Movie prime

Aaj ka Rashifal (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन!

 

दिनांक : 25/09/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : आश्विन शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : तृतीया तिथि 07:06 AM तक उपरांत चतुर्थी 

वार : गुरुवार

सूर्योदय : 06:30 AM 

सूर्यास्त : 06:26 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : स्वाति 07:08 PM तक उपरांत विशाखा

योग :  वैधृति योग 09:53 PM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग

करण : गर 07:06 AM तक, बाद वणिज 08:19 PM तक, बाद विष्टि

चन्द्रमा :  आज चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य कन्या राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 01:57 PM से 03:27 PM तक 

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

रोग 08:00 AM 09:29 AM
उद्बेग 09:29 AM 10:58 AM
चर 10:58 AM 12:28 PM
लाभ 12:28 PM 13:57 PM
अमृत 13:57 PM 15:27 PM
काल (काल वेला) 15:27 PM 16:56 PM
शुभ (वार वेला) 16:56 PM 18:26 PM

रात का चौघड़िया  :

अमृत 18:26 PM 19:56 PM
चर 19:56 PM 21:27 PM
रोग 21:27 PM 22:57 PM
काल 22:57 PM 00:28 AM
लाभ (काल रात्रि) 00:28 AM 01:59 AM
उद्बेग 01:59 AM 03:29 AM
शुभ 03:29 AM 05:00 AM
अमृत 05:00 AM 06:31 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : अपनी जीवनशैली के प्रति लापरवाह न हों। किसी नये व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के सुझाव से काम करना हितकर होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में देरी न करें। दिन की शुरुआत में जो काम उलझे हुये थे, शाम तक उन्हें सुलझाने में सफलता मिलेगी।

वृषभ : दिन का प्रारम्भिक भाग तनाव युक्त रहेगा। लेकिन दोपहर के बाद कोई रुका हुआ काम बन सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे कार्यों व योगदान की उपेक्षा कर सकते हैं। किन्तु आपको इन सबसे अप्रभावित रहना होगा। नौकरी में बदलाव का विचार बना रहे हैं तो सफलता मिल सकती है।

मिथुन : दाम्पत्य सम्बन्धों में कठिनाई हो सकती है। विद्यार्थियों के मन में परीक्षा को लेकर दबाव हो सकता है। आज दूसरों की बातों पर तुरन्त प्रतिक्रिया देने से बचें। प्रेमीजन से मतभिन्नता के कारण झगड़ा हो सकता है। सेहत को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे।

कर्क : कार्यक्षेत्र की आन्तरिक व्यवस्था पर काम करेंगे। नये उद्यमों की शुरुआत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रतिद्वन्दी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। अपच के कारण आपको परेशानी होगी। सरकारी कार्यों में आपको लाभ होगा।

सिंह : आय के नये विकल्प विकसित कर सकते हैं। शेयर मार्केट में बड़ा धन-लाभ होने की सम्भावना है। भाग्य आपका साथ देगा। वरिष्ठ सहकर्मी आपका मनोबल बढ़ायेंगे। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या : सन्तान के माध्यम से आपको बड़ा धन-लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कानूनी मामलों में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्य लाभकारी सिद्ध होंगे। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं।

तुला : आपकी दिनचर्या थोड़ी सुस्त हो सकती है। दिन की शुरुआत नकारात्मक रहने वाली है। दोपहर के बाद धीरे-धीरे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। अपने विचारों में परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। लेकिन आपको बड़ी जिम्मेदारियों का पालन करना पड़ेगा।

वृश्चिक :पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। व्यवसाय में आय अपेक्षाकृत कम हो सकती है। लम्बी दूरी की यात्रा से परेशानी हो सकती है। अपनी महत्वाकांक्षाओं को लेकर दूसरों से अपेक्षा न करें। अपने अहंकारी व्यवहार पर नियन्त्रण रखें। प्रेमीजन को प्रपोज कर सकते हैं।

धनु : अपरिचित लोगों पर अधिक विश्वास न करें। नौकरी में आपकी आय बढ़ सकती है। आज आप कहीं पर्यटन की योजना बना सकते हैं। घर में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। आत्मचिन्तन के माध्यम से अपनी कमियों को दूर करेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे।

मकर : निजी जीवन की समस्याओं का निवारण होगा। नया कार्य आज आरम्भ कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। व्यापार को लेकर यात्रा करनी पड़ेगी। एसिडिटी की समस्या हो सकती है। रिश्तेदारों से मिलना हो सकता है।

कुम्भ : आज आपके सभी कार्य समय पर समय पूर्ण हो जायेंगे। कारोबारियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। पुरानी उधारी चुकाने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। रियल एस्टेट सम्बन्धी डील से आपको लाभ होने की सम्भावना है। प्रेम-सम्बन्धों को लेकर थोड़े भावुक हो सकते हैं।

मीन : अपनी योग्यता को सिद्ध करने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में अस्थिरता रहेगी। आज आपको थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। दूसरों की गलतियाँ ढूँढने में समय बर्बाद न करें।