आज खास : नृसिंह जयंती , त्रयोदशी तिथि 05:39 PM तक, राहू काल दोपहर 03:55 PM बजे से
May 21, 2024, 06:00 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 21/05/2024 सम्वत् : 2081 मास : बैशाख शुक्ल पक्ष तिथि : त्रयोदशी तिथि 05:39 PM तक उपरांत चतुर्दशी वार : मंगलवार सूर्योदय : 05:48 AM सूर्यास्त : 07:18 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : उत्तरायण

दिन का चौघड़िया :
रात का चौघड़िया : मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
रोग | 05:48 AM | 07:29 AM |
उद्वेग | 07:29 AM | 09:10 AM |
चर | 09:10 AM | 10:52 AM |
लाभ | 10:52 AM | 12:33 PM |
अमृत | 12:33 PM | 02:14 PM |
काल | 02:14 PM | 03:55 PM |
शुभ | 03:55 PM | 05:37 PM |
रोग | 05:37 PM | 07:18 PM |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
काल | 07:18 PM | 08:37 PM |
लाभ | 08:37 PM | 09:55 PM |
उद्वेग | 09:55 PM | 11:14 PM |
शुभ | 11:14 PM | 12:33 AM* |
अमृत | 12:33 AM* | 01:51 AM* |
चर | 01:51 AM* | 03:10 AM* |
रोग | 03:10 AM* | 04:29 AM* |
काल | 04:29 AM* | 05:47 AM* |

वृषभ राशि : व्यवसाय में आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। पुराने ऋणों को चुकाने के लिये दिन बहुत अच्छा है। किन्तु आज आप किसी भी तरह के लोन आदि लेने वाली गतिविधि से स्वयं को दूर रखें। निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत के बाद उत्तम परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं।
कर्क राशि : आप अपनी कार्यशैली से असन्तुष्ट हो सकते हैं। ऐसा कोई कार्य न करें जिसके परिणाम भविष्य में खराब होंगे। जिनके प्रति आप श्रद्धा भाव रखते हैं, वे आपको गलत सलाह दे सकते हैं। पारिवारिक जीवन को समय अवश्य दें। अधिकारियों के बीच अपनी छवि का ध्यान रखें।

कन्या राशि : आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। पारिवारिक व्यवसाय में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। धन की कमी से कुछ काम रुक सकते हैं। जो लोग किराये पर रहते हैं, वे आज अपने लिये घर खरीदने की योजना बना सकते हैं। अधिकारियों के व्यवहार को लेकर सावधान रहें।
तुला राशि : आज आप काफी समझदारी से समस्याओं को सुलझाते रहेंगे। किसी विद्वान व्यक्ति से आपका सम्पर्क हो सकता है। नयी जॉब के आवेदन के लिये समय उत्तम है। व्यवसाय में आप बदलाव करने को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के ऊपर आपका प्रभाव काफी ज्यादा बढ़ सकता है। आज आप लोगों की मदद काफी सोच-समझकर ही करें।
वृश्चिक राशि : आज कुछ लोग आपका समय बर्बाद करेंगे। यदि लोग आपसे उधार माँगने की अपेक्षा रख रहे हैं तो आपको उन्हें मना कर देना चाहिये। कमीशन सम्बन्धी कार्यों में नुकसान हो सकता है। मन पुरानी बातों को लेकर अशान्त रहेगा। यदि किसी स्वास्थ्य समस्या से ग्रसित हैं तो आज आपको कुछ सावधान रहना चाहिये। चिकित्सीय कार्यों में धन खर्च होगा।
धनु राशि : विवाह सम्बन्धी चर्चाओं के लिये आज का दिन शुभ है। सम्पत्ति को लेकर विवादों को आप अपने पक्ष में कर लेंगे। हृदय रोगियों को स्वास्थ्य लाभ हो सकता है। किसी सामाजिक सभा में आप सम्मिलित हो सकते हैं। अटका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं।
कुम्भ राशि : कानूनी मामलों को लेकर सावधानी रखें। आज आपको अपने दस्तावेजों को काफी सम्भाल कर रखना चाहिये। कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। आज बड़ी आर्थिक गतिविधियों के लिये दिन शुभ नहीं है। सन्तान को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं।
मीन राशि : आज आपको काफी शान्त रहना चाहिये। तभी आप परिस्थितियों के अनुसार निर्णय ले पायेंगे। आपको ऐसे अवसर मिलेंगे जहाँ आपको दो में से किसी एक को चुनना होगा। नया कारोबार शुरू करने से पहले अपने शुभचिन्तकों से विमर्श कर लें। किन्तु अपनी कमजोरियों को किसी से भी साझा न करें। अनैतिक व्यवहार वाले लोगों की संगत से दूरी बनाकर रखें।