आज खास : पंचमी कल सुबह 07:31 बजे तक, चंद्रमा सिंह राशि पर रात्रि 9:28 बजे तक, पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 02:51 बजे तक
Jan 18, 2025, 06:36 IST

आज का पंचांग
दिनांक : 18/01/2025 सम्वत् : 2081 मास : माघ - कृष्ण पक्ष ति थि : पंचमी तिथि कल 19 जनवरी को सुबह 07:31 बजे तक उपरांत षष्ठी वार : शनिवार सूर्योदय : 07:33 AM सूर्यास्त : 06:01 PM ऋतु : शिशिर अयन : उत्तरायण नक्षत्र : पूर्व फाल्गुनी 02:51 PM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी योग : शोभन योग 01:15 AM तक, उसके बाद अतिगण्ड योग करण : कौलव 06:26 PM तक, बाद तैतिल 07:31 AM तक, बाद गर चन्द्रमा : 09:28 PM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा सूर्य : मकर राशि में राहु काल : 10:10 AM से 11:28 AM तक
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
काल | 07:33 AM | 08:51 AM |
शुभ | 08:51 AM | 10:10 AM |
रोग | 10:10 AM | 11:28 AM |
उद्वेग | 11:28 AM | 12:47 PM |
चर | 12:47 PM | 02:05 PM |
लाभ | 02:05 PM | 03:24 PM |
अमृत | 03:24 PM | 04:42 PM |
काल | 04:42 PM | 06:01 PM |

मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
लाभ | 06:01 PM | 07:42 PM |
उद्वेग | 07:32 PM | 09:24 PM |
शुभ | 09:24 PM | 11:05 PM |
अमृत | 11:05 PM | 12:47 AM* |
चर | 12:47 AM* | 02:28 AM* |
रोग | 02:28 AM* | 04:09 AM* |
काल | 04:09 AM* | 05:51 AM* |
लाभ | 05:51 AM* | 07:32 AM* |

मेष राशि : आज आप किसी भी ,अच्छे-बुरे तरीके से अपना लक्ष्य पा लेने के मूड में हैं ǀ काफी समय तक हाशिये पर रहने के बाद आपको आज अपने ग्रहों की बदौलत काफी आत्मविश्वास का अनुभव होगा ǀ आप अपनी मानसिक प्रवृति के आधार पर फैसले ले सकते हैं,यकीन मानिए वे सही ही साबित होंगें। वृषभ राशि : आपके मिलनसार स्वभाव के कारण आपके बहुत सारे दोस्त हैं लेकिन ये सभी विश्वसनीय नही हैं ǀ आज किसी भी दोस्त पर विश्वास करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से जान लें ǀ आज आप बिलकुल स्पष्ट सोच रहे हैं और आप मुश्किल योजना बनायेंगे और उसे बहुत अच्छी तरह कार्यान्वित भी कर पायेंगे ǀ अपने अधूरे काम आज पूरे कर दें और चिंतामुक्त हो जाएँ ।राशिफल
मिथुन राशि : आप फिलहाल अपने जीवन की केन्द्रीय समस्या को सुलझाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं ǀ ऐसा भी संभव है कि आप इसे सुलझाने के लिए अपनी सामजिक और वित्तीय जिम्मेदारियों से भी छुट्टी ले लें ǀ हालाँकि आपको यह भी समझना है कि आपके जल्दी मचने से इस समस्या का स्थायी समाधान नही निकलेगा ǀ आपको धीरज से काम लेना होगा।
कर्क राशि : आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ǀ सहायता करने और लेने में अपने पूर्वाग्रहों को आड़े ना आने दें ,इससे आपकी प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं ǀ अब कोई भी बदलाव नयी सफलता ही लाएगा

तुला राशि : आज के दिन आपका भाग्य आपके साथ है ǀआज आप ऐसा भी कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी ना हो ǀआपके सभी प्रयासों में भाग्य आपका साथ देगा ǀआपको पता है कि मेहनत से ही सफलता मिलती है ǀअभी तक आपका भाग्य आपके साथ नही था ,लेकिन आज आप अपने समर्पण की बदौलत कुछ भी हासिल कर पायेंगे।
वृश्चिक राशि : ऐसी स्थितियां आ सकती हैं जो आपको बिना सोचे काम करने के लिए उकसायें ǀ यह सही समय है जब आपको सब कुछ अपने नियंत्रण में रखकर युद्ध स्तर पर काम करना है ǀ अपने बच्चों या छोटे बहन भाइयों के लिए सुरक्षात्म्क रवैया अपनाएँ ǀ आप बहुत अच्छी तरह सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे और यहां आपका बहुत अच्छा स्वागत होगा ǀ
धनु राशि : आज आप जिद्दीपन के प्रति अपना स्वाभाविक झुकाव महसूस करेंगे ǀलेकिन जब आपको यह अनुभव होगा की ऐसा करना आपके हित में नही है तो आप पछतावा भी महसूस करेंगे ǀ अच्छे से स्थिति समझें,आकस्मिक भावनाओं के बहाव में बहने के स्थान पर स्पष्ट सोच से काम लें ǀअगर आप थोड़ी सी समझदारी से काम लेंगे तो समाधान जल्दी निकलेगा और आपको जल्दी ख़ुशी मिलेगी।
कुम्भ राशि : आप पिछले कुछ समय से उपेक्षित महसूस कर रहे हैं लेकिन आज आप पर सबका ध्यान आएगा ǀ लाइमलाइट आप पर रहेगी और आप आसानी से इस अवसर का लाभ उठाकर खुद को साबित कर पायेंगे ǀ यह किसी नए दोस्त के मिलने,पुराने के सामने आने या कार्यस्थल की किसी स्थिति से सम्बंधित भी हो सकता है
मीन राशि : संबंधों में उलझन ,दोहरे अर्थों वाली बातचीत तथा गलतफहमियां आज पूरे दिन आप पर हावी रहेंगी ǀलेकिन इससे किसी नुक्सान की बजाय मनोरंजन की उम्मीद ज्यादा है ǀइसीलिए इनके बारे में चिंता करने की बजाय अपने मूड को हल्का फुल्का रखें और हो रही घटनायों का आनंद उठायें ǀयदि आप ऐसा करेंगे तो दिन बहुत खुशगवार गुजरेगा ।