Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 11/12/2025
सम्वत् : 2082
मास : पौष कृष्णपक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : सप्तमी तिथि 01:57 PM तक उपरांत अष्टमी
वार : गुरुवार
सूर्योदय : 07:22 AM
सूर्यास्त : 05:37 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : पूर्व फाल्गुनी 03:55 AM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी
योग : विष्कुम्भ योग 11:39 AM तक, उसके बाद प्रीति योग
करण : बव 01:57 PM तक, बाद बालव 02:21 AM तक, बाद कौलव
चन्द्रमा : आज चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य वृश्चिक राशि पर है
राहु काल : राहु काल 01:46 PM से 03:03 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| शुभ (वार वेला) | 07:22 AM | 08:39 AM |
| रोग | 08:39 AM | 09:56 AM |
| उद्बेग | 09:56 AM | 11:13 AM |
| चर | 11:13 AM | 12:29 PM |
| लाभ | 12:29 PM | 13:46 PM |
| अमृत | 13:46 PM | 15:03 PM |
| काल (काल वेला) | 15:03 PM | 16:20 PM |
| शुभ (वार वेला) | 16:20 PM | 17:37 PM |
रात का चौघड़िया :
| अमृत | 17:37 PM | 19:20 PM |
| चर | 19:20 PM | 21:03 PM |
| रोग | 21:03 PM | 22:47 PM |
| काल | 22:47 PM | 00:30 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 00:30 AM | 02:13 AM |
| उद्बेग | 02:13 AM | 03:56 AM |
| शुभ | 03:56 AM | 05:39 AM |
| अमृत | 05:39 AM | 07:23 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : आपकी व्यवहार कुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। उधार के लेन-देन में आपको लाभ मिलेगा। घर में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। आपकी उपलब्धियों की लोग प्रशंसा करेंगे। ऑनलाइन कार्यों से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी।
वृषभ : आज आपको त्वरित निर्णय नहीं लेने चाहिये। कुछ लोग आपका अपमान कर सकते हैं। जोखिम भरे निवेश करने से पहले पूरी जानकारी ले लें। माता के साथ सम्वादहीनता की स्थिति पनप सकती है। व्यापार में आपको एक से अधिक अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन : कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। लोगों के बीच आपके किसी अच्छे काम की चर्चा होगी। प्रेमी आपकी काफी देखभाल करेगा। स्वास्थ्य पहले से बहुत ही अच्छा रहेगा। समान विचारधारा वाले लोगों के बीच अति उत्तम समय व्यतीत करेंगे।
कर्क : घर के किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर थोड़े खिन्न हो सकते हैं। आज घर में टेलीविजन और फोन पर व्यस्त रहेंगे। दूसरों की सहायता करने से आपको सुकून मिलेगा। किन्तु आत्मसम्मान का सदैव ध्यान रहें। कोई शुभ समाचार आपका दिन बना देगा। परोपकार के कार्यों में आप रुचि लेंगे।
सिंह : आपके रुके हुये कार्य आज सम्पन्न होंगे। आपकी वाणी में सौम्यता आपको परिवार में विशेष सम्मान का हकदार बनायेगी। ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में परस्पर प्रेम और विश्वास की भावना में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा में परेशानी होने की सम्भावना है।
कन्या : आज आपको कोई बड़ा और विशेष कार्य आरम्भ नहीं करना चाहिये। व्यापार में नुकसान की आशंका से परेशान रहेंगे। छात्र कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। नाक, कान और गला सम्बन्धी समस्या हो सकती है।
तुला : विद्यार्थी अपनी रणनीति में कुछ प्रयोग कर सकते हैं। स्वजनों का भरपूर प्रेम और सम्मान प्राप्त होगा। पुराने मित्र से आपको सहायता मिलेगी। उत्तम भोजन के शौकीन रहेंगे। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
वृश्चिक : आपको आज किसी को वचन नहीं देना चाहिये। सम्पत्ति के विक्रय की योजना बनायेंगे। प्रेम विवाह को लेकर सहमति बन सकती है। आपके द्वारा कही गयी कोई बात सत्य सिद्ध होगी। किसी मध्यस्थ के कारण से आपका कोई अटका काम बन सकता है।
धनु : रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। गुप्त शत्रु आपके खिलाफ भावनायें भड़का सकते हैं। मस्तिष्क में नयी योजनाओं का प्रवाह बढ़ता जायेगा। विरोधियों के बीच आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पिता की बातें बुरी लग सकती हैं।
मकर : कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन करना पड़ सकता है। बच्चों के व्यवहार में नियन्त्रण रखें। किसी धार्मिक संस्था में सम्मिलित हो सकते हैं। आज गृहकार्यों में अत्यधिक व्यस्त रहने वाले हैं। व्यापारिक डील में हानि हो सकती है।कुम्भ : मनोरञ्जन के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। पति-पत्नी आपसी प्रेम और भाईचारा बनाकर रखें। खानपान में आप परिवर्तन कर सकते हैं। सभी कार्य शान्तिपूर्ण तरीके से होंगे। कहीं दूर की यात्रा का विचार बना सकते हैं।

