Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 20/10/2025

सम्वत् : 2082 

मास : कार्तिक कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : चतुर्दशी तिथि 03:45 PM तक उपरांत अमावस्या 

वार : सोमवार 

सूर्योदय : 06:44 AM 

सूर्यास्त : 05:58 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :   हस्त 08:16 PM तक उपरांत चित्रा 

योग :   वैधृति योग 02:34 AM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग

करण : शकुनि 03:45 PM तक, बाद चतुष्पद 04:48 AM तक, बाद नाग

चन्द्रमा :  आज चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा 

सूर्य : सूर्य तुला राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 08:08 AM से 09:32 AM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

अमृत 06:44 AM 08:08 AM
काल (काल वेला) 08:08 AM 09:32 AM
शुभ 09:32 AM 10:57 AM
रोग 10:57 AM 12:21 PM
उद्बेग 12:21 PM 13:45 PM
चर 13:45 PM 15:10 PM
लाभ (वार वेला) 15:10 PM 16:34 PM
अमृत 16:34 PM 17:58 PM

रात का चौघड़िया  :

चर 17:58 PM 19:34 PM
रोग 19:34 PM 21:10 PM
काल 21:10 PM 22:46 PM
लाभ (काल रात्रि) 22:46 PM 00:21 AM
उद्बेग 00:21 AM 01:57 AM
शुभ 01:57 AM 03:33 AM
अमृत 03:33 AM 05:09 AM
चर 05:09 AM 06:44 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष :  आज आप घर पर आराम करना चाहेंगे। परिजनों के साथ हँसी-मजाक और चर्चाओं का आनन्द ले सकते हैं। नये उद्यम की शुरुआत करने का विचार बनायेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किन्तु अपने काम को दूसरों के भरोसे न छोड़ें। आपको व्यापार में अपेक्षा से कम लाभ होगा।

वृषभ : दिन की शुरुआत में कोई बुरी सूचना मिल सकती है। आज आपको बहुत सारा काम एक साथ करना पड़ सकता है। मित्रों की सहायता लेना उत्तम होगा। किन्तु समय को व्यर्थ में बर्बाद न करें। लोग आपकी उपलब्धियों को कम करके आँक सकते हैं।

मिथुन : आज अपने आपको सही सिद्ध करने का प्रयास न करें। इससे आपकी प्रतिष्ठा को हानि पहुँच सकती है। घर में किसी कारण कलह हो सकती है। जीवनसाथी से क्रोध और तनाव के लहजे में बातचीत करना उचित नहीं है। महत्वपूर्ण कार्य दिन के शुरुआती भाग में कर लें।

कर्क : अपने सभी कार्यों को उत्साहपूर्वक करें। आपको पुराने सम्पर्कों से लाभ मिलेगा। वरिष्ठ लोगों से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। आपकी दिनचर्या अत्यन्त व्यवस्थित रहने वाली है। पहले की गयी मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा।

सिंह : उधार दिये हुये धन की चिन्ता रहेगी। महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विचार-विमर्श कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े सतर्क रहें। व्यवसाय में पहले के ऑर्डर को पूरा करने का दबाव रहेगा। व्यापार में नये प्रयोग करने से बचना चाहिये। अविवाहित लोगों को विवाह की चिन्ता रहेगी।

कन्या : रुके हुये कार्यों को पूरा करने के लिये अपनी पूरी ताकत लगा देंगे। बिखरे रिश्तों को सम्भालने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। कानूनी अड़चनें आज दूर हो सकती हैं। जीवनस्तर को बेहतरीन बनाने की इच्छा मन में रहेगी।

तुला : आप दूसरों से अधिक उम्मीद न करें। वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग करना हानिकारक हो सकता है। घर में परेशानियों का वातावरण रहेगा। लोग आपकी भावनाओं का मजाक उड़ा सकते हैं। मनोनुकूल परिणाम न मिलने से मन उदास रहेगा। दिन का शुरुआती भाग बहुत अच्छा रहने वाला है। दिखावे में धन खर्च न करें।

वृश्चिक : नये व्यक्तियों से परिचय मित्रता में बदल सकती है। पुरानी गलतियों से सीख कर आगे बढ़ना उचित होगा। नये व्यवसाय को आरम्भ करने में सफलता मिलेगी। सहकर्मियों का व्यवहार आपको आनन्दित करायेगा। प्रेमीजन के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु : घर और ऑफिस में मरम्मत और रखरखाव जैसा कार्य कर सकते हैं। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। नये व्यवसाय में आप निवेश कर सकते हैं। नौकरी में स्थायित्व की स्थिति रहेगी। विरोधी लोगों से अधिक सम्पर्क न करें। घर में उत्सव का वातावरण रहेगा।

मकर : जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। नसों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या को अनदेखा न करें। अपरिचित लोगों पर अधिक विश्वास न करें। आपकी मानसिकता थोड़ी नकारात्मक हो सकती है। अचानक यात्राओं से आपको परेशानी होगी।

कुम्भ : दूसरों के मामलों में अधिक हस्तक्षेप न करें। सर्वाइकल का दर्द उभर सकता है। कोई तनाव भरी सूचना मिल सकती है। कुछ आवश्यक कार्य आज प्रभावित होंगे। व्यवसाय में नया प्रयोग न करें। सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है।

मीन : विद्यार्थी अपने करियर और उच्च शिक्षा को लेकर अत्यन्त आशान्वित रहेंगे। वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द उठायेंगे। मांगलिक अवसरों की रूपरेखा बन सकती है। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। किसी मित्र की मध्यस्थता से विवादों का निपटारा हो सकता है।

FROM AROUND THE WEB