Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 14/10/2025
सम्वत् : 2082
मास : कार्तिक कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : अष्टमी तिथि 11:09 AM तक उपरांत नवमी
वार : मंगलवार
सूर्योदय : 06:40 AM
सूर्यास्त : 06:04 PM
ऋतु : ग्रीष्म
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : पुनर्वसु 11:54 AM तक उपरांत पुष्य
योग : सिद्ध योग 04:11 AM तक, उसके बाद साध्य योग
करण : कौलव 11:10 AM तक, बाद तैतिल 10:47 PM तक, बाद गर
चन्द्रमा : आज चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य कन्या राशि पर है
राहु काल : राहु काल 03:13 PM से 04:39 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
रोग | 06:40 AM | 08:06 AM |
उद्बेग (वार वेला) | 08:06 AM | 09:31 AM |
चर | 09:31 AM | 10:57 AM |
लाभ | 10:57 AM | 12:22 PM |
अमृत | 12:22 PM | 13:48 PM |
काल (काल वेला) | 13:48 PM | 15:13 PM |
शुभ | 15:13 PM | 16:39 PM |
रोग | 16:39 PM | 18:04 PM |
रात का चौघड़िया :
काल | 18:04 PM | 19:39 PM |
लाभ (काल रात्रि) | 19:39 PM | 21:13 PM |
उद्बेग | 21:13 PM | 22:48 PM |
शुभ | 22:48 PM | 00:22 AM |
अमृत | 00:22 AM | 01:57 AM |
चर | 01:57 AM | 03:32 AM |
रोग | 03:32 AM | 05:06 AM |
काल | 05:06 AM | 06:41 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : आज घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। इस कारण आपका मन विचलित रहेगा। बिजली के उपकरणों का सावधानी पूर्वक प्रयोग करें। अपनी गलत आदतों पर शीघ्रता से नियन्त्रण कर लें। नये वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
वृषभ : अपनी कार्यशैली में सुधार करने का प्रयास करेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े हुये कारोबार में धन लाभ होगा। विद्यार्थी आज पढ़ाई पर अत्यधिक ध्यान देंगे। आय के नये स्रोत विकसित होंगे। बच्चों के भविष्य की योजना बना सकते हैं।
मिथुन : कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपका मन नहीं लगेगा। नये कारोबार में नकदी को लेकर परेशानी हो सकती है। विवाहेतर सम्बन्धों से आपको बचना चाहिये। जल्दबाजी में कोई योजना न बनायें।
कर्क : आज आप धन की बचत करना चाहेंगे। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। उच्च अधिकारियों से बेवजह कहासुनी हो सकती है। दूसरों के कार्यों में दखलन्दाजी न करें। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है।
सिंह : अपनी व्यक्तिगत बातों को दूसरों से शेयर न करें। सरकारी मामलों में आपको समस्या होगी। जीवनसाथी के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। उच्च अध्ययन में आप रुचि ले सकते हैं। बुरी संगत के कारण आपको नुकसान हो सकता है।
कन्या : कानूनी मामलों की अड़चन दूर होगी। लम्बित मामलों के परिणाम आपके पक्ष में होने की सम्भावना है। अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। निर्माण कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ रचनात्मक प्रयोग कर सकते हैं।
तुला : कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। आपकी कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा होगी। मित्रों का सहयोग लेना हितकारी होगा। आज जो लोग आपके विरुद्ध थे, वे आपके पक्ष में आ सकते हैं। नया मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ कठोर निर्णय ले सकते हैं।
वृश्चिक : विदेश में कार्यरत लोगों को सम्मान मिल सकता है। व्यवसाय में रुके हुये कार्यों में सफलता मिलेगी। जॉब में बदलाव करने का विचार बना सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में प्रतिकूलता रहेगी। समय के अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें।
धनु : आज किसी भी तरह की उधारी न करें। दूसरों के कार्यों में दखलन्दाजी न करें। दाम्पत्य सम्बन्धों को समय अवश्य दें। रक्तचाप और शुगर के रोगियों की परेशानी हो सकती है। तनाव की वजह से आपकी नींद भी प्रभावित हो सकती है। पर्याप्त आराम करना हितकर होगा।
मकर : आपको आज प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। घर में मित्रों का आगमन होगा। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है।कुम्भ : आपको आज अत्यधिक परिश्रम करने के बाद ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपने भविष्य के प्रकल्पों को लेकर लापरवाही न करें। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। कार्यक्षेत्र में राजनीति हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम बनाये रखें।