Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 12/12/2025
सम्वत् : 2082
मास : पौष कृष्णपक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : अष्टमी तिथि 02:57 PM तक उपरांत नवमी
वार : शुक्रवार
सूर्योदय : 07:23 AM
सूर्यास्त : 05:37 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी 05:50 AM तक उपरांत हस्त
योग : प्रीति योग 11:11 AM तक, उसके बाद आयुष्मान योग
करण : कौलव 02:57 PM तक, बाद तैतिल 03:43 AM तक, बाद गर
चन्द्रमा : आज 10:20 AM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य वृश्चिक राशि पर है
राहु काल : राहु काल 11:13 AM से 12:30 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| चर | 07:23 AM | 08:39 AM |
| लाभ | 08:39 AM | 09:56 AM |
| अमृत (वार वेला) | 09:56 AM | 11:13 AM |
| काल (काल वेला) | 11:13 AM | 12:30 PM |
| शुभ | 12:30 PM | 13:47 PM |
| रोग | 13:47 PM | 15:04 PM |
| उद्बेग | 15:04 PM | 16:20 PM |
| चर | 16:20 PM | 17:37 PM |
रात का चौघड़िया :
| रोग | 17:37 PM | 19:21 PM |
| काल | 19:21 PM | 21:04 PM |
| लाभ (काल रात्रि) | 21:04 PM | 22:47 PM |
| उद्बेग | 22:47 PM | 00:30 AM |
| शुभ | 00:30 AM | 02:13 AM |
| अमृत | 02:13 AM | 03:57 AM |
| चर | 03:57 AM | 05:40 AM |
| रोग | 05:40 AM | 07:23 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : व्यापार में बड़ी व स्थायी पार्टनरशिप हो सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर अवश्य करें। जिससे आपको और भी अच्छे आइडियाज मिलेंगे। यदि स्वास्थ्य में कुछ समस्या हो तो चिकित्सक से शीघ्र सम्पर्क करें। सन्तान को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे।
वृषभ : प्रेम सम्बन्धों को लेकर कड़वाहट हो सकती है। सम्पत्ति की खरीदी में परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन : परिजनों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। यात्रा के दौरान असुविधा होने की सम्भावना है। इसीलिये आज यदि बहुत आवश्यक न हो तो यात्रा से बचें। बेरोजगार लोग नौकरी को लेकर थोड़े चिन्ताग्रस्त हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर आप अत्यन्त सक्रिय रहने वाले हैं। राजनीतिक बहसबाजी के कारण सम्बन्ध खराब हो सकते हैं।
कर्क : आज किसी कारणवश दूसरे शहर की यात्रा कर सकते हैं। नजदीकी मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में जोखिम लेना चाह रहे हैं तो दिन अत्यन्त शुभ है। व्यापारिक डील के लिये समय बहुत अच्छा है। आपकी तार्किक क्षमता की लोग प्रशंसा करेंगे। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा।
सिंह : आज का दिन आपके लिये अत्यन्त शुभ रहने वाला है। आप अपने वचनों में नियन्त्रण रखें। भोजन में शुद्धता और पौष्टिकता का ध्यान अवश्य रखें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है।
कन्या : परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें। भोग-विलास में आप धन खर्च करेंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। कारोबार में नया प्रयोग करने के लिये दिन उत्तम है। विवादित मामलों के सुलझने के योग बन रहे हैं।
तुला : आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। लेकिन आपको गलत मार्गों का चयन करने से बचना चाहिये। नजदीकी लोग आपकी भावनाओं को ठेस पहुँचा सकते हैं। इसीलिये आज गम्भीर विषयों पर चर्चा करने से बचें। छोटी-छोटी बातों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है।
वृश्चिक : राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। जोड़ों में दर्द और गठिया से पीड़ित जातकों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। आपके व्यवहार से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। आयात-निर्यात सम्बन्धी व्यवसाय से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं।
धनु : कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। व्यावसायिक अनुबन्धों के लिये दिन अत्यन्त शुभ है। मध्यस्थता से कई अटके हुये मामलों का समाधान कर लेंगे। आपकी तर्कशक्ति दूसरों की समस्याओं का भी समाधान करने में सहायता करेगी। पुराने मित्रों से अचानक मुलाकात हो सकती है।
मकर : अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। दूसरों के साथ अपनी तुलना न करें। धार्मिक कार्यों में आप अत्यधिक रुचि लेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर अत्यन्त सावधान रहेंगे।कुम्भ : आज अधिक सोच-विचार करने के कारण तनाव में आ सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को परिवार के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। गूढ़ ज्ञान-विज्ञान को लेकर अत्यधिक जिज्ञासु रहने वाले हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। दूसरों के विश्वास पर अपने कार्य न छोड़ें।

