Movie prime

आज खास : द्वितीया दोपहर 03:19 बजे तक, राहु काल सुबह 10:53 बजे से, चंद्रमा मकर राशि पर

 
आज खास : द्वितीया दोपहर 03:19 बजे तक, राहु काल सुबह 10:53 बजे से, चंद्रमा मकर राशि पर

आज का पंचांग

दिनांक : 13/06/2025 सम्वत् : 2082 मास : आषाढ़ - कृष्ण पक्ष ति थि : आज द्वितीया तिथि 03:19 PM तक उपरांत तृतीया वार : शुक्रवार सूर्योदय : 05:44 AM सूर्यास्त : 07:29 PM ऋतु : ग्रीष्म अयन : उत्तरायण नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा 11:20 PM तक उपरांत उत्तराषाढ़ा योग : शुक्ल 01:47 PM तक, उसके बाद ब्रह्म योग करण : गर 03:19 PM तक, बाद वणिज 03:36 AM तक, बाद विष्टि चन्द्रमा : आज 05:38 AM तक  चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा सूर्य : मेष राशि में राहु काल : 10:53 AM - 12:36 PM दिन का चौघड़िया :
मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
चर 05:43 PM 07:27 PM
लाभ 07:27 PM 09:10 PM
अमृत 09:10 PM 10:53 PM
काल 10:53 PM 12:36 AM
शुभ 12:36 AM* 02:20 AM*
रोग 02:20 AM* 04:03 AM*
उद्वेग 04:03 AM* 05:46 AM*
चर 05:46 AM* 07:29 AM*
रात का चौघड़िया  :
मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
रोग 07:29 PM 08:46 PM
काल 08:46 PM 10:03 PM
लाभ 10:03 PM 11:20 PM
उद्वेग 11:20 PM 12:36 AM
शुभ 12:36 AM* 01:53 AM*
अमृत 01:53 AM* 03:10 AM*
चर 03:10 AM* 04:27 AM*
रोग 04:27 AM* 05:43 AM*
* अगला दिन
आज खास : द्वितीया दोपहर 03:19 बजे तक, राहु काल सुबह 10:53 बजे से, चंद्रमा मकर राशि पर

राशिफल

मेष : धार्मिक क्रियाकलापों में आपका मन लगेगा। पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। समाज में आपकी मजबूत छवि निर्मित होगी। उधार दिया हुआ धन आपको वापस प्राप्त होगा। बच्चों को लेकर कुछ चिन्ता अवश्य रहेगी। जीवनसाथी का भाग्य आपका काफी सहयोग करेगा। वृषभ : भ्रामक तथ्यों में पड़कर आप गलत दिशा में जा सकते हैं। इसीलिये आज कोई नया काम न करें। आपको कार्यक्षेत्र में मैनेजमेन्ट को लेकर काफी परेशान होना पड़ सकता है। हृदय रोगियों को समस्या हो सकती है। अध्यात्मिक चिन्तन के लिये दिन काफी उपयुक्त है।
मिथुन : कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। व्यापार में अपनी शैली में परिवर्तन लायेंगे। लम्बी दूरी की यात्रा के लिये जा सकते हैं। किसी नजदीकी व्यक्ति की बात आपको आहत कर सकती है। सोशल मीडिया में आप गम्भीर मुद्दों पर आपनी राय रख सकते हैं।
कर्क : अविवाहित लोग विवाह को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। हर बात को गहराई से लेना उत्तम होगा। आज काम की काफी अधिकता रहने वाली है। अपनी योजनाओं को सफलता पूर्वक क्रियान्वित कर पायेंगे। आज किसी को भी धन उधार न दें वरना वापस मिलने में समस्या होगी।
आज खास : द्वितीया दोपहर 03:19 बजे तक, राहु काल सुबह 10:53 बजे से, चंद्रमा मकर राशि पर
सिंह : सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आप भावुक होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी समस्या होगी। बच्चों को लेकर आज अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में आ रही बाधा दूर होगी। ऑफिस के वातावरण में सुकून रहेगा। कन्या : क्रोध के कारण आपके नजदीकी सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर नीचे होता रहेगा। पुराने रोग दोबारा उभरने की आशंका है। ऐसा कोई भी कार्य न करें जो आपके स्वाभिमान को चोट करता हो। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ नहीं है। आलस्य को लेकर लापरवाही न करें।
तुला : कार्यक्षेत्र में राजनीति का वातावरण रहेगा। लेकिन आप काफी समझदारी से इसका सामना करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। प्रेम सम्बन्धों को परिवार की स्वीकृति मिलने की सम्भावना है। करियर में आगे बढ़ने के नये विकल्प आपके सामने आयेंगे।
वृश्चिक : आज आप धन को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। बैंक से जुड़े काम में धीमापन रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में निकटता का अनुभव करेंगे। महिलाओं को गले में खराश की समस्या हो सकती है। आज आपका मन थोड़ा उदास रहेगा। बिना माँगे किसी को सलाह न दें।
आज खास : द्वितीया दोपहर 03:19 बजे तक, राहु काल सुबह 10:53 बजे से, चंद्रमा मकर राशि पर
धनु : आज कई दिनों से रुका हुआ कार्य प्रारम्भ हो सकता है। व्यापार में आ रही समस्याओं को दूर करने में सफल रहेंगे। ऑनलाइन माध्यमों का काफी अच्छी तरह से उपयोग कर पायेंगे। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों की सलाह से लाभ होगा। आपको नयी जॉब के ऑफर मिल सकते हैं।
मकर : अति आत्मविश्वास के कारण आप बड़ी गलतियाँ कर सकते हैं। घरेलू कलह के कारण अशान्ति रहेगी। पिता के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। जॉब में आपको अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। पेट में रोग उत्पन्न हो सकते हैं।
कुम्भ : जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यापारी अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन करवा सकते हैं। मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े कारोबारियों को अचानक बड़े ऑर्डर मिलने की सम्भावना है। स्वार्थी लोगों से दूरी बनाकर रहें।
मीन : कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं की पहचान होगी। लोग आपके विचारों को काफी अहमियत देंगे। नयी सम्पत्ति खरीद सकते हैं। जॉब में काम का दबाव बढ़ सकता है। आपके व्यक्तित्व में कुछ परिवर्तन देखने को मिलेगा। अपने सभी कार्यों को बेहतर तरीके से अन्जाम देंगे। आज खास : द्वितीया दोपहर 03:19 बजे तक, राहु काल सुबह 10:53 बजे से, चंद्रमा मकर राशि पर आज खास : द्वितीया दोपहर 03:19 बजे तक, राहु काल सुबह 10:53 बजे से, चंद्रमा मकर राशि पर