Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 08/12/2025
सम्वत् : 2082
मास : पौष कृष्णपक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : चतुर्थी तिथि 04:03 PM तक उपरांत पंचमी
वार : सोमवार
सूर्योदय : 07:20 AM
सूर्यास्त : 05:36 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : पुष्य 02:52 AM तक उपरांत आश्लेषा
योग : ब्रह्म योग 05:01 PM तक, उसके बाद इन्द्र योग
करण : बालव 04:03 PM तक, बाद कौलव 03:10 AM तक, बाद तैतिल
चन्द्रमा : आज चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य वृश्चिक राशि पर है
राहु काल : राहु काल 08:37 AM से 09:54 AM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| अमृत | 07:20 AM | 08:37 AM |
| काल (काल वेला) | 08:37 AM | 09:54 AM |
| शुभ | 09:54 AM | 11:11 AM |
| रोग | 11:11 AM | 12:28 PM |
| उद्बेग | 12:28 PM | 13:45 PM |
| चर | 13:45 PM | 15:02 PM |
| लाभ (वार वेला) | 15:02 PM | 16:19 PM |
| अमृत | 16:19 PM | 17:36 PM |
रात का चौघड़िया :
| चर | 17:36 PM | 19:19 PM |
| रोग | 19:19 PM | 21:02 PM |
| काल | 21:02 PM | 22:45 PM |
| लाभ (काल रात्रि) | 22:45 PM | 00:28 AM |
| उद्बेग | 00:28 AM | 02:11 AM |
| शुभ | 02:11 AM | 03:54 AM |
| अमृत | 03:54 AM | 05:37 AM |
| चर | 05:37 AM | 07:21 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : रिश्तेदारों के कारण कुछ तनाव हो सकता है। अपशब्दों का बिल्कुल प्रयोग न करें। विद्यार्थी करियर को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दूसरों की सहायता करके आपको आत्मसन्तुष्टि महसूस होगी। आप जिस काम को आसान मान रहे थे, वो आपको आज काफी परेशान कर सकता है।
वृषभ : आज घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। दोपहर के बाद आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भौतिक भोग-विलास का भरपूर आनन्द लेंगे। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा।
मिथुन : आज आपको बड़े व प्रभावशाली लोगों से मिलना पड़ सकता है। भविष्य को ध्यान में रखते हुये नये कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। महिलाओं को अपमानजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे।
कर्क : पुराने रुके हुये कार्य प्रारम्भ हो सकते हैं। नये व्यापारिक अनुबन्ध कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। पिता के साथ चर्चा व उनका आशीर्वाद लेना उत्तम होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी समझ और सामंजस्य में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बन्धों को विवाह का स्वरूप दे सकते हैं।
सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों को एक-दो दिन के लिये टालना हितकर होगा। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है। आज आपके ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी। एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा।
कन्या : फाइनेन्स से जुड़े मामलों के लिये दिन बहुत अच्छा है। विवादित मामलों में आपकी विजय हो सकती है। आपके खर्चों में कमी आयेगी। व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ मिलने से काफी अच्छा व सहज महसूस करेंगे। सोशल मीडिया में आप अत्यन्त सक्रिय रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परेशानी होगी।
तुला : आप लोगों से सम्मान की अपेक्षा रखेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ आपकी दोस्ती बढ़ सकती है। रुचि पूर्ण कार्य करने के अवसर मिलेंगे।। सभी कार्य आपके अनुसार होने से मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति में आप विशेष रुचि ले सकते हैं।
वृश्चिक : आज आपको सकारात्मक बने रहना चाहिये। अपरिचित लोगों से अधिक तालमेल न बढ़ायें। बच्चे पढ़ाई के बजाय दूसरे कार्यों में समय अधिक व्यर्थ करेंगे। दोस्तों के साथ बिजनेस पार्टनरशिप को लेकर चर्चा हो सकती है। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं। धीमी गति से आपके काम बनते प्रतीत होंगे।
धनु : आपकी अच्छी सलाह भी लोगों को समझ नहीं आयेगी इसीलिये बिना माँगे किसी को सलाह न दें। पुराने विवाद दोबारा उठ खड़े हो सकते हैं। आज आप कोई नया कार्य आरम्भ करने से बचें। महिलायें किचन में काम करने के दौरान सावधानी रखें। किसी की गारण्टी न लें वरना नुकसान हो सकता है।
मकर : आपके प्रेम सम्बन्ध अत्यन्त मधुर रहने वाले हैं। सामाजिक सम्पर्क में वृद्धि होगी। तनाव के बावजूद कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। आप कई लोगों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण हो जायेंगे।कुम्भ : आज आपका दिन अत्यन्त व्यस्त रहेगा। पैतृक सम्पत्ति के मामलों के उलझने की सम्भावना बन रही है। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। एक साथ अनेक कार्य सम्भालने पड़ेंगे। वकालत की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को नया कुछ सीखने को मिलेगा।

