Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 12/11/2025
सम्वत् : 2082
मास : मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : अष्टमी तिथि 10:58 PM तक उपरांत नवमी
वार : बुधवार
सूर्योदय : 07:00 AM
सूर्यास्त : 05:41 PM
ऋतु : ग्रीष्म
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : आश्लेषा 06:35 PM तक उपरांत मघा
योग : शुक्ल योग 08:02 AM तक, उसके बाद ब्रह्म योग 06:57 AM तक, उसके बाद इन्द्र योग
करण : बालव 10:58 AM तक, बाद कौलव 10:58 PM तक, बाद तैतिल
चन्द्रमा : आज 06:35 PM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य तुला राशि पर है
राहु काल : राहु काल 12:20 PM से 01:40 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| लाभ | 07:00 AM | 08:20 AM |
| अमृत | 08:20 AM | 09:40 AM |
| काल (काल वेला) | 09:40 AM | 11:00 AM |
| शुभ | 11:00 AM | 12:20 PM |
| रोग (वार वेला) | 12:20 PM | 13:40 PM |
| उद्बेग | 13:40 PM | 15:01 PM |
| चर | 15:01 PM | 16:21 PM |
| लाभ | 16:21 PM | 17:41 PM |
रात का चौघड़िया :
| उद्बेग | 17:41 PM | 19:21 PM |
| शुभ | 19:21 PM | 21:01 PM |
| अमृत | 21:01 PM | 22:41 PM |
| चर | 22:41 PM | 00:21 AM |
| रोग | 00:21 AM | 02:01 AM |
| काल | 02:01 AM | 03:41 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 03:41 AM | 05:21 AM |
| उद्बेग | 05:21 AM | 07:01 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : नया व्यवसाय आरम्भ कर सकते हैं। गले में इन्फेक्शन और जुकाम की समस्या हो सकती है। किसी दीर्घकालिक लक्ष्य को लेकर आप योजना बना सकते हैं। किसी को बिना माँगे राय न दें। अपने व्यवहार को लेकर लोगों के बीच केन्द्र बने रहेंगे।
वृषभ : आप आज काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे। कारोबार में आपको अपेक्षाकृत लाभ प्राप्त होगा। उलझे हुये मामलों को आप सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी की सलाह आपके काफी काम आने वाली है। अचानक धन लाभ मिल सकता है। आपकी सेहत बहुत ही अच्छी रहेगी।
मिथुन : आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। तनाव आपके ऊपर हावी हो सकता है। धन उधार देने से आपको बचना चाहिये। पेट खराब होने की सम्भावना है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
कर्क : नया कारोबार शुरू करने के योग बन रहे हैं। नयी सम्पत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। आप सभी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। पुराने मित्रों से अपेक्षित सहायता मिलेगी। पति-पत्नी के मध्य आपसी सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। रक्तचाप की समस्या से निजात मिल सकती है।
सिंह : मानसिक अशान्ति के कारण एकाग्रता में कमी रहेगी। एक साथ अनेक कार्य करने पड़ेंगे। बच्चों के ऊपर गर्व की अनुभूति होगी। दोस्तों पर आँख-मूँदकर विश्वास न करें। कुछ इलेक्ट्रानिक डिवाइसेज खराब हो सकती हैं। नींद पर्याप्त मात्रा में अवश्य लें।
कन्या : दाम्पत्य जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। आपको नयी जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। जोखिम भरे निवेश लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। साझेदारी वाले व्यवसाय में विशेष उन्नति की सम्भावना बन रही है। युवाओं को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं।
तुला : व्यापार में कुछ कमी महसूस होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में निकटता बढ़ेगी। आपको सहकर्मियों से सहायता मिल सकती है। आज बहुत सारा समय आत्ममन्थन में व्यतीत होगा। सोशल मीडिया पर आप महत्वपूर्ण मुद्दों की चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं।
वृश्चिक : आपको दूसरो पर अधिक निर्भर होने से बचना चाहिये। अपनी आवश्यकताओं से अधिक धन खर्च न करें। आपके भीतर नयी ऊर्जा का संचार होगा। कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। गृहकार्यों में पूरा ध्यान नहीं दे पायेंगे। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं।
धनु : आपको अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। गलत कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। बच्चों की परवरिश पर ध्यान अवश्य दें। ऑनलाइन पेमेन्ट आदि के दौरान विशेष सावधानी रखें। धैर्य में कमी होने के कारण महत्वपूर्ण अवसरों को खो सकते हैं।
मकर : नयी वस्तुओं को खरीद सकते हैं। पुराने ऋणों को चुकाने के लिये दिन बहुत अच्छा है। घर के अनुभवी सदस्यों से राय अवश्य लें। व्यापारियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर ध्यान दें। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।कुम्भ : समाज में आपको मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से बहसबाजी न करें। नयी व्यापारिक साझेदारी होने के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधानी पूर्वक बयानबाजी करनी चाहिये। उपकरणों में खराबी आ सकती है।

