Movie prime

आज खास : आज त्रयोदशी तिथि 02:28 PM तक, चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर, राहु काल 02:21 PM से 04:00 PM तक

 

दिनांक : 07/08/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : श्रावण कृष्ण पक्ष

तिथि :  त्रयोदशी तिथि 02:28 PM तक उपरांत चतुर्दशी 

वार :  गुरुवार 

सूर्योदय : 06:06 AM 

सूर्यास्त : 07:18 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :   पूर्वाषाढ़ा 02:01 PM तक उपरांत उत्तराषाढ़ा

योग : विष्कुम्भ योग 06:42 AM तक, उसके बाद प्रीति योग 05:38 AM तक, उसके बाद आयुष्मान योग

करण :  तैतिल 02:28 PM तक, बाद गर 02:24 AM तक, बाद वणिज

चन्द्रमा :  आज 08:11 PM तक चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा 

सूर्य : सूर्य कर्क राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 02:21 PM से 04:00 PM तक

दिन का चौघड़िया :

शुभ (वार वेला) 06:06 AM 07:45 AM
रोग 07:45 AM 09:24 AM
उद्बेग 09:24 AM 11:03 AM
चर 11:03 AM 12:42 PM
लाभ 12:42 PM 14:21 PM
अमृत 14:21 PM 16:00 PM
काल (काल वेला) 16:00 PM 17:39 PM
शुभ (वार वेला) 17:39 PM 19:18 PM

रात का चौघड़िया  :

अमृत 19:18 PM 20:39 PM
चर 20:39 PM 22:00 PM
रोग 22:00 PM 23:21 PM
काल 23:21 PM 00:42 AM
लाभ (काल रात्रि) 00:42 AM 02:03 AM
उद्बेग 02:03 AM 03:25 AM
शुभ 03:25 AM 04:46 AM
अमृत 04:46 AM 06:07 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : किसी जरूरी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। बच्चे अपने घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। आज आपको कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। व्यवसाय में आपको अपने ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिये।

वृषभ : आपकी छोटी-छोटी गलतियों को लोग बड़ा करके दिखायेंगे। पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। पुरानी बातें दोबारा सामने उभर के आ सकती हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। सहकर्मियों के साथ झगड़ा हो सकता है।

मिथुन : आज सुबह से आप अत्यन्त ऊर्जावान महसूस करेंगे। बच्चे आपके प्रति आज्ञाकारी रहेंगे। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। आपको व्यवसाय में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने मन की इच्छाओं को शेयर करना हितकर होगा।

कर्क : कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी जिम्मेदारियाँ प्राप्त हो सकती हैं। परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। रुके हुये काम को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार वृद्धि के लिये लोन ले सकते हैं। दूसरों की सहायता करने से आत्मिक सन्तोष की अनुभूति होगी।

सिंह : आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। किसी नयी विधा का प्रयोग आप सीख सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर अत्यन्त गम्भीर रहने वाले हैं। बुद्धिमान लोगों की संगत प्राप्त होगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से आपको बचना चाहिये।

कन्या : आज आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। कारोबार में मनोनुकूल परिणाम मिलने की सम्भावना कम है। अनावश्यक खर्चों के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। बच्चों की गलत गतिविधियों को नजरअन्दाज न करें। विरोधी आपकी आलोचना करेंगे। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत अच्छा है।

तुला : पारिवारिक जीवन अत्यन्त सुखद रहेगा। घर के बड़े आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। घर की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। दोस्तों के साथ दर्शनीय स्थल का आनन्द ले सकते हैं। स्वादिष्ट व्यञ्जनों का आनन्द उठायेंगे।

वृश्चिक : धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। जो भी काम करें पहले उसकी योजना बना लें। अनुचित खानपान के कारण पाचन खराब होने की आशंका है। शरीर में थकावट और कमजोरी महसूस हो सकती है। नींद पर्याप्त मात्रा में लें जिससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। युवा वर्ग गलत वृत्तियों की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

धनु : आज व्यवसाय में तेजी रहेगी। पहले हुये नुकसान की आज भरपाई हो सकती है। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा जोर पकड़ेगी। प्रभावशैली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। महिलाओं के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।

मकर : अनावश्यक मामलों में आपको फँसने से बचना चाहिये। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। नौकरी पेशा लोग अपने काम को लेकर थोड़े तनाव में हो सकते हैं। मानसिक रूप से थोड़े परेशान होने की सम्भावना बन रही है। सन्तान पक्ष से आपको खुशखबरी मिल सकती है।

कुम्भ : निजी क्षेत्र में नौकरी कर रहे लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन बहुत सुखमय रहेगा। प्रेम विवाह की योजना बना सकते हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नयी जॉब की शुरुआत हो सकती है। नयी सम्पत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं।

मीन : घर के बुजुर्ग आपकी बातों को अत्यन्त गम्भीरता से लेंगे। विरोधियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। पिता को कार्यक्षेत्र में उत्तम सफलता मिल सकती है। सन्तान को लेकर परेशानियाँ दूर होंगी। पड़ोसियों के साथ कुछ महत्वपूर्ण बातों को लेकर चर्चा कर सकते हैं।