Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 30/10/2025
सम्वत् : 2082
मास : कार्तिक शुक्ल पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : अष्टमी तिथि 10:06 AM तक उपरांत नवमी
वार : गुरुवार
सूर्योदय : 06:50 AM
सूर्यास्त : 05:49 PM
ऋतु : ग्रीष्म
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : श्रवण 06:33 PM तक उपरांत धनिष्ठा
योग : शूल योग 07:20 AM तक, उसके बाद गण्ड योग 06:15 AM तक, उसके बाद वृद्धि योग
करण : बव 10:07 AM तक, बाद बालव 10:11 PM तक, बाद कौलव
चन्द्रमा : आज 06:48 AM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य तुला राशि पर है
राहु काल : राहु काल 01:42 PM से 03:05 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| शुभ (वार वेला) | 06:50 AM | 08:13 AM |
| रोग | 08:13 AM | 09:35 AM |
| उद्बेग | 09:35 AM | 10:57 AM |
| चर | 10:57 AM | 12:20 PM |
| लाभ | 12:20 PM | 13:42 PM |
| अमृत | 13:42 PM | 15:05 PM |
| काल (काल वेला) | 15:05 PM | 16:27 PM |
| शुभ (वार वेला) | 16:27 PM | 17:49 PM |
रात का चौघड़िया :
| अमृत | 17:49 PM | 19:27 PM |
| चर | 19:27 PM | 21:05 PM |
| रोग | 21:05 PM | 22:43 PM |
| काल | 22:43 PM | 00:20 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 00:20 AM | 01:58 AM |
| उद्बेग | 01:58 AM | 03:36 AM |
| शुभ | 03:36 AM | 05:13 AM |
| अमृत | 05:13 AM | 06:51 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : आज आप पुरानी बातों को याद करके प्रसन्न होंगे। परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। आप रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक समस्याओं के समाधान मिलने से आप अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। आपको कोई ऐसे सुखद समाचार मिल सकते हैं, जिनकी आप लम्बे समय से प्रतीक्षा करेंगे।
वृषभ : आपके व्यक्तित्व में सकारात्मकता रहेगी। मन में नये-नये विचार पनपेंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर अत्यन्त जागरूक रहेंगे। कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान होगा। अपने लक्ष्य को लेकर भ्रमित न हों। कुछ लोग आपको झूठा सिद्ध करने का प्रयास कर सकते हैं।
मिथुन : अपने विरोधियों को बिल्कुल भी अनदेखा न करें। अति आवश्यक न हो तो लोगों से अपनी बातें व सूचनायें शेयर करने से बचें। अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य की अवहेलना न करें। ससुराल पक्ष से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। अपने कार्यों में गोपनीयता रखने की आवश्यकता है।
कर्क : नयी नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। साझेदारी सम्बन्धी योजनाओं को आरम्भ करेंगे। कार्यस्थल पर प्रोजेक्ट्स को अच्छी तरह से पूरा करेंगे। कुछ भी काम करते वक्त यदि आप एकाग्रचित्त रहे तो आप बहुत ही शानदार परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। समाज कल्याण की योजनाओं में आप धन खर्च करेंगे।
सिंह : आज काम की अधिकता के बावजूद ऊर्जावान रहेंगे। प्रभावशाली लोगों से आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। लम्बे समय से जिन वस्तुओं की प्रतीक्षा कर रहे थे, वो आपको प्राप्त हो जायेंगी। व्यापार में लाभ के अवसरों को चूक सकते हैं।
कन्या : कार्यक्षेत्र में महिला सहकर्मी से झगड़ा हो सकता है। किसी रिश्तेदार के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। धन के लेन-देन में कुछ परेशानी हो सकती है। आज आपको अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी दूरदर्शी सोच के कारण व्यापार में लाभ मिलेगा। सामाजिक सम्बन्धों में मजबूती आयेगी।
तुला : जीवनसाथी के साथ मतभेद उभर सकते हैं। अहंकार की वजह से अपने सम्बन्धों को खराब न करें। उच्च अधिकारी आपसे कुपित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने करियर की चिन्ता रहेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है, इसीलिये लापरवाही बिल्कुल भी न करें।
वृश्चिक : आप व्यवसाय की जटिलताओं को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। घर पर उत्सव का वातावरण रहेगा। प्रेमी जन के साथ रोमान्टिक समय का आनन्द उठायेंगे। आपकी दिनचर्या अत्यन्त व्यवस्थित रहेगी। शाम को आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर होगा।
धनु : आप नये व्यवसाय की शुरूआत कर सकते हैं। मन में सकारात्मक विचार चलते रहेंगे। लम्बी दूरी की यात्रा की योजना बना सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिये दिन अच्छा है। काम का दबाव आपके ऊपर से कम होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी।
मकर : विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार विस्तार में कुछ रुकावट आ सकती है। गूढ विषयों का आप अध्ययन कर सकते हैं। अपने कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर लें। भाई-बहनों से सहायता लेने में संकोच न करें। होटल कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी।कुम्भ : कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक ध्यान देना होगा। आलस्य की वजह से आपके काम अधूरे छूट सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में ताजगी कम हो सकती है। तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये समय बहुत ही अच्छा है। लोगों की सहायता करने का प्रयास करेंगे।

