Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 02/12/2025

सम्वत् : 2082 

मास :मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : द्वादशी तिथि 03:57 PM तक उपरांत त्रयोदशी

वार : मंगलवार 

सूर्योदय : 07:16 AM 

सूर्यास्त : 05:36 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : अश्विनी 08:51 PM तक उपरांत भरणी

योग : वरीयान योग 09:08 PM तक, उसके बाद परिघ योग

करण : बालव 03:57 PM तक, बाद कौलव 02:14 AM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा :  आज  चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य वृश्चिक राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  03:01 PM से 04:18 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

रोग 07:16 AM 08:33 AM
उद्बेग (वार वेला) 08:33 AM 09:51 AM
चर 09:51 AM 11:08 AM
लाभ 11:08 AM 12:26 PM
अमृत 12:26 PM 13:43 PM
काल (काल वेला) 13:43 PM 15:01 PM
शुभ 15:01 PM 16:18 PM
रोग 16:18 PM 17:36 PM

रात का चौघड़िया  :

काल 17:36 PM 19:18 PM
लाभ (काल रात्रि) 19:18 PM 21:01 PM
उद्बेग 21:01 PM 22:43 PM
शुभ 22:43 PM 00:26 AM
अमृत 00:26 AM 02:09 AM
चर 02:09 AM 03:51 AM
रोग 03:51 AM 05:34 AM
काल 05:34 AM 07:16 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आप कारोबार को लेकर मित्रों से सहायता ले सकते हैं। रुके हुये कार्य पुनः से प्रारम्भ होंगे। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है। किसी मांगलिक उत्सव में आप सम्मिलित हो सकते हैं।

वृषभ : कार्यक्षेत्र को लेकर मन में उत्साह की कमी देखने को मिलेगी। नजदीकी लोगों के साथ आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। आज आपको धैर्य और संयम के साथ अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। दूसरों की सलाह पर अधिक ध्यान न दें। यदि किसी से प्रेम निवेदन करना चाहते हैं तो आज इससे बचें।

मिथुन : कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति मिल सकती है। सन्तान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। जीवनसाथी और बच्चों से आपको प्रेम और सम्मान दोनों ही प्राप्त होंगे। आपके विचारों से लोग प्रभावित रहेंगे। सरकारी मामलों में आपको सफलता मिलने की सम्भावना है।

कर्क : परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा। सहकर्मियों की तुलना में आपका प्रदर्शन विशेष और अच्छा रहेगा। किसी बहूमूल्य वस्तु को खरीद सकते हैं। कच्चे माल के आयात-निर्यात में उत्तम धन लाभ हो सकता है। आपकी भावनाओं का अनादर हो सकता है।

सिंह : आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निजी समस्याओं का निराकरण होगा। कुछ कठिन काम आसानी से अचानक बनने से मन प्रसन्न होगा। गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। सामाजिक कार्यों में आपकी प्रशंसा होगी।

कन्या : पारिवारिक आयोजन किसी कारणवश टल सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। किसी के उकसावे में आकर काम न करें। अन्य दिनों की अपेक्षा दिन कुछ कमजोर रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों पर नाराज हो सकते हैं। लोग आपका एहसान नहीं मानेंगे।

तुला : आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें। भोग-विलास का भरपूर आनन्द उठायेंगे। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। व्यवसाय में सारी परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहने वाली हैं।

वृश्चिक : आपके व्यक्तित्व में तीव्र आकर्षण रहेगा। इसके कारण आप लोकप्रिय रहेंगे। खर्च करने से पहले बजट का ध्यान अवश्य रखें। गले में खराश और बुखार जैसी समस्या हो सकती है। अनुसन्धान सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिल सकती है। चुगलखोरी का शिकार हो सकते हैं।

धनु : कार्यक्षेत्र में आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में कुछ अनबन हो सकती है। लोग आपकी बातों को अत्यन्त गम्भीरता से लेंगे। विद्वान् लोगों से भेंट हो सकती है। शाम के समय मित्रों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

मकर : नयी परियोजनाओं में सफलता देर से मिलेगी। मानसिक स्थिति नकारात्मक हो सकती है। व्यर्थ में अपने शुभचिन्तकों पर सन्देह न करें। अधिक भागदौड़ से आपको बचना चाहिये। धन को लेकर दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। आलस्य में अपना समय बर्बाद न करें।

कुम्भ : कारोबारी यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा। दूसरों की बातों में आकर अपना समय बर्बाद न करें। रचनात्मक गतिविधियों में सुखद समय बीतेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के अवसर मिलेंगे।

मीन : नये व्यावसायिक सम्पर्क विकसित होने के योग बन रहे हैं। आपके विनम्र व्यवहार से विपरीत लिंगी लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। घर में कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को कारोबार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं।

FROM AROUND THE WEB