Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 26/11/2025

सम्वत् : 2082 

मास :मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : षष्ठी तिथि 12:02 AM तक उपरांत सप्तमी

वार : बुधवार 

सूर्योदय : 07:11 AM 

सूर्यास्त : 05:36 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : श्रवण 01:32 AM तक उपरांत धनिष्ठा

योग : वृद्धि योग 12:42 PM तक, उसके बाद ध्रुव योग

करण : कौलव 11:34 AM तक, बाद तैतिल 12:02 AM तक, बाद गर

चन्द्रमा :  आज  चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य वृश्चिक राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 12:24 PM से 01:42 PM तक 

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

लाभ 07:11 AM 08:29 AM
अमृत 08:29 AM 09:47 AM
काल (काल वेला) 09:47 AM 11:05 AM
शुभ 11:05 AM 12:24 PM
रोग (वार वेला) 12:24 PM 13:42 PM
उद्बेग 13:42 PM 15:00 PM
चर 15:00 PM 16:18 PM
लाभ 16:18 PM 17:36 PM

रात का चौघड़िया  :

उद्बेग 17:36 PM 19:18 PM
शुभ 19:18 PM 21:00 PM
अमृत 21:00 PM 22:42 PM
चर 22:42 PM 00:24 AM
रोग 00:24 AM 02:06 AM
काल 02:06 AM 03:48 AM
लाभ (काल रात्रि) 03:48 AM 05:30 AM
उद्बेग 05:30 AM 07:12 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आप उन विषयों को महत्व नहीं दे पा रहे हैं जो वास्तव में आपके लिये अभी सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। अपने सौन्दर्य और रहन-सहन पर अत्यधिक ध्यान देंगे। छात्र गुरुजनों के प्रति निष्ठा भाव रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी राय से लोग सहमत नहीं होंगे। निर्माण कार्यों में प्रगति होने के योग बन रहे हैं।

वृषभ : अपने भावों की अभिव्यक्ति प्रेमीजन से कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को विजय मिल सकती है। सम्पत्ति विवाद सुलझाये जा सकते हैं। अपने सिद्धान्तों से किसी भी तरह समझौता न करें। दूसरो के व्यक्तिगत मामलों से दूरी बनाकर रखें।

मिथुन : यदि आपका स्वतन्त्र व्यवसाय है, तो अपने ऑडिट पर नजर बनाये रखें। किसी विशेषज्ञ से भी सलाह लेना उचित होगा। आवश्यक कार्यों में विलम्ब हो सकता है। किसी बड़ी साझेदारी में आज सम्मिलित न हों। बदलते मौसम को लेकर सेहत का ध्यान विशेष रूप से रखें।

कर्क : आर्थिक दृष्टिकोण से दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने शौक पर अत्यधिक धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी की विनम्रता से आकर्षित रहेंगे। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ नये एवं रोचक अनुभव आपको प्राप्त होने वाले हैं। उच्च अधिकारी आपकी अत्यधिक सहायता करेंगे।

सिंह : आत्मविश्वास एवं आशाओं से भरपूर रहेंगे। रिलेशनशिप को विवाह में परिणित करने का विचार बनायेंगे। विदेश में शिक्षा ले रहे लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। मन में विचारों का प्रवाह बढ़ेगा। दूर की यात्रा करने से आपको बचना चाहिये। कुछ मित्र प्रवृत्ति के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

कन्या : प्रेमी जन के प्रति अत्यन्त आकर्षित रहेंगे। कम मेहनत से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यशैली को नया रूप देने का प्रयास करेंगे। दोस्तों के साथ बात करके अच्छा महसूस करेंगे। अनुचित कार्यों में रुचि न लें। युवा अपने करियर को लेकर चिन्तित रहेंगे।

तुला : आपके ऊपर काम का दबाव कम होगा। धन सम्बन्धित कार्यों को लेकर आप निर्णय बदल सकते हैं। दिखावे की प्रवृत्ति के कारण नुकसान हो सकता है। घर में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सामाजिक कार्यों में आप सहभागिता दिखायेंगे।

वृश्चिक : परिवार में आपको प्रशंसा मिलेगी। आपके सुझावों से लोगों को अत्यन्त लाभ मिलेगा। व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। बच्चों को अच्छी सीख दें। कार्यक्षेत्र में तकनीकी परेशानियाँ उभर सकती हैं। IT से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।

धनु : कार्यक्षेत्र में कुछ संरचनात्मक परिवर्तन कर सकते हैं। किसी सहयोगी के कारण आपके काम अटक सकते हैं। घरेलू चिन्ताओं का असर कार्य पर पड़ सकता है। मन की उथल-पुथल को शान्त करने का प्रयास करें। विपरीत परिस्थितियों से घबराने के बजाय उनका समाधान खोजें।

मकर : व्यवसाय में साझेदारों से आपको अत्यधिक लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। दूसरों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। परिवार और कारोबार में सन्तुलन बनाकर रखें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है।

कुम्भ : आपको लोगों के साथ सम्वाद अच्छा रखना चाहिये। विवाह जैसे आयोजनों के लिये खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने के लिये नित्य व्यायाम करें। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोग बहुत मेहनत करेंगे। रिश्तों में नयापन आयेगा। कारोबार में विस्तार के लिये उधार लेना चाह रहे हैं, तो आपको सफलता मिलेगी।

मीन : दूसरों के लिये सदैव अच्छा सोचें। लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी। अधिकारियों का रूख आपके प्रति सकारात्मक रहेगा। रोजगार में परिवर्तन करने के लिये समय अच्छा नहीं है। मित्रों से सहायता लेने में सङ्कोच न करें। युवा वर्ग को किसी नौकरी आदि के इन्टरव्यू में सफलता मिल सकती है।

FROM AROUND THE WEB