Movie prime

आज खास : अमावस्या शाम 06:05 बजे तक,राहु काल दोपहर 12:49 बजे से

 

आज का पंचांग

दिनांक : 29/01/2025 सम्वत् : 2081 मास : माघ - कृष्ण पक्ष ति थि : अमावस्या 06:05 PM तक उपरांत प्रतिपदा वार : बुधवार सूर्योदय : 07:29 AM सूर्यास्त : 06:10 PM ऋतु : शिशिर अयन : उत्तरायण नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा 08:20 AM तक उपरांत श्रवण 07:15 AM तक उपरांत धनिष्ठा योग : सिद्धि 09:21 PM तक, उसके बाद व्यातीपात योग करण : नाग 06:05 PM तक, बाद किस्तुघन 05:11 AM तक, बाद बव चन्द्रमा : मकर राशि पर संचार करेगा सूर्य : मकर राशि में राहु काल : 12:49 PM से 02:09 PM बजे तक आज खास : अमावस्या शाम 06:05 बजे तक,राहु काल दोपहर 12:49 बजे से दिन का चौघड़िया  :
मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
लाभ 07:29 AM 08:49 AM
अमृत 08:49 AM 10:09 AM
काल 10:09 AM 11:29 AM
शुभ 11:29 AM 12:49 PM
रोग 12:48 PM 02:09 PM
उद्वेग 02:09 PM 03:29 PM
चर 03:29 PM 04:50 PM
लाभ 04:50 PM 06:10 PM
रात का चौघड़िया  :
मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
उद्बेग 06:10 PM 07:50 PM
शुभ 07:49 PM 09:29 PM
अमृत 09:29 PM 11:09 PM
चर 11:09 PM 12:49 AM*
रोग 12:49 AM* 02:29 AM*
काल 02:29 AM* 04:09 AM*
लाभ 04:09 AM* 05:49 AM*
उद्बेग 05:49 AM* 07:28 AM*
* अगला दिन
आज खास : अमावस्या शाम 06:05 बजे तक,राहु काल दोपहर 12:49 बजे से

