आज खास : नारद जयंती, प्रतिपदा रात्रि 07:24 बजे तक, राहू काल सुबह 10:51 बजे से
May 24, 2024, 06:00 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 24/05/2024 सम्वत् : 2081 मास : ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष तिथि : प्रतिपदा रात्रि 07:24 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया वार : शुक्रवार सूर्योदय : 05:44 AM सूर्यास्त : 07:23 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : उत्तरायण दिनमान : 13/39/19 घंटे अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:06 बजे से दोपहर 01:01 बजे तक रहेगा
नक्षत्र : अनुराधा प्रातः 10:10 बजे तक तत्पश्चात ज्येष्ठा योग : शिव दोपहर 11:22 बजे तक, तत्पश्चात सिद्ध करण : बालव प्रातः 07:27 बजे तक, तत्पश्चात कौलव रात्रि 07:24 बजे तक तत्पश्चात तैतिल चन्द्रमा : आज वृश्चिक राशि में रहेगा सूर्य : सूर्य वृषभ राशि पर है राहू काल : आज सुबह 10:51 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक रहेगा दिशा शूल : पश्चिम दिशा में शिववास : गौरी के साथ में रात्रि 07:24 बजे तक, तत्पश्चात सभा में आज के त्यौहार एवं व्रत : नारद जयंती
दिन का चौघड़िया :
रात का चौघड़िया : | मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| चर | 05:47 AM | 07:28 AM |
| लाभ | 07:28 AM | 09:10 AM |
| अमृत | 09:10 AM | 10:51 AM |
| काल | 10:51 AM | 12:33 PM |
| शुभ | 12:33 PM | 02:15 PM |
| रोग | 02:15 PM | 03:56 PM |
| उद्वेग | 03:56 PM | 05:38 PM |
| चर | 05:38 PM | 07:20 PM |
| मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| रोग | 07:19 PM | 08:38 PM |
| काल | 08:38 PM | 09:56 PM |
| लाभ | 09:56 PM | 11:15 PM |
| उद्वेग | 11:15 PM | 12:33 AM* |
| शुभ | 12:33 AM* | 01:51 AM* |
| अमृत | 01:51 AM* | 03:10 AM* |
| चर | 03:10 AM* | 04:28 AM* |
| रोग | 04:28 AM* | 05:46 AM* |
मेष राशि : आज का दिन आपके लिये तनाव भरा हो सकता है। सेहत को लेकर की गयी लापरवाही भारी पड़ सकती है। अपने विचारों को दूसरों पर न थोपें। यदि आवश्यक न हो तो कोई बड़ा निर्णय आज न लें। भाई-बहन को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। अपनी रुचि के विषय का गहराई से अध्ययन कर सकते हैं। वृषभ राशि : आज का दिन काफी शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया परिवर्तन कर सकते हैं। जीवनसाथी के व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। अधिकारियों का व्यवहार आपके लिये काफी सहयोगात्मक रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में कुछ अनबन सी हो सकती है। आपको अपनी कमजोरियों को पहचानने और उसे दूर करने का काम करना चाहिये।
कर्क राशि : आपको कार्यक्षेत्र में नये मित्र मिल सकते हैं। सर्विस प्रदाता सेवाओं से जुड़े लोगों के लिये आज दिन काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऑनलाइन ठगों से सावधान रहें। नसों में दर्द की शिकायत हो सकती है। ज्यादा देर तक बैठकर करने वाले कार्यों को आज टालना उत्तम रहेगा।
कन्या राशि : आज आपकी प्रवृत्ति कुछ नया सीखने की हो सकती है। अपनी पुरानी किताबों की तरफ बढ़ सकते हैं। अचानक पुराने मित्रों से मिलने का अवसर बन सकता है। यात्रा के दौरान आप कुछ असहज रहेंगे। साइबर ठगों की चपेट में आ सकते हैं। इन्टरनेट का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
तुला राशि : अचानक धन लाभ होने की सम्भावना बन रही है। लोग आपके प्रशन्सक बन सकते हैं। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ एकान्त में अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। अपनी बौद्धिक क्षमता द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
वृश्चिक राशि : कानूनी मामलों में आपको विजय मिल सकती है। आज आप जिन लोगों की मदद करेंगे, वही आपको बुरा-भला सुना सकते हैं। मेडिकल व्यवसाय से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों पर नजर बनाकर रखें। छात्रों को पढ़ाई में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी।
धनु राशि : बड़बोलेपन के कारण लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। आज आप कुछ असन्तुष्ट रहेंगे। आप जितने सम्मान के पात्र हैं, उतना सम्मान लोग आपको नहीं दे रहे हैं। इसीलिये आपको धैर्यवान होकर परिस्थितियों का अवलोकन करना चाहिये। शेयर मार्केट में निवेश सावधानी पूर्वक करें।
कुम्भ राशि : यदि आप किसी बैठक या साक्षात्कार में सम्मिलित हो रहे हैं तो परिणाम आपके पक्ष में हो सकते हैं। कारोबार के उद्देश्य से यात्रा हो सकती है। अधिकारी वर्ग के लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक जीवन कुछ अशान्त हो सकता है। सन्तान की प्रगति से माता-पिता उत्साहित रहेंगे।
मीन राशि : आज आप अपने शौकों की पूर्ति में लगे रहेंगे। घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। हालाँकि, इससे आप कुछ नाराज भी हो सकते हैं। कड़वी भाषा का प्रयोग न करें। व्यवसाय में धन हानि हो सकती है। इसीलिये आज आपको काफी सावधान रहना चाहिये।

