Movie prime

आज खास : प्रदोष व्रत, त्रयोदशी पूर्ण रात्रि , राहू काल सुबह 11:13 बजे से,

 

आज का पंचांग

दिनांक : 22/03/2024

सम्वत् : 2080

मास : फाल्गुन कृष्ण

तिथि : त्रयोदशी पूर्ण रात्रि

वार : शुक्रवार

सूर्योदय : प्रातः 6:41 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:45 बजे

ऋतू : बसंत

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : मघा 04:28 AM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी

आज खास : प्रदोष व्रत, त्रयोदशी पूर्ण रात्रि , राहू काल सुबह 11:13 बजे से, योग : धृति 06:35 PM तक, उसके बाद शूल योग

करण : कौलव 06:00 PM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा :  सिंह राशि पर संचार करेगा

सूर्य : मीन राशि में रहेगा

राहू काल : आज सुबह 11:13 बजे से दोपहर 12:43 बजे तक रहेगा

आज के त्यौहार एवं व्रत : प्रदोष व्रत

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:19 बजे से दोपहर 01:07 बजे तक

आज खास : प्रदोष व्रत, त्रयोदशी पूर्ण रात्रि , राहू काल सुबह 11:13 बजे से,
दिन का चौघड़िया  :
 मुहूर्त                 समय
प्रारंभ समाप्त
चर  06:43 AM 08:12 AM
लाभ 08:12 AM  09:42 AM
अमृत  09:42 AM  11:13 AM
काल 11:14 AM 12:43 PM
शुभ 12:43 PM 02:13 PM
रोग  02:13 PM  03:44 PM
उद्वेग  03:44 PM  05:14 PM
चर  05:14 PM  06:45 PM

रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
रोग  06:44 PM  08:14 PM
काल  08:14 PM  09:44 PM
लाभ  09:44 PM  11:13 PM
उद्वेग  11:13 PM  12:43 AM
शुभ  12:43 AM 02:13 AM
अमृत  02:13 AM 03:42 AM
चर  03:42 AM 05:12 AM
रोग    05:12 AM 06:41 AM

* अगला दिन आज खास : प्रदोष व्रत, त्रयोदशी पूर्ण रात्रि , राहू काल सुबह 11:13 बजे से,

मेष राशि : परिजनों के व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के मध्य प्रेम भाव बढ़ेगा। आय के वैकल्पिक स्रोतों पर काम शुरू कर सकते हैं। महिलाओं को यात्रा आदि के दौरान कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर से काम का बोझ कम होगा।

वृषभ राशि : कार्यक्षेत्र की चिन्ता को घर के मामलों के बीच न आने दें। व्यापार को गतिशील रखने के लिये बड़ा निवेश करना पड़ेगा। घर के लोगों से नाराजगी हो सकती है। माइग्रेन के रोगियों को भोजन समय पर कर लेना चाहिये। मित्रों के साथ अनबन होने की सम्भावना बन रही है।

मिथुन राशि : नयी सम्पत्ति की खरीदी करने का विचार बना सकते हैं। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। लोग आपसे सलाह लेना पसन्द करेंगे। स्वास्थ्य पहले की तुलना में बेहतर रहेगा। व्यर्थ के कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। दूसरे शहरों में रहने वाले लोग अपने शहरों की यात्रा कर सकते हैं।

कर्क राशि :  घर में परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। व्यवसाय में आपको प्रतिद्वन्दियों से कड़ी टक्कर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। किन्तु मेहनत का परिणाम सार्थक ही होगा। आडम्बर और दिखावे की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिये।आज खास : प्रदोष व्रत, त्रयोदशी पूर्ण रात्रि , राहू काल सुबह 11:13 बजे से,

सिंह राशि : आप सबके साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे जिससे आप सबके चहेते बन जायेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको बड़े अनुबन्ध प्राप्त हो सकते हैं। युवा अपने करियर को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को छुट्टी मिल सकती है।

कन्या राशि : कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में कठिनाई होगी। रेस्टोरेन्ट और केटरिंग के व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपनी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना चाहिये। जीवनसाथी से कोई बात न छिपायें। भोजन की गुणवत्ता का ध्यान रखें। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

तुला राशि : आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ मिलेगा। विद्यार्थी शिक्षा में शानदार परिणाम अर्जित करेंगे। तय समय पर अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। लोग आपसे सलाह लेने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक : आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। व्यक्तिगत समस्याओं का असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। पुरानी सम्पत्ति के विक्रय के अचानक योग बन रहे हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। धन के लेनदेन में चूक हो सकती है। घर के बुजुर्ग आपकी प्रशन्सा करेंगे।

धनु : व्यापार में आप कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। बच्चों की खुशी के लिये उनको उपहार देंगे। घर में मेहमान आ सकते हैं। मनोरञ्जन युक्त चर्चाओं का आनन्द उठायेंगे। परिजन आपका सम्मान करेंगे। धर्म को लेकर मन में कुछ गलत बातें मन में आ सकती हैं।

मकर राशि : आज आपको लम्बी यात्रा करने से बचना चाहिये। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दूसरों के कार्यों में अनर्गल हस्तक्षेप न करें। कोई महत्वपूर्ण कार्य स्थगित हो सकता है। अपनी क्षमताओं का दुरुपयोग न करें। वैवाहिक सम्बन्धों को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे।

कुम्भ राशि : कार्यक्षेत्र का तनाव दूर होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। यात्रा को लेकर अपनी योजना बदल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को मीडिया में प्रसिद्धि मिल सकती है। समझदारी पूर्वक लिये गये निर्णय भविष्य के लिये लाभकारी सिद्ध होंगे।

मीन राशि : आज आपके स्वभाव में कुछ तीखापन रहेगा। महिला वर्ग अपने काम को लेकर कुछ तनाव में हो सकता है। कुछ लोग आपकी खुशियों और सफलता से ईर्ष्या करेंगे। रक्तचाप के रोगियों को थोड़ी भी असहजता महसूस हो तो कृपया तुरन्त चिकित्सक से सम्पर्क करें। जीवनसाथी से किसी कारण झगड़ा हो सकता है।आज खास : प्रदोष व्रत, त्रयोदशी पूर्ण रात्रि , राहू काल सुबह 11:13 बजे से,