आज खास : बुद्ध पूर्णिमा, पूर्णिमा रात्रि 07:22 बजे तक, राहू काल दोपहर 02:16 बजे से
May 23, 2024, 06:00 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 23/05/2024 सम्वत् : 2081 मास : बैशाख शुक्ल पक्ष तिथि : पूर्णिमा रात्रि 07:22 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा वार : गुरुवार सूर्योदय : 05:44 AM सूर्यास्त : 07:23 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : उत्तरायण दिनमान : 13/38/23 घंटे अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 01.01 बजे तक रहेगा
नक्षत्र : विशाखा सुबह 09:15 बजे तक तत्पश्चात अनुराधा योग : परिघ दोपहर 12:12 बजे तक, तत्पश्चात शिव करण : विष्टि प्रातः 07:09 बजे तक, तत्पश्चात बव रात्रि 07:22 बजे तक, तत्पश्चात बालव चन्द्रमा : आज वृश्चिक राशि में रहेगा सूर्य : सूर्य वृषभ राशि पर है राहू काल : आज दोपहर 02:16 बजे से दोपहर 03:58 बजे तक रहेगा दिशा शूल : पश्चिम दिशा में शिववास : श्मशान में रात्रि 07:22 बजे तक, तत्पश्चात गौरी के साथ आज के त्यौहार एवं व्रत : बुद्ध पूर्णिमा और बैशाख स्नान समाप्त
दिन का चौघड़िया :
रात का चौघड़िया : | मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| शुभ | 05:47 AM | 07:28 AM |
| रोग | 07:28 AM | 09:10 AM |
| उद्बेग | 09:10 AM | 10:51 AM |
| चर | 10:51 AM | 12:33 PM |
| लाभ | 12:33 PM | 02:15 PM |
| अमृत | 02:1 PM | 03:56 PM |
| काल | 03:56 PM | 05:38 PM |
| शुभ | 05:3 PM | 07:19 PM |
| मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| अमृत | 07:19 PM | 08:38 PM |
| चर | 08:38 PM | 09:56 PM |
| रोग | 09:56 PM | 11:14 PM |
| काल | 11:14 PM | 12:33 AM* |
| लाभ | 12:33 AM* | 01:51 AM* |
| उद्वेग | 01:51 AM* | 03:10 AM* |
| शुभ | 03:10 AM* | 04:28 AM* |
| अमृत | 04:28 AM* | 05:47 AM* |
मेष राशि : आज आप स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का बाहुल्य हो सकता है। शंकालु स्वभाव के कारण आप अच्छे लोगों की अनदेखी कर सकते हैं। नया काम शुरू करने से परेशानियाँ बढ़ेंगी। किसी पुरानी घटना को लेकर दु:ख हो सकता है। वृषभ राशि : वैवाहिक जीवन में आनन्द का भाव बढ़ेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में काफी प्रतिष्ठा मिलेगी। लोग आपके विचारों से काफी प्रभावित रहेगे। कानूनी मामलों में विजय मिलने की सम्भावना है। उच्च स्तरीय लोग भी आपके सामने काफी कमजोर दिखेंगे।
कर्क राशि : आज बच्चों को लेकर काफी परेशान हो सकते हैं। बच्चों को अच्छी संगत में रखें। ऐसे लोगों से स्वयं को दूर रखें जो आपको तनाव देते हैं। गैस और अपच की शिकायत हो सकती है। किसी को वचन देने से बचें क्योंकि आपके कार्य अचानक रुक सकते हैं।
सिंह राशि : विपरीत परिस्थितियों के बीच आप आज काफी ऊर्जावान रहेंगे। व्यवसाय में सहयोगियों से लाभ होगा। निर्माण कार्य से जुड़े प्रोजेक्ट्स में बड़ी चुनौती देखने को मिल सकती है। हृदय रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। माता की सेहत का चिन्ता हो सकती है। घर में कुछ बदलाव करवा सकते हैं। कन्या राशि : पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम आपको लाभ प्राप्त होगा। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। भाई-बहनों की कुछ चिन्ता रहेगी। उच्च अधिकारियों पर ज्यादा निर्भरता न रखें। तकनीकी का प्रयोग आपको सम्भलकर करना चाहिये।
तुला राशि : आज आप धन निवेश करने का विचार बना सकते हैं। लेकिन आपको धन निवेश करने से पूर्व किसी विशेषज्ञ व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिये। परिस्थितियाँ आपके लिये अनुकूल रहेंगी। लेकिन ज्यादा दिखावे के व्यवहार से बचें। अपने स्वजनों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग न करें।
वृश्चिक राशि : स्थिर सम्पत्ति में निवेश की योजना बना सकते हैं। नया व्यवसाय या कोई नयी जॉब की शुरुआत का विचार बनायेंगे। यदि घर बदलना चाह रहे हैं तो थोड़ा अच्छी तरह से देख-परखकर ही घर बदलें। आप अपने मित्रों की मदद कर सकते हैं। कानूनी मामलों में आप विजयी होंगे। जिन विषयों को लेकर आप स्वयं को उपयुक्त नहीं समझ रहे हैं उस विषय पर प्रतिक्रिया न दें।
धनु राशि : आज आप काफी अशान्त हो सकते हैं। लोगों के ऊपर सीधा भरोसा करने से बचें। शिक्षा और रोजगार में रुकावट जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। अधिकारी आपके ऊपर कुपित हो सकते हैं। कुछ ऐसे कार्य भी करने पड़ सकते हैं जो शायद आपके मनोनुकूल न हों। यदि किसी यात्रा पर हैं तो अपने सामान की सुरक्षा सावधानी पूर्वक करें।
कुम्भ राशि : कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। किन्तु आप उसका सामना बहुत अच्छी तरह से करेंगे। आप आज मित्रों के साथ काफी समय बिता सकते हैं। राजनीति सम्बन्धी चर्चाओं का आनन्द लेंगे। जीवनसाथी से आपको काफी अच्छी सलाह मिल सकती है। अपनी कमजोरियों को किसी से भी साझा न करें।
मीन राशि : आज आप कुछ अव्यावहारिक निर्णय ले सकते हैं। इसके कारण आपकी आलोचना भी हो सकती है। वाहन में कुछ खराबी हो सकती है। किसी के प्रति दुर्भावनापूर्ण विचार न रखें। आज आपको धार्मिक ग्रन्थों से काफी मदद मिल सकती है। व्यापार में बड़ा निवेश न करें।

