आज खास : द्वितीया तिथि 06:58 PM तक, राहू काल : आज सुबह 09:10 बजे से
May 25, 2024, 06:00 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 25/05/2024 सम्वत् : 2081 मास : ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष तिथि : द्वितीया तिथि 06:58 PM तक उपरांत तृतीया वार : शनिवार सूर्योदय : 05:46 AM सूर्यास्त : 07:20 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : उत्तरायण अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:06 बजे से दोपहर 01:01 बजे तक रहेगा
नक्षत्र : ज्येष्ठा 10:36 AM तक उपरांत मूल योग : सिद्ध 10:06 AM तक, उसके बाद साध्य योग करण : तैतिल 07:15 AM तक, बाद गर 06:58 PM तक, बाद वणिज चन्द्रमा : आज 10:36 AM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा सूर्य : सूर्य वृषभ राशि पर है राहू काल : आज सुबह 09:10 am बजे से सुबह 10:51 AM बजे तक रहेगा दिशा शूल : पूर्व दिशा में शिववास : सभा में शाम 06:58 बजे तक 07:24 तत्पश्चात क्रीड़ा में आज के त्यौहार एवं व्रत : नारद जयंती
दिन का चौघड़िया :
रात का चौघड़िया : | मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| काल | 05:46 AM | 07:28 AM |
| शुभ | 07:28 AM | 09:10 AM |
| रोग | 09:10 AM | 10:51 AM |
| उद्वेग | 10:51 AM | 12:33 PM |
| चर | 12:33 PM | 02:15 PM |
| लाभ | 02:15 PM | 03:57 PM |
| अमृत | 03:57 PM | 05:38 PM |
| काल | 05:38 PM | 07:20 PM |
| मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| लाभ | 07:20 PM | 08:38 PM |
| उद्वेग | 08:38 PM | 09:57 PM |
| शुभ | 09:57 PM | 11:15 PM |
| अमृत | 11:15 PM | 12:33 AM* |
| चर | 12:33 AM* | 01:51 AM* |
| रोग | 01:51 AM* | 03:09 AM* |
| काल | 03:09 AM* | 04:28 AM* |
| लाभ | 04:28 AM* | 05:46 AM* |
मेष राशि : आज दिन की शुरुआत नकारात्मक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अव्यवस्था के कारण आप क्रोधित भी हो सकते हैं। आपकी कुछ गुप्त बातें लोगों को पता लग सकती हैं। आपको धैर्यवान होकर अपना काम करना चाहिये। बुद्धिजीवी लोगों की सलाह से आप परेशानियों से बाहर आ सकते हैं। नुकीले उपकरणों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। वृषभ राशि : आप अपने व्यक्तिगत जीवन को काफी महत्व देंगे। आपको महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में ही पूर्ण कर लेना चाहिये। दोपहर के बाद आपको कुछ सेहत सम्बन्धी परेशानियाँ हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में कुछ भी अस्पष्टता न रखें। यदि आवश्यक न हो तो आपको आज किसी यात्रा पर जाने से बचना चाहिये।
कर्क राशि : कार्यक्षेत्र में आपको काफी सक्रिय रहना होगा। व्यवसाय में मित्रों की मदद ले सकते हैं। इस समय आपको एकतरफा निर्णय लेने से बचना चाहिये। क्रोध और स्वार्थी व्यवहार के कारण कुछ अच्छे लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। शाम के समय आप किसी मन्दिर या धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बना सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर उदास न हों।
सिंह राशि : आपको आज काफी थकान का अनुभव हो सकता है। अनावश्यक कार्यों में समय व्यतीत होगा। होटल कारोबारियों को कुछ तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन के लेन-देन को लेकर सावधानी बरतें। दार्शनिक विषयों के प्रति आपकी रुचि बढ़ने वाली है। व्यवसाय में कुछ धीमापन देखने को मिल सकता है। कन्या राशि : आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। आध्यात्मिक विचारों का आपके ऊपर गहरा प्रभाव रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोग दुकान या स्थान में बदलाव को लेकर मित्रों से चर्चा कर सकते हैं। किन्तु दोपहर बाद कुछ उलझनों में फँसने के योग बन रहे हैं। मौसमी बुखार और सिरदर्द आदि की चपेट में आ सकते हैं। आज अपनी जीवनशैली पर आपको ध्यान देना होगा।
तुला राशि : आज आप बहुत उत्साहित रहेंगे। लम्बे समय से आप जिस अवसर की प्रतीक्षा में थे वह आपको अचानक मिल सकता है। अचानक स्थान बदलने के योग बन रहे हैं। जो लोग आपके प्रति नकारात्मक भाव रख रहे थे वे आपको लेकर काफी सहयोगात्मक हो सकते हैं। सलाहकर्ता सेवाओं और धार्मिक कृत्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ है। परिजन आपका मनोबल बढ़ायेंगे।
वृश्चिक राशि : दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी। आपको ऐसे काम करने पड़ सकते हैं जिसमें आपकी बिल्कुल रुचि नहीं है। आप काम को लेकर लापरवाही न करें। गठिया रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। भोजन में गरिष्ठ खाद्य पदार्थों का सेवन करना हानिकारक हो सकता है। आप के मन में दया का भाव रहेगा। इसीलिये आप दूसरे लोगों और बेजूबान जीवों की सेवा कर सकते हैं।
धनु राशि : आज आप काम को लेकर बेहद असन्तुष्ट रहेंगे। व्यवसाय में सहयोगियों से सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। दोपहर के बाद आप काफी परिस्थितियों की समीक्षा करेंगे। जिसके परिणाम स्वरूप आप काफी कुछ बदलाव लाने की तैयारी कर सकते हैं। जिन कार्यों से आपको नुकसान हो रहा था उसमें सुधार या उसे बन्द करने की भी योजना बनायेंगे। शाम के समय आप कुछ प्रसन्न रहेंगे।
कुम्भ राशि : आज आप नजदीकी लोगों पर निर्भर रहेंगे। विवाह सम्बन्धी कार्यों को लेकर काफी सक्रिय हो सकते हैं। सम्पत्ति खरीदने का निर्णय लेने का प्रयास करेंगे। चिकित्सीय पेशे से जुड़े लोगों के लिये दिन काफी अच्छा रहेगा। आपके द्वारा कई लोगों की मदद हो सकती है। गुमी हुयी वस्तु आपको वापस मिलने के योग बन रहे हैं।
मीन राशि : आज आप काफी सजग होकर काम करेंगे। नये व्यवसाय को लेकर बौद्धिक लोगों से परामर्श ले सकते हैं। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा। शिक्षण कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन सुखद रहेगा। शाम को घर पर अच्छा समय बिता सकते हैं।

