आज खास : चतुर्दशी तिथि 07:55 PM तक, राहू काल 12:35 PM. बजे से
Jun 5, 2024, 05:49 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 05/06/2024 सम्वत् : 2081 मास : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष तिथि : चतुर्दशी तिथि 07:55 PM तक उपरांत अमावस्या वार : बुधवार सूर्योदय : 05:44 AM सूर्यास्त : 07:26 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : कृत्तिका 09:16 PM तक उपरांत रोहिणी योग : सुकर्मा 12:35 AM तक, उसके बाद धृति योग करण : विष्टि 08:56 AM तक, बाद शकुनि 07:55 PM तक, बाद चतुष्पद चन्द्रमा : वृषभ राशि पर संचार करेगा सूर्य : वृषभ राशि में रहेगा राहू काल : आज 12:35 PM. बजे से 02:18 PM. बजे तक रहेगा दिन का चौघड़िया :
रात का चौघड़िया : | मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| लाभ | 05:44 AM | 07:27 AM |
| अमृत | 07:27 AM | 09:09 AM |
| काल | 09:09 AM | 10:52 AM |
| शुभ | 10:52 AM | 12:35 PM |
| रोग | 12:35 PM | 02:18 PM |
| उद्वेग | 02:17 PM | 04:00 PM |
| चर | 04:00 PM | 05:43 PM |
| लाभ | 05:43 PM | 07:26 PM |
| मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| उद्वेग | 07:26 PM | 08:43 PM |
| शुभ | 08:43 PM | 10:00 PM |
| अमृत | 10:00 PM | 11:17 PM |
| चर | 11:17 PM | 12:35 AM* |
| रोग | 12:35 AM* | 01:52 AM* |
| काल | 01:52 AM* | 03:09 AM* |
| लाभ | 03:09 AM* | 04:26 AM* |
| उद्वेग | 04:26 AM* | 05:44 AM* |
मेष राशि : आज परिवार को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। आप छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा कर सकते हैं, इसका प्रभाव आपके दाम्पत्य जीवन पर भी पड़ सकता है। यदि नये घर के निर्माण आदि में लगे हुये हैं, तो उसमें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मैनेजमेन्ट से जुड़े कार्यों में आप अधिक सक्रिय हो सकते हैं। वृषभ राशि : आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। निर्णय लेने में जो आपको परेशानी हो रही थी, वह आज दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी दूर होगी। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे।
कर्क राशि : कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। विवाहादि कार्यों को लेकर समस्या दूर होगी। अपनी कार्यक्षमता को बढ़ा सकते हैं। सरकारी कार्यों को लेकर आपके मन में जो डर था, वह दूर होगा। उत्तम धन लाभ के योग बन रहे हैं। कड़वी भाषा का प्रयोग न करें।
कन्या राशि : अति आत्मविश्वास के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। आपसे प्रेम भाव रखने वाले लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। यात्राओं के लिये दिन अच्छा नहीं है। किसी भी डील को फाइनल करने से पहले, उसके विषय में बहुत अच्छी तरह से रीसर्च कर लें। परिवार में कलह का माहौल हो सकता है।
तुला राशि : भविष्य को लेकर आशंकित हो सकते हैं। आप कई गुप्त रहस्यों को समझने में रुचि लेंगे। विवेकपूर्ण निर्णय लेने में आपको कठिनायी होगी। गलत लोगों की संगत से दूर रहें। कुछ लोग आपको बहकाने का प्रयास करेंगे। अध्यात्मिक चर्चाओं के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिये शुभ रहेगा। व्यवसाय में आप काफी फोकस रहेंगे। दाम्पत्य जीवन कुछ कलहपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी को आपको विशेष समय देना चाहिये। क्रोध कम से कम करें। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
धनु राशि : आप अपने काम में कमी महसूस करेंगे। जिसको लेकर आपका मन असन्तुष्ट हो सकता है। शत्रुओं को लेकर आपको काफी सावधान रहना होगा। चलते हुये कार्यों में बाधा देखने को मिलेगी। दवाइयों के कारोबारियों की आय बढ़ सकती है। बुजुर्ग जनों को हड्डियों में दर्द की शिकायत होने की सम्भावना है।
कुम्भ राशि : व्यवसाय में आपको सहकर्मियों पर काफी ध्यान देना होगा। कुछ ऐसे कार्य होंगे, जो आपको जबरदस्ती करने पड़ेंगे। भोजन के प्रति अरुचि हो सकती है। आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें।
मीन राशि : आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। पैतृक सम्पत्ति के लाभ होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आप किसी नये प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। अपनी सफलता को लेकर आत्मविश्वास से युक्त रहेंगे। सेहत की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लेंगे।

