आज खास : प्रतिपदा 06:21 AM तक, राहू काल 02:12 PM से
May 9, 2024, 06:00 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 09/05/2024 सम्वत् : 2081 मास : बैशाख कृष्ण तिथि : प्रतिपदा 06:21 AM तक उपरांत द्वितीया तिथि 04:18 AM तक उपरांत तृतीया वार : गुरुवार सूर्योदय : 05:54 AM सूर्यास्त : 07:11 PM ऋतू : बसंत अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : कृत्तिका 11:55 AM तक उपरांत रोहिणी योग : शोभन 02:41 PM तक, उसके बाद अतिगण्ड योग करण : बव 06:21 AM तक, बाद बालव 05:16 PM तक, बाद कौलव 04:18 AM तक, बाद तैतिल चन्द्रमा : वृषभ राशि पर संचार करेगा सूर्य : मेष राशि में रहेगा राहू काल : आज 02:12 PM से 03:52 PM तक रहेगा
दिन का चौघड़िया :
रात का चौघड़िया : | मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| शुभ | 05:54 AM | 07:34 AM |
| रोग | 07:34 AM | 09:13 AM |
| उद्वेग | 09:13 AM | 10:53 AM |
| चर | 10:53 AM | 12:33 PM |
| लाभ | 12:33 PM | 02:12 PM |
| अमृत | 02:12 PM | 03:52 PM |
| काल | 03:52 PM | 05:31 PM |
| शुभ | 05:31 PM | 07:11 PM |
| मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| अमृत | 07:11 PM | 08:31 PM |
| चर | 08:31 PM | 09:52 PM |
| रोग | 09:52 PM | 11:12 PM |
| काल | 11:12 PM | 12:32 AM* |
| लाभ | 12:32 AM* | 01:53 AM* |
| उद्वेग | 01:53 AM* | 03:13 AM* |
| शुभ | 03:13 AM* | 04:33 AM* |
| अमृत | 04:33 AM* | 05:54 AM* |
मेष राशि : आज निजी रिश्तों में शङ्का को लाने से बचें। जोखिम भरे निवेश के कारण आपको नुकसान हो सकता है। आपकी वाणी से लोग आकर्षित रहेंगे। विरोधी भी आपके साथ अच्छा व्यवहार रखेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। वृषभ राशि : महँगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और आभूषणों के आप शौकीन रहेंगे। आपके पहनावे और कार्यशैली से लोग आकर्षित रहेंगे। आपके द्वारा किये गये कार्यों और योगदान की लोग प्रशन्सा करेंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ खुशियों के पलों का आनन्द लेंगे। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा।
कर्क राशि :आपके घर में मित्रों का आगमन हो सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में सुख का अनुभव करेंगे। व्यापार में बड़े अनुबन्ध हो सकते हैं। प्रेमी जोड़े आज काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे।
सिंह राशि :आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। परिवार और कारोबार में आपको सन्तुलन बनाकर रखना होगा। महिलायें अपनी गृहस्थी के कार्यों में लगी रहेंगी। सन्तान की सफलता से हर्षित होंगे। जल्दबाज़ी के किये गये कार्यों में गड़बड़ियाँ हो सकती है। कन्या राशि : व्यवसाय को लेकर यात्रा हो सकती है। रुके हुये कार्यों में तरक्की होने से आप प्रसन्न रहेंगे। मन में किसी गम्भीर विषय को जानने की लालसा रहेगी। लोग स्वार्थ वर्ष आपकी चापलूसी करने में लगे रहेंगे। पिता या गुरुतुल्य व्यक्ति के साथ आप काफी अच्छा सम्वाद कर सकते हैं।
तुला राशि :आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर थोड़े असमन्जस की स्थिति में रहेंगे। अचानक बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं। इसीलिये आज महत्वपूर्ण पेपरवर्क्स को बेहद सावधानी पूर्वक करें।
वृश्चिक राशि :व्यापार में विस्तार करने के मौके मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में सहमति बन सकती है।
धनु राशि :नये काम की प्लानिंग कर सकते हैं। जरूरतमन्द लोगों की आप मदद करने से पीछे नहीं हटेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित रहेंगे। विदेश से जॉब के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं।
कुम्भ राशि :आप जिस काम के लिये पूरी तरह निश्चित न हों तो तब तक उससे दूरी बनाकर रखें। परिजन आपके विचारों से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। आप दूसरों की मदद करने के लिये धन खर्च कर सकते हैं। लोग आपके ऊपर मिथ्या आरोप लगा सकते हैं।
मीन राशि : आज आप अपने गृहकार्यों को काफी महत्व देंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। अपने मन की बातें दूसरों से तुरन्त शेयर न करें। आज आप अपनी योग्यता के प्रदर्शन से आलोचकों को चौंका सकते हैं। जिसके कारण आप उतनी ही शीघ्रता से काम पूरा भी कर लेंगे।

