आज खास : प्रतिपदा तिथि पूरे दिन और रात, नारद जयंती, राहु काल दोपहर 03:53 बजे से
May 13, 2025, 07:55 IST
दिनांक : 13/05/2025 सम्वत् : 2082 मास : ज्येष्ठ - कृष्ण पक्ष ति थि : आज प्रतिपदा तिथि 12:36 AM तक उपरांत द्वितीया वार : मंगलवार सूर्योदय : 05:52 AM सूर्यास्त : 07:13 PM ऋतु : ग्रीष्म अयन : उत्तरायण नक्षत्र : विशाखा 09:09 AM तक उपरांत अनुराधा योग : वरीयान 05:52 AM तक, उसके बाद परिघ योग करण : बालव 11:32 AM तक, बाद कौलव 12:36 AM तक, बाद तैतिल आज के त्योहार एवं व्रत : नारद जयंती चन्द्रमा : आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा सूर्य : मेष राशि में राहु काल : 03:53 PM - 05:33 PM तक अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:06 PM से 12:59 PM तकआज का पंचांग
दिन का चौघड़िया : | मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| रोग | 05:52 AM | 07:32 AM |
| उद्वेग | 07:32 AM | 09:12 AM |
| चर | 09:12 AM | 10:52 AM |
| लाभ | 10:52 AM | 12:33 PM |
| अमृत | 12:33 PM | 02:13 PM |
| काल | 02:13 PM | 03:53 PM |
| शुभ | 03:53 PM | 05:33 PM |
| रोग | 05:33 PM | 07:14 PM |
| मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| काल | 07:14 PM | 08:33 PM |
| लाभ | 08:33 PM | 09:53 PM |
| उद्वेग | 09:53 PM | 11:13 PM |
| शुभ | 11:13 PM | 12:32 AM |
| अमृत | 12:32 AM* | 01:52 AM* |
| चर | 01:52 AM* | 03:12 AM* |
| रोग | 03:12 AM* | 04:31 AM* |
| काल | 04:31 AM* | 05:51 AM* |
मेष : कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति के साथ झड़प होने की सम्भावना है। इसके कारण आपका मन अशान्त हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले आपको इष्ट मित्रों से सलाह ले लेनी चाहिये। गम्भीर विषयों का अध्ययन करने के लिये दिन बहुत ही शानदार है। नये कार्यों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। वृषभ : कार्यक्षेत्र में समृद्धि का वातावरण रहेगा। बुजुर्गों के अनुभवों से सीखने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। यदि किसी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं तो उसका समाधान मिलने के योग बन रहे हैं। मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे।राशिफल
मिथुन : शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहें। आपकी निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। रिश्तों को लेकर आपके दृष्टिकोण में काफी बदलाव आ सकता है।
कर्क : सरकारी अधिकारियों को जॉब में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सन्तान के व्यवहार से आपको लज्जित होना पड़ सकता है। किसी बनते हुये काम के बिगड़ने की सम्भावना है। विवाहेतर सम्बन्धों से आपको बचना चाहिये। त्वचा में कुछ इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है।
तुला : समाज में आपकी विशेषताओं पर चर्चा हो सकती है। ससुराल पक्ष से कुछ मनमुटाव हो सकता है। मित्रों के माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। विवादों में घिरने के बजाय उनसे जितना हो सके उतना दूरी बनाकर रखें। घर में आपका मन नहीं लगेगा। लोग अपनी गलतियों का आरोप भी आपके ऊपर थोपने का प्रयास कर सकते हैं।
वृश्चिक : आप अपने विषय में लोगों के विचारों को जानने के लिये उत्सुक रहेंगे। कोई मनोकामना आज पूर्ण हो सकती है। कारोबार विस्तार के लिये नये तरीकों का प्रयोग करना हितकर होगा। लेकिन अधिकतर कार्य आपको अपने ही दम पर और बिना किसी समर्थन के करने पड़ेंगे। व्यापार में वृद्धि होने से आप पुराने ऋणों से मुक्त हो सकते हैं।
धनु : किसी विदेशी कम्पनी से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। नींद न आने के कारण सिरदर्द और थकान की समस्या हो सकती है। व्यापारियों को नयी डील करने से पहले थोड़ी सावधानी और जाँच-परख कर लेनी चाहिये। अपनी क्षमताओं का सही तरह से मूल्यांकन करते हुये ही कोई काम हाथ में लें।
कुम्भ : नये कार्यों में निवेश शुरू कर सकते हैं। व्यावसायिक अनुबन्धों को समय से पूर्ण कर लेंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी सम्बन्ध मजबूत होंगे। अपने स्वभाव में नम्रता बनाये रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति नम्रता का भाव रखें। परिवार को लेकर कुछ भावुक हो सकते हैं।
मीन : प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बितायेंगे। यदि आप कुछ उधार लेना चाह रहे हैं तो आपको थोड़ी सावधानी रखनी होगी। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। व्यर्थ की यात्रा से आपको बचना चाहिये। परिजनों की भावनाओं का ध्यान रखें।

