Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 10/11/2025
सम्वत् : 2082
मास : मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : षष्ठी तिथि 12:08 AM तक उपरांत सप्तमी
वार : सोमवार
सूर्योदय : 06:58 AM
सूर्यास्त : 05:42 PM
ऋतु : ग्रीष्म
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : पुनर्वसु 06:48 PM तक उपरांत पुष्य
योग : साध्य योग 12:04 PM तक, उसके बाद शुभ योग
करण : गर 12:56 PM तक, बाद वणिज 12:08 AM तक, बाद विष्टि
चन्द्रमा : आज 01:03 PM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य तुला राशि पर है
राहु काल : राहु काल 09:38 AM से 10:59 AM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| अमृत | 06:58 AM | 08:19 AM |
| काल (काल वेला) | 08:19 AM | 09:39 AM |
| शुभ | 09:39 AM | 11:00 AM |
| रोग | 11:00 AM | 12:20 PM |
| उद्बेग | 12:20 PM | 13:41 PM |
| चर | 13:41 PM | 15:01 PM |
| लाभ (वार वेला) | 15:01 PM | 16:21 PM |
| अमृत | 16:21 PM | 17:42 PM |
रात का चौघड़िया :
| चर | 17:42 PM | 19:22 PM |
| रोग | 19:22 PM | 21:01 PM |
| काल | 21:01 PM | 22:41 PM |
| लाभ (काल रात्रि) | 22:41 PM | 00:20 AM |
| उद्बेग | 00:20 AM | 02:00 AM |
| शुभ | 02:00 AM | 03:40 AM |
| अमृत | 03:40 AM | 05:19 AM |
| चर | 05:19 AM | 06:59 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : कारोबार में विस्तार को लेकर तुरन्त बड़ा धन खर्च न करें। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। अटके हुये मामलों को अधिक छेड़ना उचित नहीं है। जिन विषयों के बारे में आपके पास पर्याप्त ज्ञान नहीं है, उन्हें लेकर कोई दावा न करें। दोपहर के बाद परिस्थितियाँ बिगड़ सकती हैं।
वृषभ : सभी कार्य आपके अनुसार ही होते प्रतीत होंगे। आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन इससे मिलने वाला सकारात्मक परिणाम आपको मानसिक सन्तुष्टि प्रदान करेगा। सम्पत्ति को लेकर बड़ी डील कर सकते हैं। व्यापार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।
मिथुन : आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी अधिक समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर लापरवाही न करें। ऐसे लोगों से मिलना पड़ सकता है जिनसे आप बिल्कुल मिलना नहीं चाह रहे थे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। बोलचाल के दौरान सभ्य शब्दों का प्रयोग करें।
कर्क : रुके हुये आर्थिक कार्यों में गति आयेगी। कार्यक्षेत्र में लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे। एक साथ अनेक कार्यों को साधने का प्रयास कर सकते हैं। शरीर स्वस्थ और मन अत्यन्त प्रसन्न रहने वाला है। व्यवसाय में परिवर्तन का विचार मन में आयेगा।
सिंह : कार्यक्षेत्र में मनमाना व्यवहार करने से बचें। आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आँखों में कुछ समस्या हो सकती है। सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन करें। किसी बात को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है। आपको अपनी छवि की चिन्ता रहेगी। व्यर्थ की बातों में अधिक ध्यान न दें।
कन्या : कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। नयी योजनाओं पर धन निवेश कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। थोड़ी सी मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त होगा। प्रेम विवाह के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है।
तुला : अविवाहित लोगों को विवाह के रिश्ते मिल सकते हैं। कारोबार में आपको अचानक कुछ निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आवश्यक कार्यों को सुबह शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कर लें। विरोधियों से आपको सावधान हो जाना चाहिये। जीवन के नये अनुभव प्राप्त होंगे। सभी कार्यों को शान्तिपूर्ण तरीके से पूरा करने का प्रयास करें।
वृश्चिक : अति आत्मविश्वास के कारण आप कई लोगों के निशाने पर आ सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि कम हो सकती है। नजदीकी मित्रों के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। मित्रों के साथ खटास हो सकती है। अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें। सरकारी कार्य देरी से पूर्ण होंगे।
धनु : परिश्रम का सार्थक परिणाम नहीं मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। आज किसी से उधार लेने से बचें। नकारात्मक विचारों का असर आपके प्रदर्शन पर पड़ सकता है। असन्तुलित खानपान के कारण मुख में छाले और गैस की समस्या हो सकती है।
मकर : जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक ध्यान देना पड़ेगा। आपके व्यावसायिक सम्पर्क बढ़ेंगे। उच्च अधिकारी आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहने वाले हैं। दिनचर्या में नयी आदतों को सम्मिलित न करें। छोटी-छोटी गलतियों को नजर अन्दाज न करें।कुम्भ : व्यवसाय में बेहतरीन ऑर्डर मिल सकते हैं। यदि घर से बाहर जा रहे हैं तो अतिरिक्त धन लेकर निकलें। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। आपकी सभी रुकावटें दूर हो जायेंगी। बाहरी लोगों को अपने व्यक्तिगत कार्यों में अधिक न उलझने दें। परिवार का साथ और सहयोग प्राप्त होगा।

