आज खास : सप्तमी 04:19 AM तक, राहू काल 05:37 PM तक
May 14, 2024, 05:00 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 14/05/2024 सम्वत् : 2081 मास : बैशाख कृष्ण तिथि :सप्तमी 04:19 AM तक तत्पश्चात अष्टमी वार :मंगलवार सूर्योदय : 05:49 AM सूर्यास्त : 07:18 PM ऋतू :ग्रीष्म अयन : उत्तरायण
नक्षत्र :पुष्य 01:05 PM तक तत्पश्चात अश्लेषा योग : गंड 07:26 AM तक तत्पश्चात वृद्धि करण : गर 03:29 PM तक तत्पश्चात वणिज 04:19 AM तक तत्पश्चात विष्टि चन्द्रमा : कर्क राशि पर संचार करेगा सूर्य : मेष राशि 06:04 PM तक रहेगा तत्पश्चात वृषभ राशि में आएगा राहू काल :आज 03:55 PM से 05:37 PM तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त : आज 12:06 PM से 01:00 PM तक रहेगा
दिन का चौघड़िया :
रात का चौघड़िया : | मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| रोग | 05:51 AM | 07:32 AM |
| उद्वेग | 07:32 AM | 09:12 AM |
| चर | 09:12 AM | 10:52 AM |
| लाभ | 10:52 AM | 12:33 PM |
| अमृत | 12:33 PM | 02:13 PM |
| काल | 02:13 PM | 03:53 PM |
| शुभ | 03:53 PM | 05:34 PM |
| रोग | 05:3 PM | 07:14 PM |
| मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| काल | 07:14 PM | 08:34 PM |
| लाभ | 08:33 PM | 09:53 PM |
| उद्वेग | 09:53 PM | 11:13 PM |
| शुभ | 11:13 PM | 12:32 AM* |
| अमृत | 12:32 AM* | 01:52 AM* |
| चर | 01:52 AM* | 03:11 AM* |
| रोग | 03:1 AM* | 04:31 AM* |
| काल | 04:31 AM* | 05:51 AM* |
मेष राशि : अपने से बड़ों के आग्रह और सलाह की अवहेलना न करें। हृदय रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये। अपनी बातों को जीवनसाथी के साथ शेयर अवश्य करें। जीवन में आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। कानूनी मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं। वृषभ राशि :कारोबार में बड़ा धन लगा सकते हैं। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। शाम के समय किसी भी तरह के वैचारिक बहस और चर्चाओं से बचें। आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। पूजा-पाठ और ध्यान में विशेष रुचि लेंगे।
कर्क राशि :आपको व्यवसाय को लेकर अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। भावनाओं के बजाय व्यवहारिकता को अपनायें। पैतृक सम्पत्ति को लेकर आ रही बाधा दूर होगी। छात्रों को करियर को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। किसी धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि :आज धन से जुड़े मामलों में थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। गले में इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। साझेदारी वाले व्यापार में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। कन्या राशि :किसी मित्र के बारे में सनसनीखेज खबर सुनने को मिल सकती है। घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ दूसरी किसी नयी विधा को सीखने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाह न रहें।
तुला राशि : आज आप नये विचारों के प्रभाव में रहेंगे। आपकी सलाह से किसी व्यक्ति का रुका हुआ काम शुरू हो सकता है। पारिवारिक मामलों को अच्छी तरह सुलझा लेंगे। योजनाओं के अनुसार काम पूरे होने से प्रसन्न रहेंगे। घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। शाम का समय मनोरञ्जन में व्यतीत हो सकता है।
वृश्चिक राशि : सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करना लाभकारी होगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। कानूनी मामलों को लेकर सावधानी रखें। ननिहाल पक्ष में कुछ परेशानियाँ हो सकती है। गूढ़ विद्याओं में रुचि लेंगे।
धनु राशि :आज घर में किसी बात को लेकर कलह हो सकती है। बहुमूल्य वस्तुओं को सम्भाल कर रखें। महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। बच्चे गलत आदतों की तरफ प्रवृत्त न हों इसका ध्यान रखें। ज्योतिष और आध्यात्म की तरफ रुचि जागृत होगी।
कुम्भ राशि :माइग्रेन के रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये। साहित्य से जुड़े लोगों का सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपका महत्व बढ़ेगा। घर में किसी उत्सव को लेकर तैयारी हो सकती है। यात्राओं के लिये दिन अच्छा है। यदि जॉब इन्टरव्यू में बैठ रहे हैं तो सफलता मिल सकती है।
मीन राशि :व्यापार को शुरू करने में मित्र आपको सहयोग करेंगे। घर के कार्यों में आप व्यस्त रहने का प्रयास करेंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी की निन्दा करने से आपका ही अपमान हो सकता है। नींद पर्याप्त मात्रा में लें।

