Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 22/11/2025

सम्वत् : 2082 

मास :मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : द्वितीया तिथि 05:11 PM तक उपरांत तृतीया 

वार : शनिवार

सूर्योदय : 07:08 AM 

सूर्यास्त : 05:37 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : ज्येष्ठा 04:46 PM तक उपरांत मूल

योग : सुकर्मा योग 11:29 AM तक, उसके बाद धृति योग

करण : कौलव 05:11 PM तक, बाद तैतिल 06:20 AM तक, बाद गर

चन्द्रमा :  आज  04:46 PM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा 

सूर्य : सूर्य वृश्चिक राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 09:45 AM से 11:04 AM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

काल (काल वेला) 07:08 AM 08:26 AM
शुभ 08:26 AM 09:45 AM
रोग 09:45 AM 11:04 AM
उद्बेग 11:04 AM 12:22 PM
चर 12:22 PM 13:41 PM
लाभ (वार वेला) 13:41 PM 15:00 PM
अमृत 15:00 PM 16:18 PM
काल (काल वेला) 16:18 PM 17:37 PM

रात का चौघड़िया  :

लाभ (काल रात्रि) 17:37 PM 19:18 PM
उद्बेग 19:18 PM 21:00 PM
शुभ 21:00 PM 22:41 PM
अमृत 22:41 PM 00:23 AM
चर 00:23 AM 02:04 AM
रोग 02:04 AM 03:46 AM
काल 03:46 AM 05:27 AM
लाभ (काल रात्रि) 05:27 AM 07:08 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : अपने विचारों को दूसरों पर अध्यारोपित न करें। क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। आय के साधनों में कमी आ सकती है। आपके मन में अज्ञात भय उत्पन्न होगा। थायराइड से पीड़ित महिलाओं को स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है।

वृषभ : पारिवारिक जीवन आनन्द और उल्लास से भरपूर रहेगा। बिना माँगे किसी को सलाह न दें। प्राकृतिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार में गति तीव्र होने के योग बन रहे हैं। प्रेमी जन के माध्यम से आपको उपहार मिल सकता है।

मिथुन : कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। विरोधी आपके विरुद्ध षड्यन्त्र कर सकते हैं। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिये दिन थोड़ा उबाऊ है। पहले की गयी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। किसी से अधिक अपेक्षा न करें। विपरीत परिस्थितियों के बीच अपनी योग्यता को सिद्ध कर सकेंगे।

कर्क : दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम सम्बन्धों के बीच आयी गलतफहमियों को दूर करने के लिये दिन अच्छा है। व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। विद्यार्थी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे। विवाह योग्य सन्तान का विवाह तय हो सकता है।

सिंह : कार्यक्षेत्र के माहौल में कुछ तनाव हो सकता है। परिजनों के साथ आप घूमने जा सकते हैं। आपके अच्छे कार्यों की सराहना होने के बजाय लोग उनकी आलोचना कर सकते हैं। जल्दबाजी में किये गये कार्यों से नुकसान हो सकता है। समय का सदुपयोग करें।

कन्या : पारिवारिक रिश्तों में संवादहीनता के कारण समस्या हो सकती है। मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। भाई-बहनों की चिन्ता रहेगी। रक्तचाप के रोगियों को ठण्ड को लेकर विशेष सावधानी रखनी चाहिये। वरिष्ठ लोगों की अवहेलना न करें।

तुला : व्यापार में धन लाभ होगा। लेकिन आपको थोड़ी सावधानी भी बरतनी होगी। प्रबन्धन से जुड़े लोगों के ऊपर काम का दबाव रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में तनाव हो सकता है। शाम के समय किसी समारोह के लिये निमन्त्रण मिल सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों के लिये योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक : आज आप रुके हुये कार्यों को निपटाने में व्यस्त रहेंगे। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। जीवनसाथी आपका मानसिक और आर्थिक रूप से काफी सहयोग करेगा। काम के प्रति सकारात्मक रवैया रखें। मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध और मधुर होंगे। परिवार के सदस्य आपके ऊपर प्रसन्न रहेंगे।

धनु : आपके काम की लोग उपेक्षा कर सकते हैं। व्यर्थ के कार्यों में आपका धन बर्बाद होगा। आज आवश्यक न हो तो यात्रा न करें। आय की अपेक्षा आपके खर्चों में अधिकता रहेगी। सहकर्मियों से अपनी व्यक्तिगत बातें शेयर करना उचित नहीं है।

मकर : कार्यक्षेत्र की तनावयुक्त परिस्थितियों को हल करने में सफल होंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी। नया काम शुरू करना हर दृष्टिकोण से उत्तम है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़े प्रपोजल मिलने के योग बन रहे हैं।

कुम्भ : अपने कार्य के प्रति निष्ठावान रहें। प्रेमी जन की भावनाओं का अनादर न करें। मन में वैराग्य के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का वातावरण रहेगा। जिन लोगों का स्वास्थ्य खराब था, उनके स्वास्थ्य में सुधार आयेगा।

मीन : आपकी दिनचर्या में सुधार आयेगा। धर्म-कर्म के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपका समय बीतेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों को गहरा और मजबूत करने के लिये रोमान्टिक डेट पर जा सकते हैं। बच्चों का मार्गदर्शन लगातार करते रहें। अधिकारी वर्ग से बहस न करें।

FROM AROUND THE WEB