आज खास : पूर्णिमा शाम 04:55 बजे तक, राहु काल दोपहर 01:48 बजे से
Oct 17, 2024, 00:18 IST

आज का पंचांग
दिनांक : 17/10/2024 सम्वत् : 2081 मास : आश्विन शुक्ल पक्ष तिथि : पूर्णिमा शाम 04: 55 बजे तक पश्चात् प्रतिपदा वार : गुरुवार सूर्योदय : 06:38 AM सूर्यास्त : 06:05 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : दक्षिणायन दिनमान : 11/26/54 घंटे

दिन का चौघड़िया :
रात का चौघड़िया : मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
शुभ | 06:42 AM | 08:07 AM |
रोग | 08:07 AM | 09:32 AM |
उद्बेग | 09:32 AM | 10:57 AM |
चर | 10:57 AM | 12:21 PM |
लाभ | 12:21 PM | 01:46 PM |
अमृत | 01:46 PM | 03:11 PM |
काल | 03:11 PM | 04:36 PM |
शुभ | 04:36 PM | 18:01 PM |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
अमृत | 18:01 PM | 07:36 PM |
चर | 07:36 PM | 09:11 PM |
रोग | 09:11 PM | 10:47 PM |
काल | 10:47 PM | 12:22 AM* |
लाभ | 12:22 AM* | 01:57 AM* |
उद्बेग | 01:57 AM* | 03:32 AM* |
शुभ | 03:32 AM* | 05:07 AM* |
अमृत | 05:07 AM* | 06:43 AM* |

वृषभ राशि : आज आपके विचार उलझे और बिखरे हुए से हैं ǀआप एक साथ बहुत सारी बातों के बारे में सोच रहे हैं ǀ इसका परिणाम यह होगा की आज कोई भी काम पूरा नही कर पायेंगे ǀ ध्यान को केन्द्रित रखने की जरुरत है ǀ थोडा सा मानसिक अभ्यास करें और दूसरों से सलाह ना लें क्योंकि अलग-अलग सलाह से आप और भी उलझते जायेंगे
कर्क राशि : यह समय दोस्तों के साथ हल्का –फुल्का समय गुजारने के लिए बहुत अच्छा है ǀकोई पार्टी करें या शाम को मस्ती के साथ गुजरें,आप पार्टी की जान बने रहेंगे ǀइस दौरान आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिलेंगे जिसकी रुचियाँ आप जैसी होंगी और वो आप जैसे कार्यकलापों का आनंद लेगा ǀआपको अपनी क्षमता का अनुभव भी होगा

कन्या राशि : आज का दिन भावनात्मक रहेगा ǀआपको अपने अंतरतम की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थति भी आ सकती है आप को इससे थोडा सा डर रहेगा क्योंकि आपने इससे पहले ऐसा कभी नही किया है ǀलेकिन अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको भावनात्मक संतुष्टि मिलेगी ǀआपका कोई करीबी भी आज भावनाओ में बहकर बात करेगा लेकिन आपको जमीन से जुड़े रहकर उपयुक्त प्रतिक्रिया देनी है

तुला राशि : आप पिछले कई दिन से बेचैन और नाखुश सा अनुभव कर रहें हैं लेकिन आज आपका रुख इस समस्या को और अधिक गंभीरता से लेने का है ǀ आपको यह जानना है कि इस समस्या की जड़ क्या है ,आज का दिन इस काम के लिए सबसे बेहतर है ǀ लम्बे समय से उपेक्षित कुछ कामो की योजना बनाने के लिए भी अच्छा दिन है
वृश्चिक राशि : आपका झुकाव आज कुछ हद तक आध्यात्मिकता की और रहेगा ǀआप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं या किसी तीर्थ की यात्रा कर सकते हैं ǀप्रेरणात्मक साहित्य पढ़ें या किसी महान नायक की जीवनी पढ़ें,हो सकता है कि इसमें से आपको अपने जीवन के लिए कुछ बहुत अच्छा हासिल हो जाए ǀ किसी गंभीर या कडवी स्थिति से बचने की कोशिश करना ही बेहतर रहेगा ǀ इसके स्थान पर दिमाग को शांत रखकर दिन बिताएं तो राहत महसूस होगी ǀ

धनु राशि : आपके सामने नए अवसर प्रस्तुत होने वाले हैं ǀ आप आज तक अपनी जिस प्रतिभा को केवल हॉबी मानते आये थे,उससे अपनी आजीविका कमा सकते हैं ǀ जीवन के हर क्षेत्र में नए बदलाव होंगे जो आपके जीवन को पूरी तरह बदलकर रख देंगे ǀ आप अपने जीवन से संतुष्ट अनुभव करेंगे ǀ
कुम्भ राशि : आज आप किसी भी ,अच्छे-बुरे तरीके से अपना लक्ष्य पा लेने के मूड में हैं ǀ काफी समय तक हाशिये पर रहने के बाद आपको आज अपने ग्रहों की बदौलत काफी आत्मविश्वास का अनुभव होगा ǀ आप अपनी मानसिक प्रवृति के आधार पर फैसले ले सकते हैं,यकीन मानिए वे सही ही साबित होंगें ǀ
मीन राशि : आप आज किसी अपराजेय शक्तिपुंज के समान महसूस करेंगे और किसी भी विरोध पर आसानी से विजय हासिल कर लेंगे ǀआज का दिन उस काम को करने का बहुत अच्छा दिन है जो आप काफी समय से करने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि आज आपको कोई नही रोक सकता ǀआज का दिन अपने सबसे महत्वपूर्ण काम करें,सफलता आपके कदम चूमेगी ǀ