Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 19/10/2025

सम्वत् : 2082 

मास : कार्तिक कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : त्रयोदशी तिथि 01:51 PM तक उपरांत चतुर्दशी

वार : रविवार

सूर्योदय : 06:43 AM 

सूर्यास्त : 05:59 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  उत्तर फाल्गुनी 05:49 PM तक उपरांत हस्त

योग :  इन्द्र योग 02:04 AM तक, उसके बाद वैधृति योग

करण :  वणिज 01:52 PM तक, बाद विष्टि 02:46 AM तक, बाद शकुनि

चन्द्रमा :  आज चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य तुला राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 04:35 PM से 05:59 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

उद्बेग 06:43 AM 08:08 AM
चर 08:08 AM 09:32 AM
लाभ 09:32 AM 10:57 AM
अमृत (वार वेला) 10:57 AM 12:21 PM
काल (काल वेला) 12:21 PM 13:46 PM
शुभ 13:46 PM 15:10 PM
रोग 15:10 PM 16:35 PM
उद्बेग 16:35 PM 17:59 PM

रात का चौघड़िया  :

शुभ 17:59 PM 19:35 PM
अमृत 19:35 PM 21:10 PM
चर 21:10 PM 22:46 PM
रोग 22:46 PM 00:21 AM
काल 00:21 AM 01:57 AM
लाभ (काल रात्रि) 01:57 AM 03:33 AM
उद्बेग 03:33 AM 05:08 AM
शुभ 05:08 AM 06:44 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष :  आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। किसी पॉलिसी में बड़ा पूँजी निवेश कर सकते हैं। मन में परोपकार का भाव जागृत होगा। यश मिलने से आपके मन में अहंकार का भाव भी जागृत हो सकता है। वैवाहिक सम्बन्ध काफी अच्छे रहेंगे।

वृषभ : सहकर्मी आपके प्रति ईर्ष्या का भाव रख सकते हैं। वैचारिक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। गुप्त शत्रु आपको आपके शुभचिन्तकों के प्रति भड़काने का प्रयास कर सकते हैं। अनावश्यक कार्यों में धन बर्बाद हो सकता है। माता के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

मिथुन : कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। मित्रों के साथ करियर को लेकर चर्चा करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। शुभ समाचार मिलने से पूरा दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। भोजन में कुछ अरुचि हो सकती है।

कर्क : आज अपनी आय में वृद्धि के तरीकों पर विचार कर सकते हैं। व्यापार की चुनौतियों का हल निकाल लेंगे। माता-पिता के साथ सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। परिवार के छोटे सदस्यों की प्रसन्नता देखकर आप भी खुश रहेंगे। किसी तीर्थ यात्रा का विचार बना सकते हैं।

सिंह : परिवार के बुजुर्गों के साथ आपका तालमेल बेहतरीन रहेगा। घर में धार्मिक आयोजन होने से आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सिद्धान्तों के बजाय व्यवहारिक तरीके से समस्याओं का समाधान कर पायेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही परेशानियाँ दूर होंगी।

कन्या : आज अधिकांश समय शान्त रहेंगे। घर की देखरेख को आज समय देना पसन्द करेंगे। आज रोगियों को सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। नकारात्मक लोग आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। मन में उथल-पुथल और द्वन्द होता रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ थोड़े सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं।

तुला : करियर के उन्नति के बेहतरीन अवसर आपको मिल सकते हैं। पिछले काफी समय से लम्बित कार्य अब शुरू होने के अच्छे योग हैं। आपको अच्छे कार्यों के कारण पुरस्कार मिल सकता है। दाम्पत्य सम्बन्ध काफी रोमान्टिक हो सकते हैं। व्यवसाय में नया प्रयोग न करें।

वृश्चिक : आज आप शान्ति से अपना दिन बिताना चाहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत ही अच्छा है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक उत्तरदायित्व का भली-भाँति निर्वाह करेंगे। जल्दबाजी में काम करने से हानि हो सकती है।

धनु : कारोबारी यात्रा के लिये जा सकते हैं। वाद-विवाद से आपको बचना चाहिये। कई दिनों बाद प्रेमीजन से मुलाकात होगी। उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। अधिकारियों के साथ सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। आपके विचारों को समाज में प्रमुखता मिलेगी।

मकर : आज आप जिसका हित करने का प्रयास करेंगे हो सकता है वही आपको धोखा कर दें। भूमि-सम्पत्ति विवादों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। परिवार में थोड़ी अशान्ति रहेगी। किसी से आज बड़ा लेन-देन न करें। हृदय रोगियों को दवाइयों और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखना चाहिये।

कुम्भ : दाम्पत्य सम्बन्धों में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। मित्रों के साथ आप नयी परियोजनाओं में निवेश करने की योजना बनायेंगे। भाई-बहनों की सहायता लेना उत्तम होगा। दूसरों से अधिक अपेक्षा न रखें। राजनैतिक लोगों से आपकी नजदीकियाँ बढ़ सकती हैं।

मीन : नये सम्पर्क विकसित होने से मन प्रसन्न रहेगा। सन्तान को शिक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिजनों के लिये खरीदारी कर सकते हैं। बिना मतलब दूसरों के मामलों में न पड़ें। अपनी योजनाओं को फिलहाल अपने तक ही सीमित रखें।

FROM AROUND THE WEB