Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 14/12/2025

सम्वत् : 2082 

मास : पौष कृष्णपक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : दशमी तिथि 06:50 PM तक उपरांत एकादशी

वार : रविवार 

सूर्योदय : 07:24 AM 

सूर्यास्त : 05:38 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  हस्त 08:18 AM तक उपरांत चित्रा

योग : सौभाग्य योग 11:45 AM तक, उसके बाद शोभन योग

करण : विष्टि 06:50 PM तक, बाद बव

चन्द्रमा :  आज 09:41 PM तक चन्द्रमा कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा 

सूर्य : सूर्य वृश्चिक राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 04:21 PM से 05:38 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

उद्बेग 07:24 AM 08:41 AM
चर 08:41 AM 09:57 AM
लाभ 09:57 AM 11:14 AM
अमृत (वार वेला) 11:14 AM 12:31 PM
काल (काल वेला) 12:31 PM 13:48 PM
शुभ 13:48 PM 15:04 PM
रोग 15:04 PM 16:21 PM
उद्बेग 16:21 PM 17:38 PM

रात का चौघड़िया  :

शुभ 17:38 PM 19:21 PM
अमृत 19:21 PM 21:05 PM
चर 21:05 PM 22:48 PM
रोग 22:48 PM 00:31 AM
काल 00:31 AM 02:14 AM
लाभ (काल रात्रि) 02:14 AM 03:58 AM
उद्बेग 03:58 AM 05:41 AM
शुभ 05:41 AM 07:24 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष :  आज दिन की शुरुआत कुछ तनावपूर्ण हो सकती है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। घर-गृहस्थी के कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। अधूरे पड़े कार्यों को निपटाने में अधिक समय व्यतीत होगा। आपको कुछ विश्वासपात्र लोग धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।

वृषभ : आज का दिन कुछ तनावयुक्त हो सकता है। प्रियजन मौके पर आपका साथ नहीं देंगे। आपके चरित्र का नकारात्मक पहलू उभर के सामने आ सकता है। प्रेमी जन से बहस तो बिल्कुल भी न करें। आज समय शान्तिपूर्वक बितायें।

मिथुन : आप अतिशीघ्रता में कोई बड़ा निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। दोस्तों के साथ मनोरंजन का आनन्द लेंगे। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। अहंकार और अड़ियल रवैये के कारण शुभचिन्तक आपसे दूरी बना सकते हैं।

कर्क : आज का दिन अत्यन्त सकारात्मक रहेगा। अपनी क्षमताओं का बेहतरीन उपयोग कर पायेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बड़ी सफलता मिल सकती है। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसायियों को बड़ी डील मिल सकती है। सेहत के मामले में भी आज का दिन उत्तम होगा।

सिंह : कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से बहस हो सकती है। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में सम्भलकर निवेश करें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को पर्याप्त महत्व नहीं दे पा रहे हैं। महिलायें घरेलू सामान की खरीदारी में धन खर्च होगा। किसी को वचन देने से बचें।

कन्या : व्यवसाय में लाभ की सम्भावनायें बनेंगी। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। गूढ़ अनुसन्धान में आप रुचि ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे।

तुला : आपको अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखना पड़ेगा। विद्युतीय उपकरणों में कुछ खराबी आ सकती है। छोटी सी बात विवाद का रूप ले सकती है। मन में अपनी उपलब्धियों को लेकर असन्तोष रहेगा। शाम के समय आप किसी देवालय में जा सकते हैं।

वृश्चिक : आज आप अत्यधिक व्यस्त रहने के बावजूद अपनों को समय देंगे। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। आँखों की सेहत का ध्यान रखें। अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।

धनु : आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहने वाली है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों पर अधिक निर्भर न रहें। बच्चों के व्यवहार पर नजर बनाये रखें। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। उच्च अकादमिक जगत से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

मकर : आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। अध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोगों से सम्पर्क हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने वर्चस्व की चिन्ता रहेगी। किसी परिजन की बातें कड़वी लग सकती है। आपकी भावनाओं का लोग गलत लाभ उठाने का प्रयास करेंगे।

कुम्भ : आज त्वरित प्रतिक्रिया देने के कारण व्यापार में नुकसान हो सकता है। उधार धन के लेन-देन से बचें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। युवाओं की संगत बिगड़ सकती है। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को कुछ परेशानियाँ होंगी।

मीन : आज स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है। करियर को लेकर अत्यन्त सजग रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। व्यवसाय में अपने सहयोगियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं। दैनिक कार्यों में कुछ रुकावटें आयेंगी। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

FROM AROUND THE WEB