आज खास : दशमी तिथि सुबह 09:09 बजे तक, राहु काल दोपहर 04:39 बजे से
Oct 13, 2024, 08:29 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 13/10/2024 सम्वत् : 2081 मास : आश्विन शुक्ल पक्ष तिथि : दशमी तिथि 09:09 AM तक उपरांत एकादशी वार : रविवार सूर्योदय : 06:40 AM सूर्यास्त : 06:05 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : दक्षिणायन अभिजीत मुहूर्त : 12:00 PM – 12:46 PM
नक्षत्र : धनिष्ठा 02:51 AM तक उपरांत शतभिषा योग : शूल 09:25 PM तक, उसके बाद गण्ड योग करण : गर 09:09 AM तक, बाद वणिज 07:59 PM तक, बाद विष्टि चन्द्रमा : 03:44 PM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा | सूर्य : कन्या राशि पर संचार करेगा राहु काल : आज दोपहर 04:39 बजे से शाम 06:05 बजे तक रहेगा
दिन का चौघड़िया :
रात का चौघड़िया : | मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| उद्बेग | 06:40 AM | 08:05 AM |
| चर | 08:05 AM | 09:31 AM |
| लाभ | 09:31 AM | 10:57 AM |
| अमृत | 10:57 AM | 12:22 PM |
| काल | 12:22 PM | 01:48 PM |
| शुभ | 01:48 PM | 03:14 PM |
| रोग | 03:14 PM | 04:39 PM |
| उद्बेग | 04:39 PM | 18:05 PM |
| मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| शुभ | 18:05 PM | 07:39 PM |
| अमृत | 07:39 PM | 09:14 PM |
| चर | 09:14 PM | 10:48 PM |
| रोग | 10:48 PM | 12:23 AM* |
| काल | 12:23 AM* | 01:57 AM* |
| लाभ | 01:57 AM* | 03:31 AM* |
| का | 03:31 AM* | 05:06 AM* |
| शुभ | 05:06 AM* | 06:40 AM* |
मेष राशि : अगर आप अपना समय और ऊर्जा गरीब और कम सुविधा प्राप्त बच्चों को शिक्षा देने में लगायेंगे तो आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी ǀअपना कुछ सामन किसी जरूरतमंद को दे दें ǀआपकी वित्तीय स्थिति अच्छी है ,आप पैसे से भी किसी की मदद कर सकते हैं ǀ आप नए लोगों से जल्दी ही परिचय भी कर लेते हैं और सबकी जरूरतों का ध्यान रखने के कारण आपकी लोकप्रियता भी है वृषभ राशि : आप आज कल्पनात्मक रहेंगे ǀ कार्यस्थल की ओर से किसी अन्य स्थान की यात्रा का मौका मिल सकता है ǀ आपकी रोमांटिक प्रवृति उजागर होगी ǀ अपने आपको थोड़ी ढील देने का दिन है ,लेकिन काम में व्यवहारिकता भी दिखानी होगी ǀ साथियों के साथ अच्छे मूड में रहेंगे ǀ अपनी मेल देख लें,कोई महत्वपूर्ण मेल आपकी प्रतीक्षा कर रही है
कर्क राशि : आज आपकी किस्मत आपके साथ है ǀ आप अपने समस्या को सुलझा लेने की कुशलता से सबको अचरज में डाल देंगे ǀ सहकर्मी आपसे प्रभावित होंगें ǀ आपका आत्मविश्वास देकने लायक होगा और आपको एक नया काम मिलेगा ǀ खुश रहें और अपनों के साथ ख़ुशी बाँटें ǀ आज कोई दोस्त मिल सकता है ǀ दिन कुल मिलाकर मजेदार रहेगा
कन्या राशि : व्यवसाय सम्बन्धी परेशानियां हल होंगीं लेकिन तब तक आपको बोलने ,लिखने और काम में भी आक्रामक नही होना है ǀ निजी जीवन से सम्बंधित परेशानियां झेल रहे लोगों को अपनों के लिए समय निकालना चाहिए ǀ आप लम्बे समय से स्वस्थ्य की उपेक्षा क्र रहे हैं ,इस पर ध्यान दें
तुला राशि : आप आज थोड़ी सी गंभीर मानसिक स्थिति में रहेंगे ǀ आपको आज जीवन के व्यावहारिक मुद्दों पर ध्यान देना होगा ǀ लेकिन आप विश्वास और आशावादिता से भरपूर हैं और गहरे भावनात्मक स्तर पर भी मौके लेने के लिए तैयार हैं ǀ आपका कोई करीबी आपके लक्ष्यों और उद्देश्यों के लिए अपनी चिंता जाहिर करेगा,उन्हें अपनी स्थिति समझाने के लिए समय निकालें
वृश्चिक राशि : आज फैसला लेने का दिन है ǀआप पिछले सप्ताह से कई चीजों के बारे में चिंता कर रहें हैं ǀआज कोई ऐसा फैसला लेना पड़ सकता है जो शुरू में काफी कठोर लगे ǀ लेकिन आपको इस बारे में अपने दिल की सुननी चाहिए ǀ ये सोचना है कि अब मुझे क्या करना चाहिए? ये नही कि मुझे क्या करना होगा?अपने दिल की बात सुनें,इससे आपको लाभ होगा
धनु राशि : आपकी जीवन में कोई ऐसी स्थति आने वाली है जब आपको सीधे ,तुरंत और अति सक्रिय रहकर फैसले लेने होंगे ǀ यह स्थिति देखने में बहुत मुश्किल लग सकती है परन्तु आप इसे आसानी से संभाल पायेंगे ǀआपको बस दृढ़ता पूर्वक डटे रहना है ǀलेकिन चिंता ना करें,एक बार जब यह समस्या ख़तम हो जायेगी तो लोग इसे सुलझाने में आपकी भूमिका की भी प्रशंसा करेंगे
कुम्भ राशि : आपको अपना अधूरा काम समय पर पूरा करने के बहुत से मौके मिलेंगे ǀ आपकी दूसरी परेशानियां भी तुरंत दूर हो जायेंगी ,उनके बारे में चिंता ना करें ǀआज अधिक से अधिक काम करने की कोशिश करें क्योकि आपको आज के अपने सब कामों में सफलता मिलेगी ǀ आप अपने किसी करीबी से सलाह ले सकते हैं
मीन राशि : दिन शांत रहेगा ǀपिछले सप्ताह के व्यस्त कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी,जो अच्छी लगेगी ǀआपके वरिष्ठ अधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं ,इसीलिए अधिक मेहनत करें ǀ कुछ अनापेक्षित निजी मुद्दे आपके सामने आ सकते हैं ,उनसे आपको आश्चर्य तो जरुर होगा,लेकिन आप संतोषजनक तरीके से उन्हें सँभालने में कामयाब होंगे

