आज खास : षष्ठी दोपहर 01:39 बजे तक, राहू काल दोपहर 12:34 बजे से
May 29, 2024, 06:00 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 29/05/2024 सम्वत् : 2081 मास : ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष तिथि : षष्ठी दोपहर 01:39 बजे तक, तत्पश्चात सप्तमी वार : बुधवार सूर्योदय : 05:43 AM सूर्यास्त : 07:26 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : उत्तरायण दिनमान : 13/43/33 घंटे
नक्षत्र : श्रवण प्रातः 08:38 बजे तक तत्पश्चात धनिष्ठा योग : इन्द्र रात्री 11:34 बजे तक तत्पश्चात वैधृति करण : वणिज दोपहर 01:39 बजे तक, तत्पश्चात विष्टि रात्री 02:43 तक तत्पश्चात बव चन्द्रमा : आज मकर राशि में रात्री 08:06 बजे तक, तत्पश्चात कुम्भ राशि में सूर्य : सूर्य वृषभ राशि पर है राहू काल : आज दोपहर 12:34 बजे से दोपहर 02:17 बजे तक रहेगा दिशा शूल : उत्तर दिशा में शिववास : भोजन में दोपहर 01:39 बजे तक, तत्पश्चात श्मशान में भद्रा : दोपहर 01:39 से रात्री 12:43 AM बजे तक
दिन का चौघड़िया :
रात का चौघड़िया : | मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| लाभ | 05:45 AM | 07:27 AM |
| अमृत | 07:27 AM | 09:09 AM |
| काल | 09:09 AM | 10:52 AM |
| शुभ | 10:52 AM | 12:34 PM |
| रोग | 12:34 PM | 02:16 PM |
| उद्वेग | 02:16 PM | 03:58 PM |
| चर | 03:58 PM | 05:40 PM |
| लाभ | 05:40 PM | 07:22 PM |
| मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| उद्वेग | 07:22 PM | 08:40 PM |
| शुभ | 08:40 PM | 09:58 PM |
| अमृत | 09:58 PM | 11:16 PM |
| चर | 11:16 PM | 12:34 AM* |
| रोग | 12:34 AM* | 01:51 AM* |
| काल | 01:51 AM* | 03:09 AM* |
| लाभ | 03:09 AM* | 04:27 AM* |
| उद्वेग | 04:27 AM* | 05:45 AM* |
मेष राशि : आज आप थोड़े गुस्से में हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र की अव्यवस्था को दूर करने को लेकर आप काफी प्रतिबद्ध रहेंगे। रक्तचाप के रोगी अपनी सेहत का ध्यान रखें। अधिकारी वर्ग की अपेक्षा आपसे बढ़ सकती है। यदि विदेश में नौकरी ढूँढ रहे हैं तो आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। वृषभ राशि : उच्च अधिकारी आपके ऊपर नाराज हो सकते हैं। धार्मिक कृत्यों का दिखावा करने से बचें। पिता को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। कृषि से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है। स्थान-परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। कारोबार में बड़ा बदलाव करने से आपको बचना चाहिये।
कर्क राशि : व्यवसाय में बदलाव के लिये प्रयास करेंगे। आप लोगों के ऊपर अपनी बातों को मनवाने का दबाव बना सकते हैं। जीवनसाथी को करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। अटके हुये मामलों को सुलझाने में लगे हुये होंगे। बुजुर्ग लोगों की बातों का बुरा न मानें। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है।
सिंह राशि : सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न करें। अधीनस्थ कर्मचारियों के ऊपर आप नाराज हो सकते हैं, लेकिन आप स्थितियों को अपने नियन्त्रण में लाने में भी सफल रहेंगे। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। खदान कारोबारियों के लिये दिन काफी अच्छा है। कन्या राशि : आज आपको प्रेम सम्बन्धों में परेशानियों का अनुभव होगा। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर कुछ कन्फ्यूज हो सकता है। जीवनसाथी आपसे प्रेम की अपेक्षा रखेगा। किन्तु आपकी व्यस्तता काफी ज्यादा होगी। व्यवसाय में बड़ा निवेश करने से बचें। अभी आपके सामने बहुत ही स्थितियाँ ठीक से स्पष्ट नहीं है। बड़ा निर्णय लेना ठीक नहीं होगा।
तुला राशि : आज आप थोड़े गुस्से में रहेंगे। परिस्थितियाँ आपके लिये कुछ कठिन रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारियों को लेकर आपके मन में रोष रहेगा। आय के दूसरे विकल्पों पर आप काम करेंगे। नकारात्मक प्रकृति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
वृश्चिक राशि : आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो उसकी तैयारी अच्छी रखें। आप जल्दबाजी में कुछ सामान भूल सकते हैं। इन्टरव्यू आदि में सफलता मिलने की सम्भावना है। घर में कुछ गुमी हुयी वस्तुओं की खोज कर सकते हैं।
धनु राशि : आज आप घर पर कुछ अशान्त से हो सकते हैं। आपकी अपेक्षाओं पर लोग खरे नहीं उतरेंगे। प्रेम सम्बन्धों में तनाव होने की आशंका है। यदि आप धैर्यवान रहते हैं तो आप सम्पत्ति विवादों को सुलझा सकते हैं। ज्यादा धूप और गर्मी में निकलने से बचें। शरीर में पोषक तत्वों की कमी देखने को मिल सकती है।
कुम्भ राशि : परिवार में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। नशे जैसी गन्दी आदतों से जितना हो सके दूर रहें। इससे आपकी छवि बुरी तरह से खराब हो सकती है। शान्तिपूर्वक समय निकालना बुद्धिमत्ता होगी। शाम को आप मनोरञ्जन के साधनों का आनन्द लेंगे। इससे आपका मन कुछ शान्त होगा।
मीन राशि : आज आप दिन भर आराम करना पसन्द करेंगे। धार्मिक विषयों पर आप लोगों को काफी सहायता दे सकते हैं। व्यवसाय में विस्तार करने में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों को लेकर परेशानी दूर होगी। सन्तान के व्यवहार से आप प्रसन्न रहेंगे। शाम को सेहत कुछ ऊपर-नीचे हो सकती है।

