Movie prime

आज खास : सप्तमी रात्रि 08:35 बजे तक, चंद्रमा सिंह राशि पर, राहु काल सुबह 07:27 बजे से

 

आज का पंचांग

दिनांक : 02/06/2025 सम्वत् : 2082 मास : ज्येष्ठ - शुक्ल पक्ष ति थि : आज सप्तमी तिथि 08:35 PM तक उपरांत अष्टमी वार : सोमवार सूर्योदय : 05:44 AM सूर्यास्त : 07:24 PM ऋतु : ग्रीष्म अयन : उत्तरायण नक्षत्र : मघा 10:55 PM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी योग : व्याघात योग 08:20 AM तक, उसके बाद हर्षण योग करण : गर 08:11 AM तक, बाद वणिज 08:35 PM तक, बाद विष्टि चन्द्रमा : आज चंद्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा सूर्य : मेष राशि में राहु काल : 07:27 AM - 09:09 AM दिन का चौघड़िया :
मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
अमृत 07:44 PM 08:27 PM
काल 08:27 PM 09:09 PM
शुभ 09:09 PM 10:52 PM
रोग 10:52 PM 12:34 AM
उद्वेग 12:34 AM* 02:17 AM*
चर 02:17 AM* 03:59 AM*
लाभ 03:59 AM* 05:42 AM*
अमृत 05:42 AM* 07:25 AM*
रात का चौघड़िया  :
मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
चर 07:25 PM 08:42 PM
रोग 08:42 PM 09:59 PM
काल 09:59 PM 11:17 PM
लाभ 11:17 PM 12:34 AM
उद्वेग 12:34 AM* 01:52 AM*
शुभ 01:52 AM* 03:09 AM*
अमृत 03:09 AM* 04:26 AM*
चर 04:26 AM* 05:44 AM*
* अगला दिन
आज खास : सप्तमी रात्रि 08:35 बजे तक, चंद्रमा सिंह राशि पर, राहु काल सुबह 07:27 बजे से

राशिफल

मेष : आज आपको काफी गुस्सा आ सकता है। सहकर्मियों से भिड़ने के बजाय उन्हें प्रेम से कोई बात समझायें। कारोबार में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। लोग आपसे मदद की माँग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके प्रति नकारात्मक भाव रख सकता है। वृषभ : व्यावसायिक गतिविधियाँ सुचारु रूप से चलती रहेंगी। पेट में कब्ज की समस्या होने की आशंका है। अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियन्त्रण बनाये रखें। नयी तकनीक और गैजेट्स आदि में आप अत्यधिक रुचि ले सकते हैं। यात्रा आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगी।
मिथुन : अपने ज्ञान को बढ़ाने का प्रयास करें। इसका आपको काफी अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। मित्रों की सहायता से व्यापार में लाभ हो सकता है। आप जिस कार्य के लिये काफी समय से प्रयास कर रहे थे उसे पूरा कर सकते हैं। धैर्य और संयम के साथ आपको काम करना चाहिये।
कर्क : कार्यक्षेत्र में आपका दिन सामान्य रहेगा। दवाइयों और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। आपकी सलाह लोगों के लिये काफी सहायक रहने वाली है। आपको लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आकस्मिक धन हानि होने की सम्भावना है।
आज खास : सप्तमी रात्रि 08:35 बजे तक, चंद्रमा सिंह राशि पर, राहु काल सुबह 07:27 बजे से
सिंह : आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। ऑफिस में आपका पूर्ण प्रभाव रहेगा। सन्तान के प्रति आपका स्नेह और बढ़ेगा। करियर को लेकर सावधान रहें। शत्रु आपके सामने काफी कमजोर हो जायेंगे। अपने लक्ष्यों को लेकर अत्यन्त सावधान रहेंगे। कन्या : व्यापारिक सम्बन्धियों पर आँख-मूँदकर अधिक विश्वास न करें। दूसरों पर अपने विचार न थोपें। घरेलू समस्याओं को दूसरों के सामने व्यक्त न करें। लोग इसका उपहास बना सकते हैं। मौसम में परिवर्तन के कारण तेज सिरदर्द हो सकता है। आप कार्य के प्रति अत्यन्त समर्पित रहेंगे।
तुला : दाम्पत्य जीवन में प्रेम भावना बढ़ेगी। अधिकांश मामलों के लिये आज दिन बहुत शुभ रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना है। आपको सरकार से सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। लोग आपकी बातों को अत्यन्त गम्भीरता से लेंगे।
वृश्चिक : कारोबार की जटिल समस्या भी आज हल हो सकती है। दोपहर तक कुछ सोच-विचार में रहेंगे। आपको बड़ा निवेश करने से लाभ मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। आपकी जीवनशैली में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
आज खास : सप्तमी रात्रि 08:35 बजे तक, चंद्रमा सिंह राशि पर, राहु काल सुबह 07:27 बजे से
धनु : कारोबारियों की दैनिक आय में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न और उत्साह से भरपूर रहेगा। घर के सदस्यों के मध्य आपसी सामंजस्य कम हो सकता है। मार्केटिंग से जुड़े हुये लोगों की आय बढ़ सकती है। बातचीत के दौरान शब्दों के चयन में सावधानी रखें। आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं।
मकर : विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। लोग आपकी बातों से आहत हो सकते हैं। सभी के प्रति सौम्य और सहज व्यवहार रखें। यदि आप शॉपिंग करने के मूड में हैं तो बजट का ध्यान अवश्य रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बारिश में भींगने से बचें।
कुम्भ : आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। अपनी उपलब्धियों पर गर्व की अनुभूति होगी। दाम्पत्य जीवन अत्यन्त शुभ रहने वाला है। सेहत की दृष्टि से दिन काफी अच्छा है। बुद्धिमान लोगों की संगत से आपको लाभ प्राप्त होगा। भविष्य को लेकर आशान्वित रहेंगे।
मीन : आपके मन में अनेक सवाल रहेंगे जिनके जवाब के लिये आपको काफी धैर्य रखना होगा। आप लोगों की सहायता करने का प्रयास करेंगे। आय और व्यय में सन्तुलन बना रहे इसका ध्यान रखें। आज आपको अत्यधिक दौड़धूप करनी पड़ेगी। परिवार में सब लोग एक साथ बैठकर किसी गम्भीर विषय पर चर्चा करेंगे। आज खास : सप्तमी रात्रि 08:35 बजे तक, चंद्रमा सिंह राशि पर, राहु काल सुबह 07:27 बजे से आज खास : सप्तमी रात्रि 08:35 बजे तक, चंद्रमा सिंह राशि पर, राहु काल सुबह 07:27 बजे से