Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 07/12/2025
सम्वत् : 2082
मास : पौष कृष्णपक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : तृतीया तिथि 06:25 PM तक उपरांत चतुर्थी
वार : रविवार
सूर्योदय : 07:19 AM
सूर्यास्त : 05:36 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : पुनर्वसु 04:11 AM तक उपरांत पुष्य
योग : शुक्ल योग 08:07 PM तक, उसके बाद ब्रह्म योग
करण : वणिज 07:51 AM तक, बाद विष्टि 06:25 PM तक, बाद बव 05:09 AM तक, बाद बालव
चन्द्रमा : आज 10:38 PM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य वृश्चिक राशि पर है
राहु काल : राहु काल 04:19 PM से 05:36 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| उद्बेग | 07:19 AM | 08:36 AM |
| चर | 08:36 AM | 09:53 AM |
| लाभ | 09:53 AM | 11:11 AM |
| अमृत (वार वेला) | 11:11 AM | 12:28 PM |
| काल (काल वेला) | 12:28 PM | 13:45 PM |
| शुभ | 13:45 PM | 15:02 PM |
| रोग | 15:02 PM | 16:19 PM |
| उद्बेग | 16:19 PM | 17:36 PM |
रात का चौघड़िया :
| शुभ | 17:36 PM | 19:19 PM |
| अमृत | 19:19 PM | 21:02 PM |
| चर | 21:02 PM | 22:45 PM |
| रोग | 22:45 PM | 00:28 AM |
| काल | 00:28 AM | 02:11 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 02:11 AM | 03:54 AM |
| उद्बेग | 03:54 AM | 05:37 AM |
| शुभ | 05:37 AM | 07:20 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : राजनीतिक लोगों को काफी अच्छे अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ महत्त्वपूर्ण चर्चाओं का आनन्द लेंगे। घर का वातावरण अनुशासित और मर्यादित रहेगा। व्यवसाय में आपको बड़ी उपलब्धियाँ मिलने के योग बन रहे हैं। आप कठिन से कठिन परिस्थितियों को समझदारी व सूझबूझ से सुलझा लेंगे।
वृषभ : तकनीकी शिक्षा ले रहे लोगों को पढ़ाई में परेशानी होगी। मनोरंजक यात्राओं का आनन्द लेंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियन्त्रण रखें। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। अपनी कमियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी से अधिक अपेक्षा रखना उचित नहीं है।
मिथुन : अपने काम पर विश्वास बनाये रखें। विदेशी कम्पनियों से जॉब के नये विकल्प मिल सकते हैं। कला और खेलकूद में आप अत्यधिक रुचि ले सकते हैं। जो भी काम करें उसे पूरे मनोयोग से करें। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। साझेदारी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।
कर्क : पुराने रोग उभर के सामने आ सकते हैं। खाँसी-जुकाम की समस्या होने की सम्भावना है। बदलते मौसम और ठण्ड से आपको बचना चाहिये। माता के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। आपको आज काफी थकाऊ यात्रायें करनी पड़ सकती हैं। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाही न करें।
सिंह : परिजनों पर धन खर्च करेंगे। गैरकानूनी कार्यों में रुचि ले सकते हैं। आप लोगों की सहायता करने को लेकर अत्यधिक प्रसिद्ध हो सकते हैं। आपकी दबी हुयी इच्छायें पूर्ण हो सकती हैं। सभी कार्य तीव्र गति से पूर्ण होंगे।
कन्या : कारोबार में योजनायें बदलनी पड़ सकती हैं। समाजसेवा में आप अत्यधिक रुचि लेंगे। स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। किसी उत्सव के लिये जा सकते हैं। वैवाहिक सम्बन्धों में थोड़ी अनबन के बाद सब कुछ सामान्य हो जायेगा। प्रबन्धन सम्बन्धी कार्यों के लिये दिन विशेष रहने वाला है।
तुला : कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा नहीं होगी। मेहनत करने के बाद ही इच्छित परिणाम मिलने में कठिनाई होगी। उधार में किसी को धन न दें। जीवनसाथी के साथ कलह हो सकती है। यात्रा में काफी परेशानियाँ होंगी।
वृश्चिक : आज व्यर्थ के खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। समय रहते समस्याओं को सुलझाना अत्यन्त आवश्यक है। मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य समस्या होने की आशंका है।
धनु : सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को अधिकारियों की मदद मिलेगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। जीवनसाथी की सलाह आपके आत्मबल को बढ़ायेगी। नये लोगों के साथ सम्पर्क विकसित होंगे। धन के मामलों में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
मकर : पैतृक व्यवसाय में आपको कुछ सुधार करने की आशयकता है। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। नये लोगों के साथ आपके सम्पर्क बनेंगे। घर में धर्म-कर्म का वातावरण रहेगा। बिना विचार करे कोई काम न करें। आज आप कार्यक्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम करेंगे।कुम्भ : बुरे लोगों की संगत से बचें। अनावश्यक बातों को महत्व न दें। कमीशन सम्बन्धी कार्यों में धन हानि हो सकती है। शंकालु स्वभाव के कारण आपको नुकसान हो सकता है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

