Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 05/12/2025

सम्वत् : 2082 

मास :मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : प्रतिपदा तिथि 12:55 AM तक उपरांत द्वितीया

वार : शुक्रवार 

सूर्योदय : 07:18 AM 

सूर्यास्त : 05:36 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  रोहिणी 11:46 AM तक उपरांत म्रृगशीर्षा  

योग : सिद्ध योग 08:08 AM तक, उसके बाद साध्य योग 03:48 AM तक, उसके बाद शुभ योग

करण : बालव 02:48 PM तक, बाद कौलव 12:56 AM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा :  आज  10:15 PM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य वृश्चिक राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  11:10 AM से 12:27 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

चर 07:18 AM 08:35 AM
लाभ 08:35 AM 09:52 AM
अमृत (वार वेला) 09:52 AM 11:10 AM
काल (काल वेला) 11:10 AM 12:27 PM
शुभ 12:27 PM 13:44 PM
रोग 13:44 PM 15:01 PM
उद्बेग 15:01 PM 16:19 PM
चर 16:19 PM 17:36 PM

रात का चौघड़िया  :

रोग 17:36 PM 19:19 PM
काल 19:19 PM 21:02 PM
लाभ (काल रात्रि) 21:02 PM 22:44 PM
उद्बेग 22:44 PM 00:27 AM
शुभ 00:27 AM 02:10 AM
अमृत 02:10 AM 03:53 AM
चर 03:53 AM 05:36 AM
रोग 05:36 AM 07:18 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज उधार लेने से आपको बचना चाहिये। अपने खर्चों में कटौती करें वरना बजट गड़बड़ा सकता है। साहित्य के प्रति रुचि उत्पन्न होगी। जीवनसाथी के साथ आप एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे। बाहर का भोजन करने से पाचन खराब हो सकता है।

वृषभ : पुराने निवेश से धन लाभ होगा। युवा जातक प्रेम सम्बन्धों को लेकर परिवार में चर्चा कर सकते हैं। आज आप पूरी मेहनत से काम करेंगे। कारोबार में उत्तम धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में धन खर्च करेंगे। मित्रों की सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा।

मिथुन : आज दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है। अनैतिक कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। उधार धन के लेन-देन में सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। तात्कालिक निर्णय लेने में जल्दबाजी करना उचित नहीं है। बिना माँगे किसी को राय देने से अपमान हो सकता है।

कर्क : शेयर मार्केट से धन लाभ होगा। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। लोग आपसे परामर्श लेना पसन्द करेंगे। कारोबार को लेकर यात्रा हो सकती है। उच्च अधिकारी आपके काम से अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में आपके अधिकार बढ़ेंगे।

सिंह : रिश्तों में मधुरता का आनन्द लेंगे। कारोबार में कठिनाई हो सकती है। आपके कार्य धीमी गति से पूर्ण होंगे। पड़ोसियों के साथ विवाद उभरने की आशंका है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ नहीं है। अपनी दिनचर्या सन्तुलित रखें।

कन्या : कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। मतभेदों का निवारण हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों के लिये दिन शुभ है। दाम्पत्य सम्बन्धों में थोड़ी उठापटक हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि कम होने की सम्भावना है। शोधकार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी।

तुला : आज नये कार्यों की शुरुआत न करें। अत्यधिक कार्यभार के कारण थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। माता के स्वास्थ्य में खराबी हो सकती है। कारोबार में बड़ा निवेश करने से पहले पूरी जाँच-परख कर लें। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी।

वृश्चिक : आपके सभी कार्य अच्छी तरह से पूर्ण होंगे। जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक समय का आनन्द उठायेंगे। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में समस्या हो सकती है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की सम्भावना है। साझेदारी में नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।

धनु : आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पुराना उधार चुकाने में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों के लिये आज का दिन शुभ है। कोई कठिन कार्य आज पूरा हो सकता है। किसी से द्वेष व कपटपूर्ण बर्ताव न करें।

मकर : अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास करें। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े कारोबार में धन लाभ मिलेगा। नव विवाहित लोग कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं। अपने प्रेमी जन को प्रपोज करने के लिये दिन शुभ है।

कुम्भ : दाम्पत्य सम्बन्धों में कड़वाहट हो सकती है। व्यर्थ के खर्चे बढ़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में रुकावटें आने की सम्भावना है। सर्दी-जुकाम को हल्के में न लें। आज आप अपने करियर को लेकर अत्यन्त गम्भीर रहेंगे। नजदीकी लोगों की सलाह की उपेक्षा करना नुकसानदेह हो सकता है।

मीन : करियर में बड़ा बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में भावनात्मक लगाव और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में आपको विजय मिलने के योग बन रहे हैं। रिश्तेदारों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। आपकी सम्वादशैली से लोग प्रभावित रहेंगे।

FROM AROUND THE WEB