आज खास : प्रतिपदा रात्रि 08:22 बजे तक, राहु काल सुबह 09:36 बजे से
Nov 2, 2024, 06:53 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 02/11/2024 सम्वत् : 2081 मास : कार्तिक कृष्ण पक्ष ति थि : प्रतिपदा 08:22 PM तक उपरांत द्वितीया वार : शनिवार सूर्योदय : 06:52 AM सूर्यास्त : 05:48 PM
करण : किस्तुघन 07:22 AM तक, बाद बव 08:22 PM तक, बाद बालव चन्द्रमा : तुला राशि पर संचार करेगा सूर्य : तुला राशि पर है राहु काल : आज 09:36 AM से 10:58 AM तक
दिन का चौघड़िया :
| मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| काल | 06:52 AM | 08:14 AM |
| शुभ | 08:14 AM | 09:36 AM |
| रोग | 09:36 AM | 10:58 AM |
| उद्बेग | 10:58 AM | 12:20 PM |
| चर | 12:20 PM | 01:42 PM |
| लाभ | 01:42 PM | 03:03 PM |
| अमृत | 03:03 PM | 04:26 PM |
| काल | 04:26 PM | 05:48 PM |
रात का चौघड़िया : | मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| लाभ | 05:48 PM | 07:25 PM |
| उद्बेग | 07:25 PM | 09:04 PM |
| शुभ | 09:04 PM | 10:42 PM |
| अमृत | 10:42 PM | 12:20 AM* |
| चर | 12:20 AM* | 01:58 AM* |
| रोग | 01:58 AM* | 03:37 AM* |
| काल | 03:37 AM* | 05:15 AM* |
| लाभ | 05:15 AM* | 06:53 AM* |
मेष राशि : एकरसता आपको अच्छी न लगती ǀइससे आप बोर अनुभव करते हैं ǀआज आप काफी खुश और फ्लर्ट वाले मूड में होंगे ǀअपनी दिनचर्या बदलें ǀ इसमें फिटनेस को जगह दें ǀ किसी मनोरंजक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं ǀ आपके नए विचार से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगें ǀ ऑफिस में नयी पहचान बनेगी ǀ कुल मिलकर दिन हल्का-फुल्का गुजरेगा ǀ काम कम रहेगा ǀआप सकारात्मकता के श्रोत बने रहेंगे ǀ वृषभ राशि : आज आप बहुत साहसिक अनुभव कर रहे हैं और अपना रास्ता खुद बनाने के लिए तैयार हैं ǀ आप अपनी इच्छाशक्ति से सब मुश्किलों पर विजय प्राप्त कर लेंगे ǀआज आपकी तरक्की को कोई नही रोक सकता ǀइसीलिए अपने सभी मुश्किल काम आज करने की योजना बनाएं,सफलता आपके कदम चूमेगी
कर्क राशि : आज आपके विचार उलझे और बिखरे हुए से हैं ǀआप एक साथ बहुत सारी बातों के बारे में सोच रहे हैं ǀ इसका परिणाम यह होगा की आज कोई भी काम पूरा नही कर पायेंगे ǀ ध्यान को केन्द्रित रखने की जरुरत है ǀ थोडा सा मानसिक अभ्यास करें और दूसरों से सलाह ना लें क्योंकि अलग-अलग सलाह से आप और भी उलझते जायेंगे ǀ
कन्या राशि : आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा ,स्थितियां आपके सामने किसी पुरानी अवांच्छित बात को फिर से लाकर खड़ी कर सकती हैं,जिससे आप बचना चाहते थे ǀ आपको इस समस्या से निपटने के लिए सहनशील नजरिये से सोचना होगा क्योंकि आज आप बिना पर्याप्त कारण अपने आप सहित हर किसी पर सख्त रहें हैं ǀ इस टकराव से नए अवसरे भी आयेंगे ǀअंतिम परिणाम अच्छा ही होगा
तुला राशि : आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे ǀआपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे ǀ हालंकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें ,और कोई भी कडवा पाठ सीखने के लिए भी खुद को तैयार रखें ǀ
वृश्चिक राशि : कार्यस्थल पर कोई आपके खिलाफ चुपचाप काम कर रहा है लेकिन आज आपको इस बात का पक्का सबूत मिलने वाला है कि वह कौन हैǀलेकिन अभी इस आदमी से ना उलझें ,आपको केवल यह पता चल जाने से भी काफी मदद मिलेगी कि आपके खिलाफ कौन काम कर रहा है और आप अपने दुश्मनों को अपने रास्ते से हटाने में कामयाब रहेंगे ǀ
धनु राशि : आज आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे ǀफोकस का केंद्र रहना आपकी सहज विशेषता है जिसके कारण कई लोग आपसे इर्ष्या करेंगे ǀ जब आप सहज रूप से वर्त्तमान .भूतकाल और भविष्य के बारे में सोचेंगे तो आपको बहुत से अपने जवाब और समाधान मिल जायेंगे ǀ
कुम्भ राशि : जब भी कोई फैसला लेना होता है,आप दिल और दिमाग के बीच उलझ जाते हैं ǀयही उलझान है,अपने मन की आवाज सुनें ,इससे आप सही फैसले ले पायेंगे ǀआपके परिजनों और करीबियों को आपके साथ की जरुरत है ǀउनके साथ अच्छा समय बिताएं ǀ यात्रा की योजना बनाने के लिए अच्छा समय है ǀअगले सप्ताह यात्रा कर सकते हैं ǀ
मीन राशि : नकारात्मकता से भरे छली लोगों से दूर रहें ǀ ये आपको भी नकारात्मक बनाकर असफल कर देने की कोशिश में हैं जबकि आप अपनी मंजिल के बहुत करीब हो ǀ शांति के लिए आज अपना अधिकतर समय परिवार के साथ घर पर बिताएं और सारा बाकी काम पूरा कर लें ǀ कुछ मीठी यादें सहेजने के लिए अपने कमरे में उनका फोटो लगा दें

