Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 16/10/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : कार्तिक कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : दशमी तिथि 10:35 AM तक उपरांत एकादशी

वार : गुरुवार

सूर्योदय : 06:41 AM 

सूर्यास्त : 06:02 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : आश्लेषा 12:42 PM तक उपरांत मघा

योग :  शुभ योग 02:10 AM तक, उसके बाद शुक्ल योग 

करण :  विष्टि 10:36 AM तक, बाद बव 10:50 PM तक, बाद बालव

चन्द्रमा :  आज 12:42 PM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा 

सूर्य : सूर्य कन्या राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  01:47 PM से 03:12 PM तक 

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

शुभ (वार वेला) 06:41 AM 08:06 AM
रोग 08:06 AM 09:32 AM
उद्बेग 09:32 AM 10:57 AM
चर 10:57 AM 12:22 PM
लाभ 12:22 PM 13:47 PM
अमृत 13:47 PM 15:12 PM
काल (काल वेला) 15:12 PM 16:37 PM
शुभ (वार वेला) 16:37 PM 18:02 PM

रात का चौघड़िया  :

अमृत 18:02 PM 19:37 PM
चर 19:37 PM 21:12 PM
रोग 21:12 PM 22:47 PM
काल 22:47 PM 00:22 AM
लाभ (काल रात्रि) 00:22 AM 01:57 AM
उद्बेग 01:57 AM 03:32 AM
शुभ 03:32 AM 05:07 AM
अमृत 05:07 AM 06:42 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। आपकी प्रतिष्ठा पर आँच आ सकती है। बच्चों पर अपनी मर्जी और इच्छाओं को न थोपें। विरोधियों के निशाने में आ सकते हैं। प्रेमीजन के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे।

वृषभ : आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या कर सकते हैं। अधिकारी वर्ग का विश्वास आपके ऊपर बढ़ेगा। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण रहेगा।

मिथुन : दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बेहतरीन रहेगा। मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में आय बढ़ने से उत्साहित होंगे।

कर्क : पैतृक सम्पत्ति के मामले सुलझने की सम्भावना हैं। आपके काम की गति कुछ धीमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपका सहयोग कर सकते हैं। किन्तु आप वर्तमान स्थिति को लेकर प्रसन्न नहीं रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में कुछ परेशानी हो सकती है। पैरों में दर्द और थकान की स्थिति होगी।

सिंह : आपको कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। नयी नौकरी ढूँढ रहे हैं तो आज आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। जीवनसाथी से आपको कुछ उपहार मिल सकता है। युवा प्रेमी जोड़े आज एकान्त में समय बिताना चाहेंगे। ससुराल पक्ष में कोई आयोजन हो सकता है।

कन्या : आज स्वजन ही आपका विरोध कर सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में कड़वाहट आ सकती है। पुरानी नकारात्मक बातें आपके वर्तमान पर हावी हो सकती हैं। आज अच्छे लोगों के साथ समय बितायें। कार्यक्षेत्र में आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है।

तुला : आपकी मानसिक मजबूत रहेगी। सभी काम आराम से समय पर हो जायेंगे। अधिक सोच-विचार में अपना समय बर्बाद न करें। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा। शुभ कार्यों पर आप अत्यधिक धन खर्च करेंगे।

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल स्थानान्तरण हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। आज आप कुछ नया आरम्भ करने का प्रयास करेंगे। उलझे हुये मामलों को अपने पक्ष में कर लेंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ गम्भीर मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्त्व से लोग आकर्षित रहेंगे।

धनु : आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। छात्रों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। धैर्यपूर्वक लिये गये निर्णयों से लाभ मिलेगा। अधूरे कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। घर के बुजुर्गों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।

मकर : जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। इसीलिये आपको अपना व्यवहार नम्र रखना चाहिये। बजट की कमी के कारण आपके काम तय समय पर पूरे नहीं होंगे। किसी सहयोगी व्यक्ति से विश्वासघात हो सकता है। स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। सिरदर्द और तनाव के कारण दिन खराब हो सकता है।

कुम्भ : परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। नया व्यवसाय शुरू करने के लिये दिन सुखद है। घर में साज-सजावट शुरू करेंगे। आय के नये स्रोत विकसित होंगे। परिजनों के साथ घूमने के लिये जा सकते हैं। प्रेमीजन को प्रपोज करने के लिये बहुत अच्छा दिन है।

मीन : आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। व्यापार में आपको काफी अच्छा लाभ मिलेगा। मित्रों की सलाह आज आपके काम आयेगी। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिन्ता होगी।

FROM AROUND THE WEB