आज खास : वैष्णव निर्जला एकादशी, द्वादशी पूरे दिन और रात, चंद्रमा तुला राशि पर, राहु काल सुबह 09:09 बजे से
Jun 7, 2025, 06:47 IST
दिनांक : 07/06/2025 सम्वत् : 2082 मास : ज्येष्ठ - शुक्ल पक्ष ति थि : आज द्वादशी पूरे दिन और रात वार : शनिवार सूर्योदय : 05:44 AM सूर्यास्त : 07:26 PM ऋतु : ग्रीष्म अयन : उत्तरायण नक्षत्र : चित्रा 09:39 AM तक उपरांत स्वाति योग : वरीयान योग 11:17 AM तक, उसके बाद परिघ योग करण : बव 06:04 PM तक, बाद बालव चन्द्रमा : आज चंद्रमा तुला राशि पर संचार करेगा सूर्य : मेष राशि में राहु काल : 09:09 AM - 10:52 AM आज के त्योहार एवं व्रत : वैष्णव निर्जला एकादशी, निर्जला एकादशी पारण, रामलक्ष्मण द्वादशी दिन का चौघड़िया :आज का पंचांग
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
काल | 07:44 PM | 08:26 PM |
शुभ | 08:26 PM | 09:09 PM |
रोग | 09:09 PM | 10:52 PM |
उद्वेग | 10:52 PM | 12:35 AM |
चर | 12:35 AM* | 02:18 AM* |
लाभ | 02:18 AM* | 04:01 AM* |
अमृत | 04:01 AM* | 05:44 AM* |
काल | 05:44 AM* | 07:27 AM* |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
लाभ | 07:24 PM | 08:44 PM |
उद्वेग | 08:44 PM | 10:01 PM |
शुभ | 10:01 PM | 11:18 PM |
अमृत | 11:18 PM | 12:35 AM |
चर | 12:35 AM* | 01:52 AM* |
रोग | 01:52 AM* | 03:09 AM* |
काल | 03:09 AM* | 04:26 AM* |
लाभ | 04:26 AM* | 05:43 AM* |

राशिफल
मेष : नये व्यवसाय को लेकर योजना बना सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकियाँ बढ़ेंगी। आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। अधिकारियों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। अविवाहित लोगो के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। वृषभ : सेहत को लेकर आप काफी जागरूक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सब आपके पक्ष में ही होता दिख रहा है। बेवजह सोशल मीडिया पर लोगों से सम्पर्क न रखें। अनावश्यक बातों में समय व्यर्थ हो सकता है। उधार दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। मिथुन : परिवार को लेकर चिन्ता दूर होगी। साझेदारी वाले प्रोजेक्ट्स में लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी नये स्टार्टअप और करियर को लेकर गम्भीर रहेंगे। भावनाओं में आकर कोई व्यावसायिक निर्णय न लें। लोग आपकी ओर आकर्षित रहेंगे।
कर्क : दिन की शुरुआत में कुछ तनाव हो सकता है। व्यावसायिक अनुबन्ध प्रभावित हो सकते हैं। सम्पत्ति विवाद के मामले उलझ सकते हैं। डायबिटीज के रोगियों को अपनी सेहत और खानपान को लेकर सावधान रहना चाहिये। आपको छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आ सकता है। आज धूप में बाहर निकलने से बचें अन्यथा सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

तुला : नये कारोबारी अनुबन्ध होंगे जो आपके लिये अत्यन्त लाभदायक सिद्ध होंगे। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा। आज काफी रोमान्टिक समय बितायेंगे। आपके कार्य व्यवहार की प्रशंसा होगी। आय के नये स्रोत बन सकते हैं।
वृश्चिक : आपके बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार नम्र रखें। कारोबार में अस्थिरता हो सकती है। शान्तिपूर्वक मामलों को सुलझाने का प्रयास करें। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान अधिक धन खर्च हो सकता है। गुप्त शत्रुओं को लेकर सावधान रहें। कार्यों के प्रति गम्भीरता रखें।
धनु : मित्रों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर तनाव दूर होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। उच्च अधिकारियों से आपको शाबाशी मिल सकती है। परिवार में मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है। सभी कार्यों में प्रगति होगी।
कुम्भ : परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कमीशन से जुड़े कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।
मीन : नया कार्य शुरू करने में जल्दबाजी न करें। बीमारियों पर धन खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी के कारण मूड खराब हो सकता है। कारोबारी गतिविधियों में परिश्रम के उपरान्त भी सफलता इच्छानुसार नहीं मिलेगी। आपको पर्याप्त मात्रा में आराम करना चाहिये। आडम्बर और दिखावे के कारण मन में कुण्ठा पनप सकती है।

