀउन्हें पहचानने की कोशिश करें ǀ आपसे जल्दी फैसले लेना समय की मांग रहेगी ǀ किसी भी फैसले को अंतिम रूप देने से पहले अच्छी तरह सोच लें और फैसले लेने तक कोई भी अन्य काम न करें

धनु राशि : आपका दिमाग आज बहुत सक्रिय है ,आप उर्जा और प्रेरणा से भरे हैं ǀ आपके दिमाग में नयी योजनायें आती रहेंगी जिन्हें आप आसानी से कार्यान्वित भी कर पायेंगे ǀ आपकी समस्या आज यही रहेगी की आपके दिमाग में आज लगातार नए विचारों की बाढ़ सी आती रहेगी ǀआप अपने आसपास के सभी लोगों को भी अधिक प्रेरित कर पायेंगे
कुम्भ राशि : आज का दिन गृहों की स्थिति के कारण उलझन में डालने वाला रहेगा ǀ आप किसी परेशान करने वाली समस्या के बारे में लगातार सोचते रहेंगे ǀ लेकिन केवल सोचते रहने से कुछ समाधान हाथ न लगेगा ǀ आप जैसा सोच रहे थे आज आपको उससे विपरीत सूचनाएं मिलेंगी जिसके कारण आपको अपने पहले से सोचे हुए में बदलाव करना पड़ेगा ǀ
मीन राशि : आपको दोस्तों का प्यार पाने के लिए थोडा नम्र बनना पड़ेगा ǀ आप यह नही जानते लेकिन आपको घमंडी समझा जाता है इसीलिए यह सबसे अच्छा समय है कि आप दूसरों की आलोचना करने के स्थान पर अपनी भूतकाल की गतिविधियों का विश्लेष्ण करें ǀयह आपके लिए अपने अंतर्मन में झाँकने का बहुत अच्छा समय है और आपको इसका उपयोग अपनी कमियां दूर करने के लिए इसका उपयोग जरुर करना चाहिए