राशिफल

मेष राशि : आपको मदद की जरुरत है और आप जितनी जल्दी यह बात समझ लेंगे उतना ही अच्छा है ǀसमय रहते किसी दोस्त या मेंटर से मिली मदद से आप फिर से जीवन में आपस आ पायेंगेǀ जिन बदलावों का आप विरोध करते आ रहे हैं ,उनकी महत्ता आपको अब समझ में आएगी और आप खुद उन्हें करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे ǀ अपनी व्यवाहरिक जरूरतों के रास्ते में अपने अहम को न आने दें ǀ वृषभ राशि : यह समय अपने लक्ष्य के लिए गंभीरता से कोशिश करने का है ,आपको बहुत जल्दी इसका फल भी मिलेगा ǀ आप अभी कुछ बातों के बारे में सोच रहे थे,उनको कार्यान्वित करने का समय आ गया है ǀ आपको अपना सारा ध्यान अब इसी पर लगाना होगा ǀ हालाँकि आप इसके कारण बहुत व्यस्त रहेंगे ,लेकिन आपको इसका अच्छा फल भी जल्दी मिलेगा और आपकी सफलता की इच्छा बढ़ेगी
मिथुन राशि : आज आप आवेगी मूड में हैं ,किसी भी काम के बारे में भली प्रकार सोचे बिना ही करने दौड़ पड़ेंगे जिसके कारण आपको कार्यस्थल पर और पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं ǀ हालाँकि इस समय ऐसा कर पाना थोडा मुश्किल है , लेकिन मन को शांत रखें ǀआपके सामने कई अवसर एक साथ आयेंगे,आपको सोच समझकर उनमें से चुनना है
कर्क राशि : आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं और यह बात आपकी भाव –भंगिमा और नजरिये से साफ़ झलक रही है ǀ आज हर कहीं आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे और अपनी छाप छोड़ेंगे ǀ महत्वपूर्ण बिज़नेस बैठकों में आपके मुताबिक़ निर्णय होंगे ǀ अगर स्थितियां आपके पक्ष में नही भी दिख रही तब भी आप उन्हें अपने पक्ष में कर लेंगे और अपनी बात मनवाने में कामयाब रहेंगे
आज खास : अमावस्या शाम 06:05 बजे तक,राहु काल दोपहर 12:49 बजे से
सिंह राशि : आपको खुद पर बहुत यकीन है लेकिन अति आत्मविश्वास और अधिकार जताने की प्रवृति से बचें ǀ दूसरों पर अपनी राय थोपने की आदत से आज आपको नुक्सान उठाना पड़ सकता है ǀ केवल सही होना ही काफी नही है,आपको इसक अभी ध्यान रखना होगा कि आप दूसरों को नाराज न करें ǀ थोडा नरम रवैया अपनाएंगे तो काफी लंबित कामों को आज पूरा कर पायेंगे कन्या राशि : आप आज किसी अपराजेय शक्तिपुंज के समान महसूस करेंगे और किसी भी विरोध पर आसानी से विजय हासिल कर लेंगे ǀआज का दिन उस काम को करने का बहुत अच्छा दिन है जो आप काफी समय से करने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि आज आपको कोई नही रोक सकता ǀआज का दिन अपने सबसे महत्वपूर्ण काम करें,सफलता आपके कदम चूमेगी
तुला राशि : आज का दिन सभी भावनात्मक और वास्तविक मुद्दों के मामले उतार चढाव भरा रहेगा ǀगृहों की चाल यह बता रही है कि आप सुबह भावनात्मक बने रह सकते हैं और सब चीजों के बारे में अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया के नजरिये से ही सोचेंगे ǀइससे कुछ गलत फैसलों की भी सम्भावना है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा और आप और स्पष्ट तरीके से सोच और देख पायेंगे
वृश्चिक राशि : आप दृढ निश्चय वाले इंसान हैं और आप एक बार कोई काम शुरू कर दें तो पूरी मेहनत से उसे पूरा करते हैंǀआप औरों के कहने पर नही जाते, आप वह भी करने की क्षमता रखते हैं जो दुसरे कभी नही कर सकते ,इसीलिए आप उनसे आगे हैं ǀ अपना यह नजरिया हमेशा बनाये रखें तो आप उन मंजिलों पर भी पहुँच सकते हैं जो दुसरे सोच भी नही सकते
आज खास : अमावस्या शाम 06:05 बजे तक,राहु काल दोपहर 12:49 बजे से
धनु राशि : घर पर पवित्रता का वातावरण बना रहेगा और चिंताएं नही रहेंगी ǀ इसीलिए अपने परिवार के साथ रहें और खुशियाँ बाँटें ǀआपको जीवन में निराशा से दो दो हाथ करने का नया तरीका निकलना होगा ,जो आपके भीतर कई कारणों से भरी हुई है ǀ आपकी भीतरी शक्ति समाधान तलाशने में मदद करेगी
मकर राशि : यह समय मजे और स्वतन्त्रता दोनों में से किसी एक को चुनने का है ǀ अगर आप जिम्मेदार हैं तो आपको स्वतंत्रता भी मिल ही जायेगी ǀ हालाँकि अत्यधिक परिश्रम के बाद भी आप अपनी मंजिल पर तो नही पहुंच पायेंगे लेकिन बाद में आपको इसका फल जरुर मिलेगा इसलिए परिश्रम करते रहें ǀ वित्तीय स्थिति के लिए भी परेशान न हों,समय के साथ ठीक होती जायेगी
कुम्भ राशि : अब आपका हर काम और पूरा ध्यान अपने करियर के लिए है ǀ आप इस पर बिलकुल अपना पूरा ध्यान और समय लगा रहे हैं ǀ आपको थोड़ी सी राहत की जरुरत है और अच्छी बात यह है कि आप तब भी अपना लक्ष्य हासिल कर पायेंगे ǀ अपने काम के जाल से बाहर निकलकर परिवार को भी समय दें
मीन राशि : आप आज ऐसे लोगों से मिलेंगे जो आपकी कमियों के बारे में जानते तो हैं लेकिन उन्हें स्वीकार करना नही चाहते जैसे कि उनमें खुद में कोई कमियां नही हैं ǀऐसे लोगों से दूरी बनाये रखें ǀउन अच्छे लोगों पर अपना ध्यान केन्द्रित करें जो आपको पिछले कुछ वर्षों में मिले हैं और उनसे दुबारा संपर्क साधने की कोशिश करें आज खास : अमावस्या शाम 06:05 बजे तक,राहु काल दोपहर 12:49 बजे से