Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 23/10/2025

सम्वत् : 2082 

मास : कार्तिक शुक्ल पक्ष 

तिथि(aaj ki tithi) : द्वितीया तिथि 10:47 PM तक उपरांत तृतीया

वार : गुरुवार  

सूर्योदय : 06:46 AM 

सूर्यास्त : 05:55 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : विशाखा 04:51 AM तक उपरांत अनुराधा

योग : आयुष्मान योग 04:59 AM तक, उसके बाद सौभाग्य योग 

करण :  बालव 09:31 AM तक, बाद कौलव 10:47 PM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा :  आज 10:05 PM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य तुला राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 01:44 PM से 03:08 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

शुभ (वार वेला) 06:46 AM 08:09 AM
रोग 08:09 AM 09:33 AM
उद्बेग 09:33 AM 10:57 AM
चर 10:57 AM 12:21 PM
लाभ 12:21 PM 13:44 PM
अमृत 13:44 PM 15:08 PM
काल (काल वेला) 15:08 PM 16:32 PM
शुभ (वार वेला) 16:32 PM 17:55 PM

रात का चौघड़िया  :

अमृत 17:55 PM 19:32 PM
चर 19:32 PM 21:08 PM
रोग 21:08 PM 22:45 PM
काल 22:45 PM 00:21 AM
लाभ (काल रात्रि) 00:21 AM 01:57 AM
उद्बेग 01:57 AM 03:34 AM
शुभ 03:34 AM 05:10 AM
अमृत 05:10 AM 06:46 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष :  समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। जीवनसाथी से सहयोग की अपेक्षा रख सकते हैं। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। बैंकिंग और फाइनेन्स से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आप सकारात्मक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

वृषभ : आपको किसी प्रियजन की सहायता करनी पड़ेगी। युवा लोगों को अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। अपने मन को शान्त रखें। आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी। व्यस्तता के चलते कुछ आवश्यक कार्य बाधित होंगे। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

मिथुन : प्रेम सम्बन्धों को लेकर घर में तनाव हो सकता है। विदेश यात्रा को लेकर असमंजस में रहेंगे। दिनचर्या अत्यन्त अवयवस्थित रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। तनाव से बचने के लिये मधुर संगीत का आनन्द ले सकते हैं।

कर्क : आज आपको धैर्य और शान्ति से कार्य करना चाहिये। थकान की वजह से कमजोरी और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। स्वस्थ रहने के लिये अनुलोम विलोम और कपालभाति अवश्य करें। घर के बुजुर्गों की अवहेलना न करें। विवाह आदि कार्यक्रम किसी कारण टल सकते हैं।

सिंह : आप चतुराई पूर्वक कठिन समझे जाने वाले कार्यों को आसानी से कर लेंगे। आर्थिक परेशानियाँ काफी हद तक दूर हो जायेंगी। बुद्धिमान लोगों की सलाह पर विचार अवश्य करें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। छोटी दूरी की यात्रा के लिये दिन अच्छा है।

कन्या : दूसरों की कमियों के बजाय स्वयं पर ध्यान दें। घर के सदस्यों के बीच तालमेल कुछ कम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों को अत्यन्त उपयुक्त माना जायेगा। लोगों के बीच आप सम्मान के पात्र बने रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में बाधा आयेगी।

तुला : आप किसी महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारी कर सकते हैं। शान्ति और धैर्य के साथ अपने काम करें। कार्यक्षेत्र में नये लोगों से आपका सम्पर्क हो सकता है। आप आज अत्यन्त अनुशासित होकर घर के सभी लोगों का ध्यान रखेंगे। जिसके कारण कुछ लोग आपसे चिढ़ भी सकते हैं। लम्बित मामलों को आज पूरा कर लेंगे।

वृश्चिक : अपने विचारों को दूसरों पर न थोपें। अधीनस्थ कर्मचारियों से मनमुटाव हो सकता है। बिना विचार किये आप बड़े आर्थिक सौदे न करें। घर की मशीनरी में कुछ रुकावट हो सकती है। समय के अनुसार अपने स्वभाव में परिवर्तन कर लें। दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये समय अवश्य निकालें।

धनु : पारिवारिक मामलों से अत्यन्त जुड़े हुये रहेंगे। आज आप दबाव में अधिक अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपने सहयोगियों को अत्यन्त सन्तुष्ट भी रखेंगे। नया करियर शुरू करने वाले लोगों को काफी कुछ सीखने का अवसर मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

मकर : व्यापार व कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के लिये शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहेंगे। वर्तमान परिस्थितियों के बीच आपके कार्य लोगों के लिये प्रेरणा बनेंगे। सभी कार्य आपकी योजना अनुसार ही होंगे।

कुम्भ : विवाहेतर सम्बन्धों से आपको दूरी बनानी चाहिये। परोपकार के कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। पिछले कई दिनों से आप जिस समस्या से परेशान थे, उससे आपको राहत मिलेगी। अपने संसाधनों का सार्थक उपयोग करेंगे। वकीलों को आज पुराने केस उठाने पड़ सकते हैं।

मीन : कार्यक्षेत्र में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। पुराने मुद्दों के दोबारा उभरने से दबाव में आ सकते हैं। आपका व्यवहार आपसी सम्बन्धों पर प्रभाव डालेगा। अपने खानपान को संयमित रखें। परेशान होने के बजाय आपको आज आराम अधिक करना चाहिये।

FROM AROUND THE WEB