Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 22/10/2025
सम्वत् : 2082
मास : कार्तिक शुक्ल पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : प्रतिपदा तिथि 08:17 PM तक उपरांत द्वितीया
वार : बुधवार
सूर्योदय : 06:45 AM
सूर्यास्त : 05:56 PM
ऋतु : ग्रीष्म
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : स्वाति 01:51 AM तक उपरांत विशाखा
योग : प्रीति योग 04:05 AM तक, उसके बाद आयुष्मान योग
करण : किस्तुघन 07:04 AM तक, बाद बव 08:17 PM तक, बाद बालव
चन्द्रमा : आज चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य तुला राशि पर है
राहु काल : राहु काल 12:21 PM से 01:45 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
लाभ | 06:45 AM | 08:09 AM |
अमृत | 08:09 AM | 09:33 AM |
काल (काल वेला) | 09:33 AM | 10:57 AM |
शुभ | 10:57 AM | 12:21 PM |
रोग (वार वेला) | 12:21 PM | 13:45 PM |
उद्बेग | 13:45 PM | 15:09 PM |
चर | 15:09 PM | 16:32 PM |
लाभ | 16:32 PM | 17:56 PM |
रात का चौघड़िया :
उद्बेग | 17:56 PM | 19:33 PM |
शुभ | 19:33 PM | 21:09 PM |
अमृत | 21:09 PM | 22:45 PM |
चर | 22:45 PM | 00:21 AM |
रोग | 00:21 AM | 01:57 AM |
काल | 01:57 AM | 03:33 AM |
लाभ (काल रात्रि) | 03:33 AM | 05:09 AM |
उद्बेग | 05:09 AM | 06:46 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी को पर्याप्त समय दें। रिलेशनशिप को लेकर समस्या दूर होगी। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर चर्चा का आनन्द लेंगे।
वृषभ : कार्यक्षेत्र में बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। मनचाहा काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। इसीलिये आज आप आराम भी करने का विचार बनायेंगे। रचनात्मक अभिरुचियों में वृद्धि होगी।
मिथुन : दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें। मन में अज्ञात भय परेशान कर सकता है। समय का दुरुपयोग करने के कारण अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। पेट में जलन की परेशानी हो सकती है।
कर्क : आपके व्यक्तित्व में कुछ परिवर्तन आ सकते हैं। पाचन सम्बन्धी समस्या परेशान कर सकती है। अपने शौक को पूरा करने में तत्पर रहेंगे। प्रेमी जन के प्रति अविश्वास न रखें। पीठ में जकड़न और दर्द की अनुभूति होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है।
सिंह : आपकी नेतृत्व योग्यता की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे।
कन्या : करियर में उच्च पद प्राप्त होगा। आज सोच-समझकर ही गम्भीर मुद्दों पर प्रतिक्रिया दें। कला जगत से जुड़े लोगों की प्रशंसा होगी। घर के नवीनीकरण पर धन खर्च कर सकते हैं। मानसिक तनाव में कमी आयेगी। किसी जरूरी काम को निपटाने का दबाव रहेगा।
तुला : परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नव विवाहित लोग कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। महत्वपूर्ण विषयों को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परेशानियों का हल ढूँढने में लगे रहेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी।
वृश्चिक : आप दिखावे में अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं। बजट का ध्यान रखकर ही कोई काम करें। रात में सोने से पहले मन शान्त रखें और भगवान का नाम लें। आज आपको बुरे सपने परेशान कर सकते हैं। आपको अति स्पष्टवादी बयान देने से बचना चाहिये। परिवार का वातावरण अत्यन्त सहयोगात्मक रहेगा।
धनु : आप अनुशासन को अत्यधिक महत्व देंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बनाये रखें। बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। सन्तान की उन्नति से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेमी जन से अपने मन के मनोभावों को व्यक्त कर सकते हैं।
मकर : कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ आपका तालमेल शानदार रहेगा। पूरा दिन स्वयं को तरोताजा महसूस करेंगे। सकारात्मक रवैया अपनाने के कारण आपके सभी काम समय पर हो जायेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पिता की सलाह लेना हितकर होगा।कुम्भ : विदेश यात्रा के दौरान कठिनाइयाँ आयेंगी। रिश्तेदारों की बातें आपको बुरी लग सकती हैं। बिना जाँच-परख के किसी अजनबी से मित्रता न करें। कानूनी मामले उलझने के योग बन रहे हैं। आज किसी से शत्रुता मोल न लें।