आज खास : चतुर्दशी तिथि 11:41 AM तक, अश्विनी 03:32 PM तक, राहू काल 03:51 PM से
May 7, 2024, 06:00 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 07/05/2024 सम्वत् : 2081 मास : बैशाख कृष्ण तिथि : चतुर्दशी तिथि 11:41 AM तक उपरांत अमावस्या वार : मंगलवार सूर्योदय : 05:56 AM सूर्यास्त : 07:10 PM ऋतू : बसंत अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : अश्विनी 03:32 PM तक उपरांत भरणी योग : आयुष्मान 08:58 PM तक, उसके बाद सौभाग्य करण : शकुनि 11:41 AM तक, बाद चतुष्पद 10:14 PM तक, बाद नाग चन्द्रमा : चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा सूर्य : मेष राशि में रहेगा राहू काल : आज 03:51 PM से 05:31 PM तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त : आज 12:06 PM से 12:59 PM तक रहेगा
दिन का चौघड़िया :
रात का चौघड़िया : | मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| रोग | 05:56 AM | 07:35 AM |
| उद्वेग | 07:35 AM | 09:14 AM |
| चर | 09:14 AM | 10:53 AM |
| लाभ | 10:53 AM | 12:33 PM |
| अमृत | 12:33 PM | 02:12 PM |
| काल | 02:12 PM | 03:51 PM |
| शुभ | 03:51 PM | 05:31 PM |
| रोग | 05:31 PM | 07:10 PM |
| मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| काल | 07:10 PM | 08:31 PM |
| लाभ | 08:31 PM | 09:51 PM |
| उद्वेग | 09:51 PM | 11:12 PM |
| शुभ | 11:12 PM | 12:32 AM* |
| अमृत | 12:32 AM* | 01:53 AM* |
| चर | 01:53 AM* | 03:14 AM* |
| रोग | 03:14 AM* | 04:34 AM* |
| काल | 04:34 AM* | 05:55 AM* |
मेष राशि : दिन की शुरुआत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप के कारण आपका अपमान हो सकता है। सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। व्यक्तिगत स्वार्थों को पीछे रखते हुए लोकहित के लिये काम करें। ठण्डी वस्तुओं का सेवन करें। आपके विरुद्ध दुर्भावना रखने वाले लोगों की पहचान होगी। वृषभ राशि : आज कुछ कारणों से आपके फोकस में कमी आयेगी। परिवार में उथल-पुथल हो सकती है। शाम के समय सत्सङ्ग और ध्यान आदि में मन लगा सकते हैं। अचल सम्पत्ति को लेकर कोई बड़ा निर्णय न लें। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।
कर्क राशि : कार्यक्षेत्र में नया परिवर्तन आपके जीवन में बदलाव ला सकता है। व्यवसायिक पार्टनर के साथ समय बितायेंगे। कर्जों को चुकाने में सफलता मिलेगी। जिस अवसर का इन्तजार कर रहे थे, वह आपको आज मिल सकता है। प्रेमी जन की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है।
कन्या राशि : आज आपको कुछ विरोधाभासी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में अनावश्यक विषयों के विचार चलते रहेंगे। इसीलिये आपको खाली नहीं बैठना चाहिये। सेहत को लेकर की गयी लापरवाही भविष्य में नुकसान देह सिद्ध हो सकती है। जीवनसाथी की बातों से आप नाराज हो सकते हैं।
तुला राशि : प्रियजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। अपनी बुद्धि विवेक से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। मन में दबी हुई भावनाओं को तुरन्त व्यक्त न करें। कर्मचारियों की सहायता से आपका कार्यभार कम होगा। वृद्धजनों की सेवा करेंगे। शाम को थोड़ा अकेलापन महसूस होगा।
वृश्चिक राशि : आज आप आवश्यक सामान की ख़रीदारी कर सकते हैं। दैनिक आय में वृद्धि होगी। अविवाहित लोगों के लिये विवाह से सम्बन्धित कोई रिश्ता सामने आ सकता है। मन में छिपे हुये भय को दूर करने का प्रयास करें। गृहस्थ जीवन में खुशहाली रहेगी। अधूरे कार्यों को आसानी से पूरे कर लेंगे। परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा।
धनु राशि : समाजसेवा को लेकर मन में भाव उत्पन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के कारण सभी कार्य आसानी से सफल होंगे।कार्यक्षेत्र में ऐच्छिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। किसी की आलोचना न करें। तकनीकी कार्यों में रुचि लेंगे।
मकर राशि : आज महिला सहकर्मियों का अपमान न करें। अधिक देर बैठकर काम करने से नुकसान होगा। सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी। विवाह से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्यादा परेशान न हों। जल्दबाजी में किये गये कार्यों से आपको बचना चाहिये।
कुम्भ राशि : उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी। सन्तान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक अन्तर्द्वंद का शिकार हो सकते हैं। भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। किसी पुराने मित्र की मुलाक़ात से आनन्द की अनुभूति होगी। दाम्पत्य जीवन की कठिनाई दूर होगी।
मीन राशि : कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपने कार्यों में किसी का हस्तक्षेप न होने दें। परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये दिन अच्छा नहीं है। अपने भीतर अहम् भाव न पनपने दें।

