Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 29/10/2025

सम्वत् : 2082 

मास : कार्तिक शुक्ल पक्ष 

तिथि(aaj ki tithi) :  सप्तमी तिथि 09:23 AM तक उपरांत अष्टमी

वार : बुधवार 

सूर्योदय : 06:50 AM 

सूर्यास्त : 05:50 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा 05:29 PM तक उपरांत श्रवण

योग :  धृति योग 07:50 AM तक, उसके बाद शूल योग

करण : वणिज 09:23 AM तक, बाद विष्टि 09:50 PM तक, बाद बव

चन्द्रमा :  आज  चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य तुला राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  12:20 PM से 01:42 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

लाभ 06:50 AM 08:12 AM
अमृत 08:12 AM 09:35 AM
काल (काल वेला) 09:35 AM 10:57 AM
शुभ 10:57 AM 12:20 PM
रोग (वार वेला) 12:20 PM 13:42 PM
उद्बेग 13:42 PM 15:05 PM
चर 15:05 PM 16:28 PM
लाभ 16:28 PM 17:50 PM

रात का चौघड़िया  :

उद्बेग 17:50 PM 19:28 PM
शुभ 19:28 PM 21:05 PM
अमृत 21:05 PM 22:43 PM
चर 22:43 PM 00:20 AM
रोग 00:20 AM 01:58 AM
काल 01:58 AM 03:35 AM
लाभ (काल रात्रि) 03:35 AM 05:13 AM
उद्बेग 05:13 AM 06:50 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष :  आपकी आर्थिक स्थिति सबल रहेगी। विदेश से नौकरी के अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी बड़ी समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे।

वृषभ : कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा पद दिया जा सकता है। नये प्रोजेक्ट्स को लेकर आप अत्यधिक सक्रिय रहने वाले हैं। वैवाहिक जीवन में संवादहीनता न होने दें। आपनी वाणी में अत्यन्त मिठास रहेगी। अध्यात्मिक विषयों में आप रुचि लेंगे। आज दूर के रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है।

मिथुन : आज धैर्यवान होकर सभी काम करें। लेन-देन में त्रुटि होने के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। भाग्य का साथ न मिलने से आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। यात्रा के दौरान बड़ी परेशानियाँ खड़ी हो सकती हैं। शरीर में थकावट महसूस होगी। अकारण लोगों से विवाद होने की आशंका है।

कर्क : व्यवसाय में बड़े अनुबन्ध हो सकते हैं। धन कमाने के नये स्रोत निर्मित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। वैवाहिक जीवन अत्यन्त सुखमय रहेगा। अविवाहित लड़कियों का विवाह तय हो सकता है। अपनी कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार कर लें।

सिंह : पारिवारिक कार्यों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर के बुजुर्ग आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। प्रेमी जन के साथ पर्यटन की योजना बना सकते हैं। सुबह काम का तनाव रहेगा लेकिन शाम तक आप काफी शान्त मूड में आ जायेंगे। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या : आज दिन काफी अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। व्यापार के नये विचार आपके मन में पूरे दिन आते रहेंगे। दर्शन और साहित्य के प्रति आप अत्यन्त आकर्षित रहेंगे। भविष्य को लेकर अत्यधिक जागरूक रहेंगे।

तुला : आपका मन अत्यन्त प्रसन्न रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपनी छवि को लेकर चिन्तित रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों के बीच नकारात्मक बातें आ सकती हैं। नये ज्ञान को सीखने का प्रयास करेंगे। धन की कमी के कारण आपके काम रुक सकते हैं। विद्वान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा।

वृश्चिक : नये काम की शुरुआत करने के लिये दिन अत्यन्त शुभ है। कारोबार को लेकर यात्रा कर सकते हैं। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दिखावे की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिये।

धनु : आपके कार्यों से परिजन नाराज हो सकते हैं। किन्तु आपको उनसे झगड़ने के बजाय उन्हें अपनी बातें मनानी चाहिये। आप लोगों की सहायता करने के लिये उधार दे सकते हैं। गुप्त शत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। कुछ लोग आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं।

मकर : जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेगा। किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने की सम्भावना है। छात्रों का पढ़ाई में प्रदर्शन बहुत शानदार रहेगा। वैचारिक तनाव होने की सम्भावना है। अजनबियों पर अधिक विश्वास न करें।

कुम्भ : आज आपको कार्यक्षेत्र में अनुशासनहीन व्यवहार से बचना चाहिये। व्यापार को लेकर बड़ी योजना बनाने से बचें। इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। बढ़ते खर्चों को नियन्त्रित करने के लिये आपको प्रयास करना चाहिये। मित्रों से विचार-विमर्श कर कार्य करना हितकर होगा।

मीन : अपनी प्रतिष्ठा के कारण आप अत्यन्त लोकप्रिय रहेंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। किसी मित्र के साथ गम्भीर विषय पर चर्चा कर सकते हैं। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। इन्टरव्यू आदि में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

FROM AROUND THE WEB