आज खास : एकादशी रात्रि 08:32 बजे तक, राहु काल सुबह 10:10 बजे से
Jan 25, 2025, 07:58 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 25/01/2025 सम्वत् : 2081 मास : माघ - कृष्ण पक्ष ति थि : एकादशी 08:32 PM तक उपरांत द्वादशी वार : शनिवार सूर्योदय : 07:31 AM सूर्यास्त : 06:06 PM ऋतु : शिशिर अयन : उत्तरायण नक्षत्र : ज्येष्ठा पूरे दिन और रात योग : ध्रुव 04:37 AM तक, उसके बाद व्याघात योग करण : बव 08:04 AM तक, बाद बालव 08:32 PM तक, बाद कौलव चन्द्रमा : वृश्चिक राशि पर संचार करेगा सूर्य : मकर राशि में राहु काल : 10:10 AM से 11:29 AM
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
काल | 07:32 AM | 08:50 AM |
शुभ | 08:50 AM | 10:10 AM |
रोग | 10:10 AM | 11:29 AM |
उद्बेग | 11:29 AM | 12:49 PM |
चर | 12:48 PM | 02:08 PM |
लाभ | 02:08 PM | 03:27 PM |
अमृत | 03:27 PM | 04:47 PM |
काल | 04:47 PM | 06:06 PM |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
रोग | 06:06 PM | 07:47 PM |
काल | 07:47 PM | 09:27 PM |
लाभ | 09:27 PM | 11:08 PM |
उद्बेग | 11:08 PM | 12:48 AM* |
शुभ | 12:48 AM* | 02:29 AM* |
अमृत | 02:29 AM* | 04:09 AM* |
काल | 04:09 AM* | 05:50 AM* |
रोग | 05:50 AM* | 07:30 AM* |

मेष राशि : आपने किसी परियोजना में अपना काफी समय और प्रयास लगाये हैं और आपको अब इसका फल मिलना शुरू हो जाएगा ǀ दूरदृष्टि के साथ साथ आपके दृढ संकल्प और प्रयास भी रंग लाये हैं ǀ आप कुछ नए बदलाव करना चाह रहे हैं ,लेकिन वित्तीय बाधाएं हैं ǀ आज आप सीमित साधनों से ही इन कामों को पूरा करने के सृजनात्मक तरीके खोज लेंगे वृषभ राशि : आज आपके लिए गंभीरता से मेहनत करने का दिन है ǀ आप काफी लम्बे समय से लटक रहा एक काम संतोषजनक ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे ǀइससे आपके अफसर प्रभावित होंगे ǀ आज आप पर किसी प्रसिद्ध व्यक्ति की भी नजर पड़ेगी और इस बात का आपके भविष्य पर काफी प्रभाव पड़ेगाराशिफल
मिथुन राशि : आपकी शांतिपूर्ण मन स्थिति में औरों के सवालों से बाधा पहुचेगी ǀ वे सब यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं कि आपकी निजी और व्यव्सायिक जिंदगी में क्या चल रहा है ǀ आपके किसी करीबी ने ही उन लोगों तक आपकी भविष्य की योजनाओं की जानकारी पहुचाई है लेकिन आप इन सबकी उपेक्षा कर दें और केवल अपने काम पर ध्यान दें
कर्क राशि : आप अपने आस पास बदलाव लाने के लिए उत्साह से भरे हैं ǀलेकिन आपके लिए शांति से बैठकर यह सोचना अच्छा रहेगा कि क्या बदलाव की कोई जरुरत भी है ? अब जबकि आप अपनी परियोजनाओं को आगे बढाने की तैयारी कर रहे हैं,बेहतर होगा कि आप ये परियोजनाएं अपने लिए किसी और को चुनने दें ǀआप आज दृढ निश्चय से भरे रहेंगे

तुला राशि : आज अपने अपने ही भीतर शक्ति का नया-अद्वितीय श्रोत ढूँढ लेंगे और आपको यह अनुभव होने लगेगा कि आप अपने जीवन में जिन समस्याओं से अब जूझ रहे हैं ,उनसे निपटने के लिए आपको किसी भी बाह्य मदद की जरुरत नही है ǀ आप आसानी से खुद ही सब कर सकते हैं,इस बात का अनुभव आपको आज हो जाएगा
वृश्चिक राशि : आप अपने गुस्से के कारण तुरंत प्रतिक्रिया देने के मूड में हैं ǀ लेकिन आपके लिए सुझाव यह है कि अपने दिमाग को शांत रखकर गंभीरता से सोचें ǀ आपके पास अच्छी संचार-कुशलता है और इसे अपने लाभ के लिए इस्तेमाल करें ǀ तनाव घटाने के लिए,किसी साहसिक यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन शारीरिक आनंद के चक्कर में न पड़ें
धनु राशि : लम्बे समय के बाद आज आपको रहत महसूस होगी ǀ किसी महत्वपूर्ण खबर से ख़ुशी मिलेगी ǀ यदि माता-पिता हैं तो बेटे/बेटी के लिए सुयोग्य वर मिल सकता है ǀ किसी लंबित अदालती मामले का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है ǀ करियर के मामले में छोटे से प्रयास से बड़ी सफलता मिलनी तय है ǀ आज से जिन्दगी वापस पटरी पर आती दिख रही है ,प्रियजनों के साथ खुश रहें
कुम्भ राशि : आज का दिन अपने जीवन की वर्त्तमान स्थिति का मूल्यांकन करने और अपनी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर बांटने के लिए बिलकुल उपयुक्त है ǀ अगर आप पिछले कुछ समय से आलसी महसूस कर रहे हैं और काफी सारा काम इकठ्ठा हो गया है,आज अपने अन्दर असीमित ऊर्जा अनुभव करेंगे जिससे आपके ये अधूरे काम संतोषजनक ढंग से पूरे हो पायेंगे ǀ कोई नया काम शुरू करने के स्थान पर पुराणी और व्यर्थ हो चुकी योजनाओं को हटाने और बाकी योजनाओं को पूरा करने के लिए भी समय उत्तम है
मीन राशि : आपके सामने नए अवसर प्रस्तुत होने वाले हैं ǀ आप आज तक अपनी जिस प्रतिभा को केवल हॉबी मानते आये थे,उससे अपनी आजीविका कमा सकते हैं ǀ जीवन के हर क्षेत्र में नए बदलाव होंगे जो आपके जीवन को पूरी तरह बदलकर रख देंगे ǀ आप अपने जीवन से संतुष्ट अनुभव करेंगे