Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 16/12/2025
सम्वत् : 2082
मास : पौष कृष्णपक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : द्वादशी तिथि 11:57 PM तक उपरांत त्रयोदशी
वार : मंगलवार
सूर्योदय : 07:25 AM
सूर्यास्त : 05:39 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : स्वाति 02:09 PM तक उपरांत विशाखा
योग : अतिगण्ड योग 01:22 PM तक, उसके बाद सुकर्मा योग
करण : कौलव 10:38 AM तक, बाद तैतिल 11:57 PM तक, बाद गर
चन्द्रमा : आज चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य वृश्चिक राशि पर है
राहु काल : राहु काल 03:05 PM से 04:22 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| रोग | 07:25 AM | 08:42 AM |
| उद्बेग (वार वेला) | 08:42 AM | 09:58 AM |
| चर | 09:58 AM | 11:15 AM |
| लाभ | 11:15 AM | 12:32 PM |
| अमृत | 12:32 PM | 13:49 PM |
| काल (काल वेला) | 13:49 PM | 15:05 PM |
| शुभ | 15:05 PM | 16:22 PM |
| रोग | 16:22 PM | 17:39 PM |
रात का चौघड़िया :
| काल | 17:39 PM | 19:22 PM |
| लाभ (काल रात्रि) | 19:22 PM | 21:05 PM |
| उद्बेग | 21:05 PM | 22:49 PM |
| शुभ | 22:49 PM | 00:32 AM |
| अमृत | 00:32 AM | 02:16 AM |
| चर | 02:16 AM | 03:59 AM |
| रोग | 03:59 AM | 05:42 AM |
| काल | 05:42 AM | 07:26 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। जीवनसाथी की सलाह का आपको करियर में लाभ मिलेगा। धन के लेन-देन वाले कार्य आज कर सकते हैं। सन्तान को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं। भविष्य को लेकर आप योजना बनायेंगे। माता-पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ : कार्यक्षेत्र की राजनीति से स्वयं को दूर रखें। गृह कार्यों में आज व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर अत्यन्त उत्सुक रहेंगे। आपको स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिये। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शान्तिपूर्ण तरीके से आपके काम पूरे हो जायेंगे।
मिथुन : करियर में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को शिक्षा में मनोनुकूल परिणाम मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आपके पास नयी जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। आक्रोशित होने के बजाय धैर्यपूर्वक निर्णय लेना आपके हित में होगा। माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा।
कर्क : कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा। भविष्य के बारे में आपको थोड़ा सोच-विचार करना पड़ेगा। परिजनों के व्यवहार से क्षुब्ध रहेंगे। फोन के माध्यम से शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। सम्पत्ति के दस्तावेजों और एग्रीमेन्ट आदि की पूरी जाँच-परख कर लें। सन्तान के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।
सिंह : आप अपनी उन्नति से उल्लासित रहेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। आज घर का माहौल बड़ा ही आनन्ददायक रहने वाला है। माता-पिता अपने बच्चों को विशेष समय देंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
कन्या : नये व्यावसायिक सम्पर्क विकसित हो सकते हैं। अपने खान-पान को हेल्दी रखें। अपना व्यवहार संयमित रखें। अधिकारी वर्ग आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहेगा। किसी महिला की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। दूसरों की बातों पर अधिक ध्यान न दें।
तुला : अपनी दिनचर्या अत्यन्त अनुशासित रखने का प्रयास करें। इसका लाभ आपको ऊर्जा में बढ़ोत्तरी के रूप में मिलेगा। घर के इन्टीरियर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। सन्तान के विवाह की चिन्ता दूर होगी। मित्रों के साथ हँसी-मजाक में समय बितायेंगे।
वृश्चिक : कार्यक्षमता में कुछ कमी महसूस होगी। अपनी कमियों में सुधार लाने का प्रयास करें। कारोबार में उतार-चढ़ाव की परेशानी हो सकती है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। अति आत्मविश्वास को अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते कार्यों में विघ्न आ सकते हैं।
धनु : आपके व्यक्तित्व में सुधार आयेगा। दोस्तों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। महत्वपूर्ण आधिकारिक यात्रा हो सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। करियर को लेकर समस्याओं का समाधान होने की सम्भावना है। आय के नये स्रोत विकसित होंगे।
मकर : आपके मन में अच्छे और सतविचार उत्पन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। अपने काम में लगातार सुधार करते रहें। स्वरोजगार में आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है। अपनी रुचि के अनुसार ही काम करें तो अच्छा रहेगा।कुम्भ : कुछ लोग ईर्ष्यावश आपको गलत सलाह दे सकते हैं। बड़े भाई-बहनों की चिन्ता रहेगी। अनावश्यक यात्रा करने से बचें। अपनी कमियों पर सुधार लाने का प्रयास करें। बनते कार्यों में विघ्न आने की सम्भावना है। आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी।

