Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 17/10/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : कार्तिक कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : एकादशी तिथि 11:12 AM तक उपरांत द्वादशी 

वार : शुक्रवार

सूर्योदय : 06:42 AM 

सूर्यास्त : 06:01 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : मघा 01:57 PM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी

योग :  शुक्ल योग 01:48 AM तक, उसके बाद ब्रह्म योग 

करण :  बालव 11:12 AM तक, बाद कौलव 11:42 PM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा :  आज चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा 

सूर्य : सूर्य अक्टूबर 17, 01:45 PM तक कन्या राशि, उपरांत तुला राशि में प्रवेश

राहु काल :  राहु काल  10:57 AM से 12:22 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

चर 06:42 AM 08:07 AM
लाभ 08:07 AM 09:32 AM
अमृत (वार वेला) 09:32 AM 10:57 AM
काल (काल वेला) 10:57 AM 12:22 PM
शुभ 12:22 PM 13:46 PM
रोग 13:46 PM 15:11 PM
उद्बेग 15:11 PM 16:36 PM
चर 16:36 PM 18:01 PM

रात का चौघड़िया  :

रोग 18:01 PM 19:36 PM
काल 19:36 PM 21:12 PM
लाभ (काल रात्रि) 21:12 PM 22:47 PM
उद्बेग 22:47 PM 00:22 AM
शुभ 00:22 AM 01:57 AM
अमृत 01:57 AM 03:32 AM
चर 03:32 AM 05:07 AM
रोग 05:07 AM 06:42 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष :  आपकी दिनचर्या अत्यन्त व्यवस्थित रहेगी। पारिवारिक तनाव दूर होगा। मन में अज्ञात कारणों से चिन्ता रहेगी। व्यवसाय में आपको शानदार धन लाभ होगा। नयी नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

वृषभ : पूर्व में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। आपकी प्रतिभा और योग्यता की प्रशंसा होगी। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। सन्तान की उन्नति से आप अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन : कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आज आपका मन अत्यन्त प्रसन्न रहेगा। बढ़ते खर्चों को लेकर निराशा होने की सम्भावना है। बच्चों के स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को लेकर निष्ठावान रहना चाहिये। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधान होकर वक्तव्य देने चाहिये।

कर्क : अटके हुये कार्य पुनः प्रारम्भ होंगे। आज आपको शारीरिक पीड़ा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा। अति उत्साह में कोई नया कार्य आरम्भ न करें।

सिंह : आपको कार्यक्षेत्र में नकारात्मक परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। ससुराल पक्ष के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें। अनावश्यक खर्चों पर नियन्त्रण रखें। प्रेम सम्बन्धों में थोड़ी अनबन हो सकती है। कड़वे वचन बोलने से आपको बचना चाहिये।

कन्या : आपके ऊपर मानसिक दबाव बढ़ सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों को परेशानी हो सकती है। अपनी बुद्धि का उचित प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। माइग्रेन के रोगियों को भोजन और नींद का विशेष ध्यान रखना चाहिये।

तुला : आय के नये स्रोत बनने की सम्भावना है। व्यापार को लेकर बड़ी डील हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों के साथ आप समय बिताना पसन्द करेंगे।

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी। धन की कमी से रुके हुये कार्य प्रारम्भ हो सकते हैं। आपको व्यापार में बड़े अवसर मिल सकते हैं। अपनी पुरानी गलतियों का विश्लेषण करेंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहने वाले हैं।

धनु : आज आपके सहकर्मी आपकी अत्यधिक आलोचना करेंगे। जीवनसाथी के साथ नोक-झोंक होने की आशंका है। गरिष्ठ भोजन का सेवन आपको नहीं करना चाहिये। इससे कमर दर्द और पेट की बीमारियाँ परेशान कर सकती है।

मकर : अपने स्वाभिमान से समझौता न करें। विज्ञान और तकनीक के प्रति अत्यधिक आकर्षित रहेंगे। घर में आपका मन नहीं लगेगा। तीर्थ स्थल की यात्रा हो सकती है। हिसाब-किताब में आपको पारदर्शिता रखनी चाहिये।

कुम्भ : कार्यक्षेत्र का वातावरण सुखद रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। बच्चे काफी अनुशासित रहेंगे। रिश्तेदारों के घर जाने का अवसर मिलेगा। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से मुलाकात होगी। पुराना रोग कष्ट दे सकता है।

मीन : समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में होने की सम्भावना है। पिताजी के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। अति-उत्साह में आपके काम बिगड़ सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको लाभ प्राप्त होगा। विरोधी आपके प्रति सक्रिय रहेंगे।

FROM AROUND THE WEB