आज खास : चतुर्थी तिथि 04:53 PM तक, राहू काल सुबह 07:28 बजे से
May 27, 2024, 06:00 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 27/05/2024 सम्वत् : 2081 मास : ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष तिथि : चतुर्थी तिथि 04:53 PM तक उपरांत पंचमी वार : सोमवार सूर्योदय : 05:46 AM सूर्यास्त : 07:21 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : उत्तरायण अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:06 बजे से दोपहर 01:01 बजे तक रहेगा

दिन का चौघड़िया :
रात का चौघड़िया : मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
अमृत | 05:46 AM | 07:28 AM |
काल | 07:28 AM | 09:09 AM |
शुभ | 09:09 AM | 10:51 AM |
रोग | 10:51 AM | 12:33 PM |
उद्वेग | 12:33 PM | 02:15 PM |
चर | 02:15 PM | 03:57 PM |
लाभ | 03:57 PM | 05:39 PM |
अमृत | 05:39 PM | 07:21 PM |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
चर | 07:21 PM | 08:39 PM |
रोग | 08:39 PM | 09:57 PM |
काल | 09:57 PM | 11:15 PM |
लाभ | 11:15 PM | 12:33 AM* |
उद्वेग | 12:33 AM* | 01:51 AM* |
शुभ | 01:51 AM* | 03:09 AM* |
अमृत | 03:09 AM* | 04:27 AM* |
चर | 04:27 AM* | 05:45 AM* |

वृषभ राशि : आज दिन की शुरुआत ज्यादा ठीक नहीं रहेगी, किन्तु आप समस्याओं का समाधान ढूँढने में सफल होंगे। क्रोध में आकर किसी से बात न करें। सेहत को लेकर सजग रहें। शाम के समय आप कई समस्याओं को सुलझाने में सफल होंगे। आपको बहुत से अनुत्तरित प्रश्नों का उत्तर मिल जायेगा।
कर्क राशि : कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ हो सकता है। नौकरी में उच्च अधिकारी आपके ऊपर प्रसन्न रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। आपसे पड़ोसी भी आपकी प्रशन्सा करेंगे और आपसे वार्तालाप करना चाहेंगे।

कन्या राशि : आज आप कुछ पुराने मामलों को लेकर तनाव में आ सकते हैं। प्रेम विवाह को लेकर परिवार की सहमति मिल सकती है। पेट में दर्द और जलन की शिकायत हो सकती है। घर का समस्याओं को बाहर के लोगों से व्यक्त न करें। माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
तुला राशि : दिन की शुरुआत आपके लिये अच्छी रहेगी। आज कुछ गुप्त बातों को जानने में लगे रहेंगे। आप नयी जॉब के लिये प्रयास कर रहे हैं तो उसमें अचानक ही सफलता मिल सकती है। आप अपनी अभियोग्यता को बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्ध रहेंगे। शाम के समय में आप किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिल भी सकते हैं।
वृश्चिक राशि : कारोबार में सहयोगियों के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। अपने गुस्से पर नियन्त्रण रखें। घर का माहौल भी तनावपूर्ण हो सकता है। हालाँकि आप अपनी गलती सुधार भी लेंगे और स्थितियाँ अपने पक्ष में भी कर सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा।
धनु राशि : दिन की शुरुआत आपके लिये शुभ रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में वर्चस्व बढ़ेगा। विरोधी आपके सामने कमजोर दिखेंगे। आप अपनी संकल्प शक्ति के बूते कई लोगों के अपने अनुकूल काम भी करवा सकते हैं। शाम को मौसम के कारण कुछ थकान और बुखार का अनुभव कर सकते हैं।
कुम्भ राशि : आज सम्पत्ति से जुड़े मामलों को लेकर कुछ परेशानियाँ हो सकती है। यदि किसी मीटिंग आदि का आयोजन कर रहे हैं तो उसे दिन के दूसरे प्रहर से पहले कर लें। ऐसे विषयों पर चर्चा न करें जिन पर झगड़ा होने की सम्भावना हो। माता की सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है। किसी मित्र से शुभ सूचना मिल सकती है।
मीन राशि : कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार मजबूत होंगे। उच्च पदस्थ लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। यदि आप निवेशक हैं तो आज आपको उत्तम धन लाभ हो सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों की शिकायतों का निवारण कर सकते हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।