Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 08/11/2025
सम्वत् : 2082
मास : मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : तृतीया तिथि 07:32 AM तक उपरांत चतुर्थी तिथि 04:25 AM तक उपरांत पंचमी
वार : शनिवार
सूर्योदय : 06:57 AM
सूर्यास्त : 05:43 PM
ऋतु : ग्रीष्म
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : म्रृगशीर्षा 10:02 PM तक उपरांत आद्रा
योग : शिव योग 06:31 PM तक, उसके बाद सिद्ध योग
करण : विष्टि 07:32 AM तक, बाद बव 05:55 PM तक, बाद बालव 04:26 AM तक, बाद कौलव
चन्द्रमा : आज 11:14 AM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य तुला राशि पर है
राहु काल : राहु काल 09:38 AM से 10:59 AM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| काल (काल वेला) | 06:57 AM | 08:18 AM |
| शुभ | 08:18 AM | 09:38 AM |
| रोग | 09:38 AM | 10:59 AM |
| उद्बेग | 10:59 AM | 12:20 PM |
| चर | 12:20 PM | 13:41 PM |
| लाभ (वार वेला) | 13:41 PM | 15:02 PM |
| अमृत | 15:02 PM | 16:22 PM |
| काल (काल वेला) | 16:22 PM | 17:43 PM |
रात का चौघड़िया :
| लाभ (काल रात्रि) | 17:43 PM | 19:22 PM |
| उद्बेग | 19:22 PM | 21:02 PM |
| शुभ | 21:02 PM | 22:41 PM |
| अमृत | 22:41 PM | 00:20 AM |
| चर | 00:20 AM | 02:00 AM |
| रोग | 02:00 AM | 03:39 AM |
| काल | 03:39 AM | 05:18 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 05:18 AM | 06:58 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : आज घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। किसी कार्य को औपचारिकता में न करें। भौतिक भोग-विलास का भरपूर आनन्द लेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। दोपहर के बाद आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
वृषभ : आज आपको बड़े व प्रभावशाली लोगों से मिलना पड़ सकता है। भविष्य को ध्यान में रखते हुये नये कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी कमजोर पड़ते दिखाई देंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पूर्वार्ध में कर लेना हितकर होगा।
मिथुन : नये व्यापारिक अनुबन्ध कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। पिता के साथ चर्चा व उनका आशीर्वाद लेना उत्तम होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी समझ और सामंजस्य में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बन्धों को विवाह का स्वरूप दे सकते हैं। पुराने रुके हुये कार्य शुरू हो सकते हैं।
कर्क : आप पर कार्यभार की अधिकता रहेगी। एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को एक-दो दिन के लिये टालना हितकर होगा। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है।
सिंह : कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल काम मिलने से काफी अच्छा व सहज महसूस करेंगे। सोशल मीडिया में आप अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परेशानी होगी। आर्थिक मामलों के लिये दिन बहुत अच्छा है। विवादित मामलों में आपकी विजय हो सकती है। आपके खर्चों में कमी आयेगी।
कन्या : आप लोगों से सम्मान की अपेक्षा रखेंगे। अचानक किसी आवश्यक कार्य से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ आपकी मित्रता बढ़ेगी। सभी कार्य आपके अनुसार होने से मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति विषयों में आप विशेष रुचि ले सकते हैं।
तुला : आज धीमी गति से आपके काम बनते प्रतीत होंगे। अपरिचित लोगों से अधिक तालमेल न बढ़ायें। बच्चे पढ़ाई के बजाय दूसरे कार्यों में समय अधिक खर्च कर सकते हैं। दोस्तों के साथ भविष्य की किसी योजना को लेकर चर्चा हो सकती है। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं।
वृश्चिक : आज आप कोई नया काम शुरू करने से बचें। महिलायें किचन में काम करने के दौरान सावधानी रखें। किसी की गारण्टी न लें वरना नुकसान हो सकता है। आपकी अच्छी सलाह भी लोगों को समझ नहीं आयेगी इसीलिये बिना माँगे किसी को सलाह न दें। पुराने विवाद दोबारा उठ खड़े हो सकते हैं।
धनु : कार्यक्षेत्र में विशेषज्ञ लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कई आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण हो जायेंगे। किसी इन्टरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी। प्रेम सम्बन्ध अत्यन्त मधुर रहने वाले हैं।
मकर : आज आपका दिन अत्यन्त व्यस्त रहेगा। पैतृक सम्पत्ति के मामलों के उलझने की सम्भावना बन रही है। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध चुगली कर सकते हैं। एक साथ अनेक कार्य सम्भालने पड़ेंगे। विद्यार्थियों को नया कुछ सीखने को मिलेगा।कुम्भ : बच्चे बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य पसन्द करेंगे। अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये खानपान और योग पर ध्यान दें। प्रेमी जन को आज मूल्यवान उपहार दे सकते हैं। इससे आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। मित्रों के भरोसे अपने काम न छोड़ें।

