आज खास : एकादशी तिथि 08:39 PM तक, राहू काल सुबह 09:15 AM से
May 4, 2024, 06:00 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 04/05/2024 सम्वत् : 2081 मास : बैशाख कृष्ण तिथि : एकादशी तिथि 08:39 PM तक उपरांत द्वादशी वार : शनिवार सूर्योदय : 05:58 AM सूर्यास्त : 07:08 PM ऋतू : बसंत अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : पूर्वभाद्रपदा 10:07 PM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा योग : इन्द्र योग 11:03 AM तक, उसके बाद वैधृति योग करण : बव 10:03 AM तक, बाद बालव 08:39 PM तक, बाद कौलव चन्द्रमा : 04:38 PM तक चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा सूर्य : मेष राशि में रहेगा राहू काल : आज 09:15 AM से 10:54 AM तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त : आज 12:07 PM से 12:59 PM तक रहेगा
दिन का चौघड़िया :
रात का चौघड़िया : | मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| काल | 05:58 AM | 07:37 AM |
| शुभ | 07:37 AM | 09:15 AM |
| रोग | 09:15 AM | 10:54 AM |
| उद्वेग | 10:54 AM | 12:33 PM |
| चर | 12:33 PM | 02:12 PM |
| लाभ | 02:12 PM | 03:51 PM |
| अमृत | 03:51 PM | 05:29 PM |
| काल | 05:29 PM | 07:08 PM |
| मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| लाभ | 07:08 PM | 08:29 PM |
| उद्वेग | 08:29 PM | 09:50 PM |
| शुभ | 09:50 PM | 11:12 PM |
| अमृत | 11:12 PM | 12:33AM* |
| चर | 12:33 AM* | 01:54 AM* |
| रोग | 01:54 AM* | 03:15 AM* |
| काल | 03:15 AM* | 04:36 AM* |
| लाभ | 04:36 AM* | 05:57 AM* |
मेष राशि : प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। प्रतिष्ठित लोगों के बीच आपकी पहचान बनेगी। व्यापार में धैर्य से काम लेने के कारण बड़ा लाभ मिल सकता है। बीमार लोगों के रोग मुक्ति की सम्भावना है। जॉब में मनोवान्छित उन्नति मिल सकती है। वृषभ राशि : आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर असहजता दूर होगी। सन्तान के करियर की चिन्ता रहेगी। उच्च शिक्षा में अच्छी सम्भावना मिल सकती है। नये सम्बन्धों का भरपूर लाभ उठायेंगे। अपनी बातों से लोगों को आकर्षित कर पायेंगे।
कर्क राशि : अनावश्यक मामलों में पड़ने से आपका समय बर्बाद हो सकता है। कुछ लोग आपको लक्ष्यों से भटकाने का प्रयास कर सकते हैं। मनःस्थिति थोड़ी विचलित रहेगी। कब्ज की समस्या हो सकती है। दूर की यात्रा आज न करें तो हितकर होगा।
कन्या राशि : सरकारी कार्यों में कुछ अवरोध आयेगा लेकिन उसे सम्भाल लेंगे। जीवनशैली में भोग-विलास की अधिकता रहेगी। आपके वाक चातुर्य से लोग प्रभावित होंगे लेकिन झूठ न बोलें। धार्मिक कार्यों में धन खर्च करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
तुला राशि : अपने व्यक्तिगत जीवन में दूसरों का हस्तक्षेप न होने दें। अपनी गुप्त बातें किसी से साझा न करें। भावुक होकर किसी पर भरोसा न करें। सन्तान के भविष्य को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। पहले लिये गये निर्णय आपको बदलने पड़ सकते ।
वृश्चिक राशि : व्यापार में नये समझौते करने पड़ सकते है। कार्यक्षेत्र में आपके मनोनुकूल कार्य नहीं होंगे। पूजा-पाठ में मन नहीं लगेगा। बुरी संगत के कारण प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। अस्थमा के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है।
धनु राशि : आज आप किसी कानूनी मामले को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। मित्रों के साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे। ऑफिस के काम से आपको टूर करना पड़ सकता है। आशा से अधिक अच्छा परिणाम प्राप्त होने से उत्साहित रहेंगे।
मकर राशि : आज अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सम्भालकर रखें। लोग आपसे ईर्ष्या की भावना रखेंगे। मन से कमजोरी न मानें। कुटुम्बजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। अनावश्यक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परिवार में स्वीकृति बन सकती है।
कुम्भ राशि : कार्यक्षेत्र में जो रुकावटें आ रही थी वो दूर ह गी। आज गूढ विषयों का अध्ययन करेंगे। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि होगी।
मीन राशि : परिवार और कामकाज में असन्तुलन जैसी स्थिति रहेगी। बिना पूछे किसी को सलाह न दें वरना अपयश झेलना पड़ सकता है। पार्टनर्स मौके पर आपको धोखा दे सकते हैं। किसी उलझे हुये मामले को लेकर तनावग्रस्त हो सकते हैं। स्त्रियों को यूरिन संक्रमण जैसी समस्या हो सकती है।

