आज खास : नवमी तिथि सुबह 10:58 बजे से, राहु काल सुबह 09:31 बजे से
Oct 12, 2024, 06:23 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 12/10/2024 सम्वत् : 2081 मास : आश्विन शुक्ल पक्ष तिथि : नवमी तिथि 10:58 AM तक उपरांत दशमी वार : शनिवार सूर्योदय : 06:39 AM सूर्यास्त : 06:06 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : दक्षिणायन अभिजीत मुहूर्त : 12:00 PM – 12:46 PM

दिन का चौघड़िया :
रात का चौघड़िया : मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
काल | 06:39 AM | 08:05 AM |
शुभ | 08:05 AM | 09:31 AM |
रोग | 09:31 AM | 10:57 AM |
उद्बेग | 10:57 AM | 12:23 PM |
चर | 12:23 PM | 01:48 PM |
लाभ | 01:48 PM | 03:14 PM |
अमृत | 03:14 PM | 04:40 PM |
काल | 04:40 PM | 18:06 PM |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
लाभ | 18:06 PM | 07:40 PM |
उद्वेग | 07:40 PM | 09:15 PM |
शुभ | 09:15 PM | 10:49 PM |
अमृत | 10:49 PM | 12:23 AM* |
चर | 12:23 AM* | 01:57 AM* |
रोग | 01:57 AM* | 03:31 AM* |
काल | 03:31 AM* | 05:05 AM* |
लाभ | 05:05 AM* | 06:40 AM* |

वृषभ राशि : आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे ǀ कोई आपकी उदारता से प्रभावित होकर दिन के अंत तक आपसे अपनी भावना का इजहार कर सकता है हालाँकि अभी भी आपके मन में कडवे अनुभव भरे हुए हैं ǀ लेकिन अब समय आ गया है की आप सारी नकारात्मकता को दूर करके एक नयी शुरुआत करें
कर्क राशि : आप आज ऊर्जा से भरे हैं,आपके आकर्षण और कुशलता से आज घर-ऑफिस में सब प्रभावित होंगे ǀ अपने दोस्तों या किसी ख़ास के साथ बाहर घुमने जाकर मजे करें ǀ दिन शांत और तनावरहित रहेगा ǀ आज अच्छा वित्तीय लाभ होने की सम्भावना तो बनी हुई है,लेकिन अपने खरीदारी के खर्चो पर भी नजर रखें

कन्या राशि : आज का दिन कुछ अजीब सा रहेगा ǀकोई ऐसी घटना घट सकती है जिसकी आपने कभी कल्पना भी ना की होगी ǀ आप गृहों से मिलने वाली ऊर्जा का ध्यान रखें और यह समझने की कोशिश करें कि वे आपको किस दिशा में ले जाना चाहती हैं ǀ जीवन के इस मोड़ पर आपको सही रास्ता मिलना ही आपका आगे का भविष्य तय करेगा

तुला राशि : आज आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि अतीत से चिपके रहने से आपको कोई लाभ होने वाला नहीं है ǀ आपको अपने अतीत से सीखना जरुर है ,परन्तु उसे पकड़े रहने से बात नही बनेगी ǀअगर आप आज यह समझ पाने में कामयाब हो जाते हैं तो पिछले कुछ समय से आपके जीवन में चली आ रही बड़ी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा
वृश्चिक राशि : आप अन्दर से डरे हुए से हैं ǀयह जान लें कि इन मुद्दों से घबराने की जरूरत नही हैǀ इन वर्तमान समस्याओं के कई कारण हैं और इनके लिए दुसरे जिम्मेदार हैं,आप नहीं ǀ ये छोटी बातें जल्दी ही सुलझ जायेंगी ǀ अपने आपको राहत देने के लिए किसी मनोरंजक कार्यकलाप की योजना बनाएं

धनु राशि : आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है ,आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा ǀयह समय सामना करने और फैसले लेने के लिए भी उपयुक्त है ǀआप जिन अवांछित स्थितियों से बचना चाह्ते थे ,आपको उनमें खींचा जाएगा ǀकुछ कठोर निर्णय लेने होंगें ǀहालाँकि आप दबाव में भी सही फैसले ले पायेंगे और कुल मिलाकर सब अच्छा होगा
कुम्भ राशि : आपका अत्यधिक भावनात्मक होना और लोगों के लिए तो मददगार है लेकिन इससे आप कई बार मुश्किल में फँस जाते हैं ǀऐसी स्थिति से बाहर आने में अपने पार्टनर की मदद लें ǀयह कुछ निजी और गुप्त बातचीत करने का समय है ǀवित्तीय लाभ होने की उम्मीद है लेकिन अधिक जोखिम से बचें ǀबोलने से पहले सोच लें ,कहीं किसी करीबी को नाराज ना कर दें ǀ
मीन राशि : आप आज अपने परिवहन के साधन से परेशान हो सकते हैं ǀअगर कहीं किसी महत्वपूरण काम के लिए जाना है तो अपने लिए वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था कर लें और कोई बैकअप योजना तैयार रखें ǀ आज आप किसी भीतरी उलझन से परेशान हैं,लेकिन शांति बनाये रखें,यह समय जल्दी ही बीत जायेगा ǀ परिवार के साथ समय बिताएं ǀ
