Movie prime

आज खास : एकादशी तिथि रात्रि 08:05 बजे तक, मघा सुबह 10:56 बजे तक, राहू काल सुबह 10:59 बजे से

 

आज का पंचांग

दिनांक : 19/04/2024 सम्वत् : 2080 मास : चैत्र शुक्ल तिथि : एकादशी तिथि 08:05 PM तक उपरांत द्वादशी वार : शुक्रवार सूर्योदय : प्रातः 6:11 बजे सूर्यास्त : शाम 07:00 बजे ऋतू : बसंत अयन : उत्तरायण आज खास : एकादशी तिथि रात्रि 08:05 बजे तक, मघा सुबह 10:56 बजे तक, राहू काल सुबह 10:59 बजे से नक्षत्र : मघा 10:56 AM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी योग : वृद्धि 01:44 AM तक, उसके बाद ध्रुव योग करण : वणिज 06:47 AM तक, बाद विष्टि 08:05 PM तक, बाद बव चन्द्रमा :  सिंह राशि में आएगा सूर्य : मेष राशि में रहेगा राहू काल  : आज सुबह 10:59 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक रहेगा शिववास : क्रीड़ा में आज के त्यौहार एवं व्रत : कामदा एकादशी आज खास : एकादशी तिथि रात्रि 08:05 बजे तक, मघा सुबह 10:56 बजे तक, राहू काल सुबह 10:59 बजे से
दिन का चौघड़िया  :
 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
  चर  06:11 AM 07:4 AM
  लाभ  07:47  AM  09:23 AM
 अमृत  09:23 AM  10:59 AM
  काल   10:59 AM  12:35 PM
  शुभ  12:35 PM  02:11 PM
  रोग   02:11 PM  03:47 PM
  उद्वेग  03:47 PM  05:24  PM
  चर   05:24  PM  07:00  PM
रात का चौघड़िया  :
 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
  रोग   07:00 PM  08:23 PM
  काल   08:23 PM  09:47 PM
  लाभ  09:47 PM  11:11 PM
  उद्वेग  11:11 PM  12:35 AM
  शुभ  12:35 AM  01:59 AM
 अमृत  01:59 AM  03:22 AM
   चर    03:2 AM  04:46 AM
  रोग   04:46 AM  06:10 AM
* अगला दिन आज खास : एकादशी तिथि रात्रि 08:05 बजे तक, मघा सुबह 10:56 बजे तक, राहू काल सुबह 10:59 बजे से मेष राशि : मित्रों के परामर्श पर गम्भीरता से ध्यान दें। सन्तान को लेकर कुछ परेशानी होने की आशंका है। गृह निर्माण के कार्य तेजी से पूर्ण होंगे। प्रेम सम्बन्धी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।
वृषभ राशि : इस समय नया कार्य शुरू करना उचित नहीं है। एसिडिटी के कारण पेट व सीने में जलन की समस्या हो सकती है। योग और प्राणायाम करना उत्तम होगा। निजी रिश्तों को लेकर गम्भीर रहें। काम न बनने के कारण मन निराश हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं।
मिथुन राशि : विदेश में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रिलेशनशिप के मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। आज आप कुछ दिनों की छुट्टियों को लेकर योजना बना सकते हैं। ऑनलाइन कारोबार में बड़ा लाभ मिल सकता है। लोग आपके ऊपर काफी निर्भर हो सकते हैं।
कर्क राशि : व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं, इसीलिये लापरवाही से बचें। कमीशन से जुड़े मामलों के लिये दिन बहुत अच्छा है। अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन लेना लाभकारी होगा। बड़े भाई-बहनों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।
आज खास : एकादशी तिथि रात्रि 08:05 बजे तक, मघा सुबह 10:56 बजे तक, राहू काल सुबह 10:59 बजे से सिंह राशि : आपकी कार्य-कुशलता में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में सबकुछ आपके अनुसार ही होता प्रतीत होगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज आप बेहद आनन्दित रहने वाले हैं। मित्रों से लम्बी बातचीत हो सकती है।
कन्या राशि : आज का दिन सामान्य फलदायी रहेगा। दैनिक कार्यों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। आसपास के लोगों के व्यवहार पर नजर बनाये रखें। कब्ज और गैस की समस्या बढ़ेगी। परिजनों के साथ बैठकर गम्भीर मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
तुला राशि : परिवार की जरूरतों पर धन खर्च करना पड़ेगा। प्रेमी जन की भावनाओं की कद्र करें। दोपहर के बाद शुभ समाचार मिल सकते हैं। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों को उत्तम धन लाभ हो सकता हैं। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धैर्यपूर्वक किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक : घर में बुजुर्ग आपके विचारों से सहमत रहेंगे। विपरीत लिङ्ग के जातकों के प्रति आप आकर्षित रहेंगे। लोगों से आपकी जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा। अपनी कार्यशैली में सुधार ला सकते हैं। अपने मित्रों से सलाह अवश्य लें।
धनु : आज आपके काम रुक-रुक कर होंगे। शत्रु पक्ष अचानक से आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकता है। अनावश्यक खर्चे नियन्त्रित रखें। आपको पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। लोग आपके विरुद्ध गलत धारणा बना सकते हैं। काल्पनिक विचारों से दूरी बनाकर रखें।
आज खास : एकादशी तिथि रात्रि 08:05 बजे तक, मघा सुबह 10:56 बजे तक, राहू काल सुबह 10:59 बजे से मकर राशि : आपको अपने मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी लेकिन आप किसी कारण इससे प्रसन्न नहीं रहेंगे। अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को किसी से शेयर न करें। रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। भोजन और दिनचर्या अनुशासित रखें।
कुम्भ राशि : अपना मन हर स्थिति में शान्त रखें। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। इस समय सारी परिस्थितियाँ आपके अनुकूल हैं। जीवनसाथी आपके एक अच्छे मित्र की भूमिका निभायेगा। अपने मन की बातें जीवनसाथी से साझा कर सकते हैं।
मीन राशि : स्वास्थ्य काफी अच्छा और सन्तुलित रहेगा। यदि मन में किसी प्रकार का कोई भय था तो वह दूर हो सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान और आदर का भाव उत्पन्न होगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से निश्चिन्त होंगे।